Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने बिछाए पत्ते, तान्या के निकले आंसू, ये देख भड़के घरवाले


बिग बॉस 19′ (Bigg Boss 19) के घर का माहौल अब पूरी तरह से बदल चुका है। इस शो में जब से क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री हुई है, घर की पूरी सत्ता ही बदल गई है। मालती पहले से ही ‘बिग बॉस’ और घरवालों के दिमाग की पूरी स्टडी करके आई हैं। इसी वजह से डे वन से ही लाइमलाइट में बनी हुई हैं। लेकिन मालती के निशाने पर सबसे पहले तान्या मित्तल आईं। वो तान्या को डराने से लेकर नीचा दिखाने तक का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही हैं। कुछ ऐसा ही ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया। मालती की बात सुनकर तान्या फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
मालती ने बिछाए तान्या के लिए पत्ते

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर मालती चाहर ने ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री की है। शो में आने के बाद मालती को घर के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। शो में वह बेझिझक लोगों से पंगा ले रही हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे पूरा घर उनके खिलाफ है। इस शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें उन्होंने तान्या के सामने ऐसे पत्ते बिछाए, जिससे उन्होंने हार मान ली। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मालती गेम के दौरान अपनी बातों से तान्या का माइंड वॉश करती नजर आ रही हैं, जिसमें वो कामयाब भी हो जाती हैं।
मालती की बात सुन तान्या ने छोड़ा गेम

प्रोमो में मालती और तान्या गेम के दौरान धीरे-धीरे तान्या से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान तान्या मालती से कहती हैं कि क्या उन्हें पता नहीं कि वह पहले दिन से उन्हें डराने की कोशिश कर रही है। इस पर मालती ने तान्या के पेरेंट्स को लेकर ऐसी बात कही कि उन्होंने गेम ही छोड़ दिया। मालती ने कहा कि तान्या को अपनी फैमिली को समझने की जरूरत है। तान्या को अपना गेम बदलना पड़ेगा। तान्या ने कहा कि उनके बारे में जानकर फैमिली को बुरा लग रहा है।
जिशान से बात कर रोईं तान्या

मिताली की बात सुनने के बाद तान्या काफी परेशान हो जाती हैं। ऐसे में तान्या हार मान लेती हैं। इसके बाद वो जिशान कादरी से बात कर जोर-जोर से रोने लगीं। जीशान ने उन्हें समझाया लेकिन वह नहीं मानीं। फिर मालती, शहबाज से बोलने लगीं कि जब उन्होंने तान्या की फैमिली के बारे में बोला तो वह एक्टिंग करने लगीं। तान्या खुद को कमजोर प्लेयर समझ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *