Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: छत्तीसगढ़

रायपुर: बालोद जिले में आज से पांच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में आज से 13 जनवरी तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे। प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का शुभारंभ आज दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन करेंगे। उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति होगी, जिनमें प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, ...
मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

मनरेगा ने रामकुमार की तक़दीर बदलकर दी आय का स्थायी साधन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन गई है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़ के किसान रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा और स्थायित्व प्रदान किया है। किसान रामकुमार की निजी भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत 1.58 लाख रुपये की लागत से डबरी का निर्माण कराया गया, जिससे 676 मानव दिवस का सृजन हुआ। इस जल संरचना के निर्माण से न केवल उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिली, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी खुले।...
रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने शुरू की ‘जोश’ पहल

रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने शुरू की ‘जोश’ पहल

छत्तीसगढ़, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के विकासखंड खड़गवां से प्रदेश में जर्नी आफ सेनिटेशन हाइजिन (जोश) का हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया है। उल्लेखनीय है कि ‘जोश’ पहल के माध्यम से स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य संस्थागत व सामुदायिक शौचालयों की नियमित, वैज्ञानिक और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम है। ‘जोश’ पहल से युवा स्वच्छता प्रहरी बनकर समाज में ...
कांग्रेस ने नक्सल उन्मूलन पर कभी नहीं बनाया रोडमैप: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगाए आरोप

कांग्रेस ने नक्सल उन्मूलन पर कभी नहीं बनाया रोडमैप: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगाए आरोप

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर नक्सल उन्मूलन में झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में नक्सल उन्मूलन का कोई ठोस रोडमैप नहीं बनाया और ज़मीन पर भी कोई ठोस कार्य नहीं किया। अरुण साव ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के समय विभिन्न घोटालों जैसे शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला और महादेव सट्टा घोटाला ने छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित किया और इस दौरान नक्सलियों को खुली छूट दी गई। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि सुरक्षाबलों की साहसिक रणनीतियों की वजह से कई बड़े इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं तथा गि...
वन विभाग की कार्रवाई: उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य में छह शिकारी गिरफ्तार

वन विभाग की कार्रवाई: उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य में छह शिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsराज्य वन क्षेत्र अंतर्गत शिकार के मामलों पर अंकुश लगाने के निर्देश वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए हैं। उन्होंने किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग द्वारा लगातार एंटी स्नेयर वाक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वन विभाग को लगातार सफलता मिलती रही है।वन क्षेत्र में शिकार पर अंकुश लगाने के लिए कठोर गश्त, वनकर्मियों की तैनाती, आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन, ट्रैप कैमरे, स्थानीय समुदायों को जोड़ना, कड़े कानून और जुर्माने, और जागरूकता अभियान जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, खासकर पिकनिक या अन्य गतिविधियों की आड़ में होने वाले अवैध शिकार को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है।गरियाबंद जिले के परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट के अंतर्गत ओड़ सर्कल में वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवा...
छग में लेमनग्रास की खेती: किसानों के लिए कमाई का उत्तम विकल्प

छग में लेमनग्रास की खेती: किसानों के लिए कमाई का उत्तम विकल्प

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ में किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से औषधीय एवं सुगंधित पौधों का कृषिकरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लेमनग्रास की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक लाभ कमाने का एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभर रही है। किसानों को मिलती है अच्छी आय: लेमनग्रास (नींबू घास) किसानों के लिए एक बेहतरीन, कम लागत, अधिक मुनाफे वाली फसल है, जिसे बंजर या पथरीली ज़मीनों पर भी उगाया जा सकता है। यह कम पानी व कम देखभाल में साल में 4-5 बार कटाई देती है, जिससे 1 लाख/एकड़ तक की कमाई संभव है। इसके तेल की मांग परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स में बहुत है, साथ ही चाय और दवाइयों में भी इसका उपयोग होता है, जिससे किसानों को अच्छी आय मिलती है। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टर और कृषि विभाग को औषध...