नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तीन देशों के राजदूतों की तरफ से दिए गए उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, परिचय पत्र सौंपने वालों में त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदाथ सिंह, ऑस्ट्रिया के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल थे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला के पास विस्फोट के पांच आरोपितों को तीन दिनों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया है।
प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अंजु बजाज चांदना ने डॉ. शाहीन सईद के अलावा मुफ्ती इरफान अहमद, जहीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, डॉ. आदिल अहमद और डॉ मुजम्मिल शकील को एनआईए की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने 18 नवंबर को दानिश को एनआईए हिरासत में भेजा था। एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया। वह अक्टूबर, 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ...
दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां के ग्राम नंगल राया में बुधवार को 81 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली में आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर अब 319 हो गयी है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि मकर संक्रांति पर आज 81 और आरोग्य मंदिरों को जनता को समर्पित किया गया। दिल्ली में सरकार पहले ही 238 आरोग्य मंदिर शुरू कर चुकी है। इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हम दिल्ली को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक सुविधाजनक स्थान प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। हमारा लक्ष्य 1100 आरोग्य मंदिर स्थापित करना है और हम इसे प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार के हर घर के पास मुफ्त, सुलभ और सम्मानजनक प्राइमरी हेल्थकेयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है...
दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने नए श्रम कानूनों के नोटिफिकेशन को लेकर केंद्र सरकार की सुस्ती पर नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र से कहा कि उसने पिछले आदेश का पालन नहीं किया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी। आज उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील रविंद्र एस गरिया ने बताया कि केंद्र ने 8 दिसंबर के नोटिफिकेशन में कोई सुधार नहीं किया है। वकील ने यह भी कहा कि नए कानून कैसे लागू हो सकते हैं जब नोटिफिकेशन में आवश्यक सुधार नहीं किए गए। कोर्ट ने केंद्र के नोटिफिकेशन में कमियों पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि नए कानून को लागू करने के लिए पूर्व कानून को निरस्त किए बिना और नए नियम बनाए बिना यह संभव नहीं है। एएसजी चेतन शर्मा ने कहा कि अदालती सवालों के जवाब देने में असमर्थ रहे, जिससे मामला फिर से सुनवाई के लिए रोक...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख दिख रहा है। सोने की कीमत में इस कमी के चलते 24 कैरेट सोना आज 1,40,450 रुपये से लेकर 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,740 रुपये से 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जिससे दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,450 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,40,500 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सो...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। एक दिन की जोरदार तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज हाजिर चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमतें पौने तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास बनी हुई हैं। इस गैस में परिवर्तन के कारण देश के विभिन्न सर्राफा बाजारों में आज चांदी की कीमत 2,59,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच में चल रही है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट के बाद ये धातु 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अतिरिक्त, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,59,700 रुपये की दर पर बेची जा रही है। वहीं, जयपुर, सूरत और पुणे में इस धातु के दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं।
बेंगलुरु में चांदी 2,60,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवन...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली से विजयवाड़ा की ओर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को चिकित्सा आपात स्थिति के चलते सोमवार सुबह जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उड़ान संख्या एआई 2517 में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण विमान को जयपुर में डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि यात्री को तुरंत विमान से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस उड़ान में कुल यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। 'फ्लाइटराडार24.कॉम' के अनुसार, यह उड़ान ए320 विमान द्वारा संचालित की गई थी।...
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
कोलकाता में ‘आई-पैक’ के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पिछले शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी सांसद अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिन पर तरह-तरह के नारे लिखे थे। बाद में, दिल्ली पुलिस ने इन सांसदों को हिरासत में ले लिया और उन्हें संसद मार्ग थाने ले गई। हिरासत में लिए गए सांसदों में डेरेक ओ'ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आज़ाद और डॉ. शर्मिला सरकार प्रमुख रूप से शामिल थे।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कल पूरे भारत, विशेषकर बंगाल ने देखा कि गृह मंत्रालय ने कैसे ईडी का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी को उनकी पार्टी की राजनीति...