Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जांच

बलरामपुर : महुआ के पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विजयनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम विजयनगर बड़का भाला में रविवार शाम को एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान रंजित मरकाम (18 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, बीते शाम करीब 7 बजे एक युवक खेत की ओर पानी देने जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सरपंच के घर के समीप स्थित अटल चौक पर महुआ के पेड़ पर पड़ी, जहां एक शव लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जैसे ही शाम ढल गई, पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रंजित मरकाम को घटना के ...
रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

अपराध
बागपत, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को मिले शव की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में हुई। हत्या के मामले में रवि कंबोज, जो लूम्ब गांव का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है। रवि कंबोज ने दीपक के छोटे भाई को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। 7 जनवरी को दीपक को बुलाकर रवि ने 5 लाख रुपए देने का लालच दिया। जब दीपक शराब के नशे में बेहोश हो गया, तो रवि ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया है और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।...
महाराष्ट्र के बीड में आतंकी संगठनों को फंडिंग करने वाले 5 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड में आतंकी संगठनों को फंडिंग करने वाले 5 लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम ने बीड़ जिले के केज इलाके से आतंकवाद फैलाने वाले आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंडिंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है। इन आरोपितों पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा करने और उस धनराशि को आतंकी संगठनों को भेजने का आरोप है। मामले की जांच कर रहे एटीएस अधिकारी ने बताया कि केज पुलिस स्टेशन की मदद से 8 जनवरी की दोपहर में गुलजार-ए-रजा नामक ट्रस्ट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पांचों ने इस ट्रस्ट के नाम पर एक्सिस बैंक सहित कई अन्य बैंकों में गलत पहचान पत्र के आधार पर खाता खोला था और इन बैंक खातों से आतंकी संगठनों को फंडिंग की थी। इन पांचों की पहचान अहमदुद्दीन कैसर काज़ी, इमरान कलीम शेख, मुज़म्मिल नूर सैयद...
राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। आरोपित को गुरुवार देर रात कोलकाता के साल्ट लेक इलाके से हिरासत में लिया गया। अधिकारी के अनुसार, आरोपित से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी के पीछे उसकी मंशा क्या थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति या संगठन शामिल है या नहीं। गौरतलब है कि, गुरुवार रात राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ई-मेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था तत्काल कड़ी कर दी गई थी। धमकी देने वाले ने राज्यपाल को बम से उड़ाने की बात कही थी। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल में आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था, जिस...