Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रायपुर

राजीव युवा उत्थान प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन की जानकारी

राजीव युवा उत्थान प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन की जानकारी

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो नई दिल्ली स्थित विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं से वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने हेतु इच्छुक हैं, उनसे ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसकी प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित कर मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट में अपलोड की गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थी योजना नियम की कंडिका-1 के अनुसार प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10 वी की अंकसूची, स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रम...
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शन‍िवार को राजधानी रायपुर के खम्हारडीह (ऐश्वर्या विंड मिल) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि, स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, विधायक सम्पत अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं...
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की चेतावनी, 10 जिलों में शीतलहर सक्रिय

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की चेतावनी, 10 जिलों में शीतलहर सक्रिय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा सरगुजा है, जहां तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और bémétara जिले में शीतलहर चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में पहले भी शीत लहर का असर द...
हाइवा और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की tragical मौत

हाइवा और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की tragical मौत

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे 53 में आज शुक्रवार सुबह रायपुर जिला के आरंग थाना इलाके के पारागांव में एक हाइवा ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आरंग थाना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह आरंग थाना इलाके के पारागांव में प्लेटिना पर पिता-पुत्र समेत 3 लोग एक साथ बाइक से महानदी में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मूरूम से भरे हाइवा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार चक्के के नीचे आ गए। भारी वाहन ने उन्हें कुछ दूर तक घसीट लिया। सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग शामिल हैं। मृतकों की पहचान, मंगलू जलक्षत्री (28 वर्ष), उसके बेटे तिलक जलक्षत्री (6 साल) और श्रवण जलक्षत्री (40 वर्ष) के रूप में हु...
रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर, निर्माण कार्यों का करेंगे अवलोकन

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर, निर्माण कार्यों का करेंगे अवलोकन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को अपने गृह जिला जशपुर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:00 बजे ग्राम बगीचा में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद 11:30 बजे गौरव पथ भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बगीचा में सुबह 11:45 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही हेल्थ कैंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा और मंगल भवन निर्माण कार्यों का दोपहर 12:15 बजे अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, और दोपहर 02:00 बजे फरसाबहार में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे। जिसके बाद अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव में भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 05:00 बजे निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।...
रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

रायपुर : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने...
रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां न सिर्फ समृद्ध वन्य जीवन है बल्कि वनों से हमारे बहुसंख्यक नागरिकों की आजीविका और सामाजिक जीवन जुड़ा हुआ है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री साय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व...
मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील : मुख्यमंत्री साय

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे पतंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को सुरक्षित, जिम्मेदार और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के आस-पास चीनी मांझा से होने वाली दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं, इसलिए इसका प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है और इसका उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, पक्षियों और राहगीरों के लिए भी एक गंभीर खतरा बनता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय ने निर्देशित किया कि चीनी मांझा के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को इसके खतरों और कानूनी प्रावधान...
विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को बालोद जिले के नगर पंचायत मुख्यालय गुण्डरदेही में 233 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 163.88 करोड़ रुपये के 61 कार्यों का भूमिपूजन तथा 69.82 करोड़ रुपये के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने गुण्डरदेही में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपये और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों हेतु एक करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे केवल इमारतें नहीं हैं, बल्कि अवसरों के नए द्वार खोलते हैं। उन्होंने बताया कि ₹1 करोड़ की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर से युवाओं को स्वरोजगार एवं व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सड़क, पुल एवं अधोसंरचना के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और आर...
रायपुर में अपेडा क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर में अपेडा क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (अपेडा) का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करना छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू की गई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के मानचित्र पर मजबूती के साथ स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल किस्म जैसे जीराफूल और नागरी दुबराज, साथ ही राज्य के अन्य कृषि एवं प्रोसेस्ड फूड उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में नई पहचान बनाएंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा एवं कृषि आधारित उद्यमों को भी प्रोत्साहन मि...