Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: श्रद्धालु

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति पर्व पर सपत्नीक की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति पर्व पर सपत्नीक की महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम को उज्जैन प्रवास के दौरान मकर संक्रांति पर्व पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीमहाकाल के दरबार में भक्ति भाव से पूजा कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर प्रदेश के विकास, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। शंकर महादेवन एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ और शिवम ने किए महाकाल दर्शन। प्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ और शिवम ने बुधवार देर ...

850 भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

850 भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन आज बुधवार को दोपहर 2 बजे 30 मिनट पर अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी के लिए रवाना हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और महापौर मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर इस रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को विदाई दी। स्टेशन पर माहौल भक्तिमय था, जहां जय श्री राम के नारे और भजन गुंजायमान हो रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत सभी व्यवस्थाएं की हैं। आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, यही हमारा संकल्प है। अब तक 41 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को हमने राम दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया ...
मप्र में मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 लोग घायल

मप्र में मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां मां नर्मदा और शिप्रा के तटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। लोग इन पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही मकर संक्रांति पर लोग पतंगबाजी का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंदौर में तीन अलग-अलग जगह चाइनीज मांझे से तीन लोगों की गर्दन कट गई। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके का है। यहां बुधवार को तीन इमली ब्रिज पर बाइक से जा रहे युवक हेमराज चौरसिया चाइनीज मांझे चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हेमराज चांदमारी ईंट का भट्ठा में रहता है...
गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगासागर में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर गंगासागर में आज सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। त्रेता युग में स्वर्ग से उतरी गंगा ने सागर तट पर स्थित कपिल मुनि के आश्रम के पास भस्म हुए राजा सगर के 60,000 पुत्रों को स्पर्श कर जिस शुभ मुहूर्त में मोक्ष दिया था, उसी शुभ मुहूर्त में सदियों से गंगासागर स्नान की परंपरा है। पुण्य स्नान के शुभ मुहूर्त में देश-दुनिया से पहुंचे तीर्थयात्रियों का गंगासागर में सैलाब उमड़ पड़ा है। राज्य सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन एक अंदाजा है कि करीब 15 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञान दास ने बताया है कि आज बुधवार रात 9:19 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद पुण्य स्नान की शुरुआत होगी और यह गुरुवार दोपहर 1:20 तक जारी रहेगा। इसीलिए मूल रूप से गुरुवार स...
मकर संक्रांति 2026: बरमान मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर शुरू

मकर संक्रांति 2026: बरमान मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर शुरू

मध्य प्रदेश, राज्य
सागर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट बरमान (ब्रह्मांड घाट) पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर समूचे बुंदेलखंड में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर सागर संभाग के विभिन्न जिलों, तहसीलों और गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु 'बुढ़की स्नान' के लिए बरमान की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की इसी श्रद्धा को देखते हुए मां नर्मदा सेवा संघ द्वारा गौरझामर में हर साल की तरह इस बार भी विशाल निःशुल्क लंगर और भंडारे का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन इस वर्ष 11 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 जनवरी तक अनवरत चलेगा। मां नर्मदा सेवा संघ के सदस्यों ने बताया कि पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की थकान मिटाने के लिए यहाँ शुद्ध सात्विक भोजन, चाय, नाश्ता और प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक निर्माण कार्यों के कारण इस वर्ष लंगर के स्था...