Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 5, 2026

वनडे में विराट कोहली की एक और उपलब्धि….इन देशों में 50 से ज्यादा के औसत से रन करने वाले पहले बल्लेबाज बने

वनडे में विराट कोहली की एक और उपलब्धि….इन देशों में 50 से ज्यादा के औसत से रन करने वाले पहले बल्लेबाज बने

खेल
ऑकलैंड। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार) को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में किंग कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली की इस पारी ने एक और खास उपलब्धि दिलाई। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड में अपना ओडीआई औसत 49.66 से बढ़ाकर 51.53 कर लिया. इसके साथ ही कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) कंट्रीज में 50 या उससे से ज्यादा की ODI औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए. कोहली का साउथ अफ्रीका में ओडीआई क्रिकेट में एवरेज 76.38 है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 50.03 की एवरेज से ओडीआई क्रिकेट में रन बनाए हैं. जबकि इंग्लैंड में उनका ओडीआई क्रिकेट में एवरेज 51.48 रहा है. इन चारों ...
त्योहारी सीजन में फिर महंगी हुई चीनी…. एक माह में ₹4 प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गई कीमत

त्योहारी सीजन में फिर महंगी हुई चीनी…. एक माह में ₹4 प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गई कीमत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम (Festive Season) में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच चीनी की कीमतों (Sugar Price Hike) ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार की ओर से सप्लाई सुधारने के लिए कई कदम उठाए जाने के बावजूद चीनी के दाम पिछले एक महीने में ₹4 प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गए हैं। देश में चीनी का औसत रिटेल प्राइस अब ₹59.50 प्रति किलो तक पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रिटेल मार्केट के साथ-साथ थोक बाजार में भी चीनी महंगी (Sugar Expensive) हुई है। कीमतों में तेजी के पीछे उत्पादन में कमी, त्योहारों की बढ़ी मांग और सप्लाई से जुड़े दबाव जैसे कई कारण बताए जा रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। 1 साल में ₹12-₹13 प्रति किलो महंगी हुई चीनीचीनी की कीमतों में तेजी सिर्फ पिछले एक महीने तक सीमित नहीं है। सालभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो रिटेल और थोक दोनों बाजा...
TMC के दफ्तर से 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद… अभिषेक बनर्जी के PA से पूछताछ में मिला था सुराग

TMC के दफ्तर से 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद… अभिषेक बनर्जी के PA से पूछताछ में मिला था सुराग

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के निजी सहायक (Personal Assistant) से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने एक पार्टी कार्यालय से भारी मात्रा में कैश बरामद (Cash Recovered) किया है. पुलिस के मुताबिक, ये रकम 1 करोड़ 2 लाख रुपये से ज्यादा है। डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय (Sumit Roy) से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला था. उसी लीड के आधार पर डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सरिशा इलाके में स्थित TMC के एक पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस तलाशी के दौरान पार्टी ऑफिस से कुल 1,02,79,000 रुपये नकद बरामद किए गए. शुरुआती जानकारी में ये बात सामने आई है कि ये पार्टी कार्यालय मगराहाट पश्चिम से तृणमूल विधायक शमीम अहमद से जुड...
ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका…. HC ने खारिज की जमानत याचिका… जेल में मनेगी दिवाली

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका…. HC ने खारिज की जमानत याचिका… जेल में मनेगी दिवाली

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) की जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह मामला उनकी बहू और पूर्व मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत से जुड़ा है. अदालत ने कहा कि मामले में जांच अभी जारी है और कुछ अहम फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी हैं. ऐसे में इस स्तर पर जमानत देना उचित नहीं होगा। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकल पीठ ने 26 अक्टूबर को बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया. 23 पन्नों का आदेश बुधवार देर रात अपलोड किया गया। WhatsApp चैट और CCTV फुटेज पर अदालत की नजरहाई कोर्ट ने अपने आदेश में मामले के तथ्यों, आरोपों की गंभीरता और जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों का उल्लेख किया. इनमें डिजिटल ट्रांसक्रिप्ट, WhatsApp बातचीत, घटना से पहले और बाद की परिस्थितियां, CCTV फुटेज और पोस...
MP: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर चहल-कदमी कर रहे गौर… कभी हो चुके थे विलुप्त

MP: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर चहल-कदमी कर रहे गौर… कभी हो चुके थे विलुप्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उमरिया । दीपावली के मौके पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) के जंगलों से वन्यजीव संरक्षण (Wildlife Reserve) की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है. यहां गौर (Gaurs), हाथियों (Elephants) और गिद्धों (Vultures) की मौजूदगी जंगलों की जैव विविधता को समृद्ध कर रही है. वहीं, बारहसिंगा के पुनर्स्थापन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं. वन विभाग का जोर वन्यजीवों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और उन्हें प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल बनाने पर है। बांधवगढ़ में कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके वन्यजीवों की वापसी संरक्षण प्रयासों की अहम उपलब्धि मानी जा रही है. इन प्रयासों से न केवल जंगलों में वन्यजीवों की मौजूदगी बढ़ रही है, बल्कि पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है। गौर की मौजूदगी से समृद्ध हो रही जैव विविधताबांधवगढ़ के जंगलों में गौर की वापसी वन्यजीव संरक्षण के प...