Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

ईरान में खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन जारी, हिंसा में अब तक 538 की मौत

तेहरान, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के धर्मतंत्र के खिलाफ चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच शनिवार रात और रविवार सुबह देश की राजधानी समेत अन्य बड़े शहरों में नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। अमेरिकी ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, 28 दिसंबर से जारी इस आंदोलन में जुड़ी हिंसा के कारण अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में इंटरनेट सेवा बंद होने और फोन लाइनें कट जाने के चलते दूसरे देशों को वास्तविक स्थिति का पता लगाना कठिन हो गया है। प्रदर्शनकारियों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि मरने वालों में से 490 प्रदर्शनकारी और 48 सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल हैं। अब तक 10,600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। ईरानी सरकार ने हताहतों की कोई आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *