Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

बलरामपुर : महुआ के पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विजयनगर चौकी के अंतर्गत ग्राम विजयनगर बड़का भाला में रविवार शाम को एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान रंजित मरकाम (18 वर्ष) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते शाम करीब 7 बजे एक युवक खेत की ओर पानी देने जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सरपंच के घर के समीप स्थित अटल चौक पर महुआ के पेड़ पर पड़ी, जहां एक शव लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जैसे ही शाम ढल गई, पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि रंजित मरकाम को घटना के एक दिन पहले तक गांव में सामान्य अवस्था में देखा गया था। ऐसे में उसके आत्मघाती कदम उठाने के कारण को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। युवक की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *