Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

अमूल दुध के कंटेनर से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

भागलपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के **सनोखर थानान्तर्गत** **घोड़ासार** (**भखरी मोड़**) के समीप एक **अमूल दुध** के **कंटेनर** वाहन से पुलिस ने कुल **3447.36 लीटर** अवैध **विदेशी शराब** बरामद करते हुए वाहन के चालक को विधिवत् गिरफ्तार किया है।

उक्त आशय की जानकारी बुधवार को **एसएसपी** कार्यालय से दी गई। उल्लेखनीय है कि वरीय **पुलिस अधीक्षक** के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन **गश्ती** एवं चोरी/छिनतई के हॉट-स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक **छः चक्का अमूल दुध** का कंटेनर में अवैध शराब लेकर **बलबड्डा** (**झारखण्ड**) की ओर से **बनियड्डा भखरी** के रास्ते **भागलपुर** की ओर जाने वाली है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक **भागलपुर** के निर्देशन में **पुलिस अधीक्षक नगर** के निगरानी तथा **अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-01** के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा **डीआईयू भागलपुर** के सहयोग से प्राप्त सूचना के आधार पर **सनोखर थानान्तर्गत घोड़ासार (भखरी मोड़)** पर पहुँचकर सघन वाहन चेकिंग करना प्रारंभ किया।

इसी क्रम में एक **अमूल दुध** लिखा हुआ उजला रंग का **छः चक्का कंटेनर** वाहन पुलिस बल को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से कुल **3447.36 लीटर** के अवैध **विदेशी शराब** बरामद करते हुए वाहन के चालक को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *