Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संस्कृति

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ धाम की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि इसकी भव्य विरासत सदियों से जन-जन की चेतना को जागृत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ धाम से प्रवाहित होने वाली दिव्य ऊर्जा युग-युगांतर तक आस्था, साहस और स्वाभिमान का दीप प्रज्वलित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाने वाला एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया: आदिनाथेन शर्वेण सर्वप्राणिहिताय वै। आद्यतत्त्वान्यथानीयं क्षेत्रमेतन्महाप्रभम्। प्रभासितं महादेवि यत्र सिद्ध्यन्ति मानवाः॥ इस श्लोक का अर्थ है कि यह क्षेत्र आदि नाथ भगवान शिव द्वारा समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु प्रतिष्ठित किया गया है। यह स्थान आद्य तत्वों से युक्त, अत्यंत प्रभावशाली और महान है। हे देवी, यह प्रभास क्षेत्र ऐसा पावन स्थल है जहाँ मानव...
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो भारत की अटूट सभ्यतागत निरंतरता और अदम्य आत्मबल का प्रतीक है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 जनवरी को रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर परिसर में ‘ओमकार मंत्र’ के सामूहिक जाप में भाग लेंगे। इसके बाद वे मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो देखेंगे। प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। यह एक भव्य और प्रतीकात्मक शोभायात्रा होगी, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले असंख्य वीर योद्धाओं के सम्मान में किया ...