Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

भाजपा ने तरुण चुग को मणिपुर का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस कदम को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सरकार के गठन की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पार्टी की संसदीय बोर्ड ने मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 13 फ़रवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है। यह फैसला मैतेई और कुकी समुदायों के बीच कई महीनों तक चली जातीय हिंसा के बाद लिया गया था। इससे पहले 9 फरवरी को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में केंद्रीय शासन लागू करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *