Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शन‍िवार को राजधानी रायपुर के खम्हारडीह (ऐश्वर्या विंड मिल) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि, स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, विधायक सम्पत अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं...
पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न डॉ. एमजी रामचंद्रन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अलग-अलग संदेशों में डॉ. एमजी रामचंद्रन के बहुआयामी योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि तमिलनाडु के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने तमिल संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. एम. जी. रामचंद्रन का तमिलनाडु की प्रगति में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। समाज के लिए डॉ. एमजी रामचंद्रन की दूरदर्शी सोच को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।...
सीहोर के सैकड़ाखेड़ी शहीद स्थल पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सीहोर के सैकड़ाखेड़ी शहीद स्थल पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश, राज्य
सीहोर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम सैकड़ाखेड़ी स्थित शहीद स्थल पर शहीद क्रांतिकारियों की याद में बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरू के., पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि 14 जनवरी 1858 को सीहोर में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। अंग्रेजी शासन के खिलाफ मध्य भारत में चल रहे विद्रोह में सीहोर की बर्बरतापूर्ण घटना को जलियांवाला बाग हत्याकांड की तरह माना जात...
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विधान सभा परिसर स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विधान सभा परिसर स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जीरो प्वाइंट स्थित पुरानी विधान सभा परिसर में उनकी प्रतिमा पर आज सोमवार को विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्वामी विवेकानंद जी को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।...
स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का बड़ा स्रोत बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह सिखाया कि वे अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचार समाज सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने की प्रेरणा देते हैं। आज जब भारत अमृतकाल की ओर बढ़ रहा है, तब विवेकानंद जी की शिक्षाएँ युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के प्रति सजग नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि स्वामी विवेकानंद का जीवन रायपुर से जुड़ा हु...