Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हादसा

राजगढ़: बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला बुर्जुग व्यक्ति का शव, जांच शुरु

राजगढ़: बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला बुर्जुग व्यक्ति का शव, जांच शुरु

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भोजपुर थाना क्षेत्र के पपडेल चैकी अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में बिना मुंडेर के कुएं में सोमवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। बताया गया है कि वह सोमवार की शाम खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ग्राम गोपालपुरा निवासी प्रभूलाल लोधा का शव सोमवार सुबह पड़ोसी देवचंद लोधा के खेत में बने कुएं में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया। रविवार रात 9 बजे भोजन करने के बाद प्रभूलाल लोधा खेत में फसल की सिंचाई के लिए गए थे। देर रात जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजनों ने कुएं में उन...
गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsविश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों की जांच दमकल विभाग ने शुरू कर दी ह...