Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

घर बना मैटरनिटी वॉर्ड : 6 पत्नियां, सभी एक साथ हो गईं प्रेग्नेंट


नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली कई कहानियां कई बार इतनी अनोखी होती हैं कि यकीन करना भी मुश्किल हो जाए। हाल ही में अफ्रीका के एक परिवार का एक ऐसा ही किस्सा वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी 6 पत्नियां हैं और सभी एक साथ गर्भवती हैं। वीडियो में शख्स की सभी पत्नियां नजर आ रही हैं, जो पेट से हैं।

जानकारी के मुताबिक अफ्रीका के इस शख्स की तुलना केन्या के प्रसिद्ध ‘बहुविवाह राजा’ अकुकु डेंजर से भी की जाती है। शख्स अब अपनी सभी पत्नियों के एक ही समय पर गर्भवती होने के बाद चर्चा में आ गया है। पड़ोसियों ने बताया है कि घर की सभी महिलाओं के एक साथ प्रेग्नेंट होने के बाद शख्स का घर किसी मैटरनिटी वॉर्ड से कम नहीं लगता।

वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जरूर यह शख्स लखपति होगा।” वहीं कुछ लोग उसे रुकने की सलाह भी दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने कहा है कि यह बहुत ही गंभीर मसला है और औरतों की दयनीय स्थिति को बयां करता है। एक यूजर ने लिखा, “ये हंसने वाली बात नहीं है। चिंताजनक है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये फनी नहीं है। ये इंस्टाग्राम पर सबसे भयावह चीज है। उस शख्स की उम्र देखो और फिर इन लड़कियों की। दयनीय।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *