Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ईरान

अमेरिका में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रैली, भीड़ में घुसा ट्रक

अमेरिका में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रैली, भीड़ में घुसा ट्रक

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के वेस्टवुड इलाके में ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान एक ट्रक अचनाक भीड़ में घुस गया। रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे, विल्शायर बुलेवार्ड के 11000 ब्लॉक में विल्शायर फेडरल बिल्डिंग के बाहर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ड्राइवर ने भीड़ के बीच ट्रक चला दिया जिसके कारण दो लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस दमकल विभाग ने बताया कि ट्रक के घुसने का हादसा फेडरल बिल्डिंग से एक ब्लॉक की दूरी पर हुआ। अधिकारियों ने इस घटना से संबंधित किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है, हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान, भीड़ ने उस व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने पुष्टि की है कि ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद रैली का आयोजन ...
ईरान में खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन जारी, हिंसा में अब तक 538 की मौत

ईरान में खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन जारी, हिंसा में अब तक 538 की मौत

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के धर्मतंत्र के खिलाफ चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच शनिवार रात और रविवार सुबह देश की राजधानी समेत अन्य बड़े शहरों में नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। अमेरिकी ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, 28 दिसंबर से जारी इस आंदोलन में जुड़ी हिंसा के कारण अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में इंटरनेट सेवा बंद होने और फोन लाइनें कट जाने के चलते दूसरे देशों को वास्तविक स्थिति का पता लगाना कठिन हो गया है। प्रदर्शनकारियों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि मरने वालों में से 490 प्रदर्शनकारी और 48 सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल हैं। अब तक 10,600 से अधिक लोगों को हिरासत में ...