मंडलाः मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए घाटों पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मंडला, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रमुख संगम घाट एवं माहिष्मती घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान और सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर प्रशासनिक अमला, होमगार्ड, एसडीईआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं।
घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रारंभ हो गया था, वहीं श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र स्नान किया। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित स्नान व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर सतत निगरानी रखी गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संगम घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ...







