Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को उजागर किया

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ धाम की महिमा का स्मरण करते हुए कहा कि इसकी भव्य विरासत सदियों से जन-जन की चेतना को जागृत करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ धाम से प्रवाहित होने वाली दिव्य ऊर्जा युग-युगांतर तक आस्था, साहस और स्वाभिमान का दीप प्रज्वलित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर सोमनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाने वाला एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया: आदिनाथेन शर्वेण सर्वप्राणिहिताय वै। आद्यतत्त्वान्यथानीयं क्षेत्रमेतन्महाप्रभम्। प्रभासितं महादेवि यत्र सिद्ध्यन्ति मानवाः॥ इस श्लोक का अर्थ है कि यह क्षेत्र आदि नाथ भगवान शिव द्वारा समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु प्रतिष्ठित किया गया है। यह स्थान आद्य तत्वों से युक्त, अत्यंत प्रभावशाली और महान है। हे देवी, यह प्रभास क्षेत्र ऐसा पावन स्थल है जहाँ मानव...
तमिलनाडु में पलानीस्वामी और नागेंद्रन के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा

तमिलनाडु में पलानीस्वामी और नागेंद्रन के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा

राष्ट्रीय
चेन्नई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य का राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। सभी प्रमुख दल चुनावी रणनीति और गठबंधन को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने मुलाकात की। नयनार नागेंद्रन ने शुक्रवार सुबह चेन्नई के ग्रीनवे रोड स्थित पलानीस्वामी के आवास पर पहुंचकर विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर चर्चा की। इस मुलाकात को आगामी चुनावी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उस दौरान यह बात सामने आई थी कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 56 स...
प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 12-13 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह लगभग 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। इसके पश्चात 11:15 बजे से गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी। बैठक के दौरान दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समी...
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जो भारत की अटूट सभ्यतागत निरंतरता और अदम्य आत्मबल का प्रतीक है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 जनवरी को रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर परिसर में ‘ओमकार मंत्र’ के सामूहिक जाप में भाग लेंगे। इसके बाद वे मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो देखेंगे। प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। यह एक भव्य और प्रतीकात्मक शोभायात्रा होगी, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले असंख्य वीर योद्धाओं के सम्मान में किया ...