Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2026

सेशन कोर्ट के सुझाव देने के तरीके पर भड़का SC…., मांगा स्पष्टीकरण

सेशन कोर्ट के सुझाव देने के तरीके पर भड़का SC…., मांगा स्पष्टीकरण

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) के द्वारा राज्यों के हाईकोर्ट (High Court) और जिला अदालतों (District courts) को आदेश, सलाह या सुझाव देने की बात तो आपने अक्सर सुनी होगी। हालांकि, आज हम जो बताने जा रहे हैं वह थोड़ा अटपटा लग सकता है। सेशन कोर्ट के एक जज ने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव दे दिया है आपराधिक मामले में आरोपी को कब जमानत देनी चाहिए और कब नहीं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उस जज से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के एक अतिरिक्त सत्र जज के सुझाव वाली पत्र लिखने के तरीके से काफी परेशान है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बतौर अतिरिक्त सत्र जज ने एक आपराधिक मामले में ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव देने...
संसद की दो समितियों का पुनर्गठन…. TMC को बड़ा झटका, गंवा दिए चेयरमैन के पद

संसद की दो समितियों का पुनर्गठन…. TMC को बड़ा झटका, गंवा दिए चेयरमैन के पद

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) की विभाग संबंधी स्थायी समितियों का पुनर्गठन (Standing Committees Reconstitution) किया गया है. इसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) को दो अहम समितियों की चेयरपर्सनशिप गंवानी पड़ी है. दरअसल, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने शनिवार को समितियों का पुनर्गठन किया। कॉमर्स से जुड़ी संसदीय समिति के नए चेयरपर्सन बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी बनाए गए हैं. उन्होंने TMC की डोला सेन की जगह ली है. वहीं, केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स समिति की चेयरपर्सन काकोली घोष दस्तीदार बनी हैं. उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी सहयोगी कीर्ति आजाद की जगह ली है। TMC में टूट के बाद बदली तस्वीरदरअसल, संसदीय समितियों में यह बदलाव TMC में हुई टूट के बाद हुआ है. TMC के 20 बागी लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है. इन सांसदों का नेतृत्व काकोली घोष दस्ती...
IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने शुभमन गिल, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने शुभमन गिल, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

खेल
नई दिल्ली। शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया (Team India) ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की, क्योंकि भारत सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आखिरी वनडे में ना तो कप्तान शुभमन गिल कमाल दिखा सकते और ना ही विराट कोहली (Virat Kohli), दोनों ही खिलाड़ी काफी सस्ते में पवेलियन लौटे। हालांकि गिल IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर भी पहले पायदान पर रहे, मगर किंग कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए। जी हां, कोहली का टॉप-5 से बहार होना हैरान कर देने वाला है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 139 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत बनाम व...
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू मंदिर में तैयार की जा रही 7 मूर्तियों से तोड़फोड़

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू मंदिर में तैयार की जा रही 7 मूर्तियों से तोड़फोड़

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के टंगाइल जिले (Tangail district) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) से पहले हिंदू मंदिर (Hindu temple) में तैयार की जा रही 7 प्रतिमाओं में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। यह घटना बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच मिर्जापुर उपजिला के जमुरकी पश्चिमपाड़ा स्थित मंदिर में हुई। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में करीब 85 साल से जमुरकी आर्य समिति की देखरेख में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन 7 प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया, उनमें मुख्य दुर्गा प्रतिमा भी शामिल थी। सभी प्रतिमाएं लगभग पूरी हो चुकी थीं और उनमें सिर्फ रंग भरने का काम बाकी था। जमुरकी आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बाकली ने बताया कि गुरुवार क...
दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, उनके साहस को किया सलाम

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, उनके साहस को किया सलाम

अंतरराष्ट्रीय
दुबई। फ्लाईदुबई की फ्लाइट (Flydubai flight) को हाईजैक (Hijack) से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार (Indian pilot Smit Machhar) से शनिवार को यूएई (UAE) के क्राउन प्रिंस (Crown Prince) ने मुलाकात की है। सऊदी अरब से आबूधाबी शिफ्ट किए गए मच्छार से मुलाकात करते हुए दुबई के क्राउन प्रिंस और डिप्टी पीएम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद (Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid) ने उनके साहस को सलाम किया। शेख ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट पर भी पोस्ट की। यूएई के क्राउन प्रिंस ने स्मित मच्छार की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि स्मित ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति अपनी चिंता की सर्वोच्च मिसाल को पेश किया है। उन्होंने जोर देकर की यूएई के नेतृत्व की तरफ से स्मित मच्छार को पूरा सम्मान और तारीफ दी जाती है। क्राउन प्रिंस ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है...
MP: सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा की जीत, CM और पार्टी अध्यक्ष ने दी बधाई

MP: सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा की जीत, CM और पार्टी अध्यक्ष ने दी बधाई

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल (Hemant Khandelwal) ने आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद (Susner Municipal Council) अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बद्रीलाल सोनी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सुसनेर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि सुसनेर नगर परिषद के चुनाव परिणाम में जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है और लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस जीत के लिए भाजपा प्रत्याशी को बधाई देते हुए लिखा, 'सुसनेर में खिला विकास का 'कमल'। सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप सोनी जी को विजयश्री प्राप्त करने...
शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर विवाद, अभिजीत दीपके समेत संस्थापकों के खिलाफ वकील ने की शिकायत

शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर विवाद, अभिजीत दीपके समेत संस्थापकों के खिलाफ वकील ने की शिकायत

राष्ट्रीय
मुंबई। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के बाद विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर अधिवक्ता सिद्धी देवलेकर ने अभिजीत दीपके समेत पार्टी के संस्थापकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भीड़ जुटाकर इलाके में शांति भंग करने की कोशिश की गई। वहीं, प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के प्रवक्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ अपनी मांगें उठाईं। प्रदर्शन से स्थानीय लोगों को परेशानी का आरोप अधिवक्ता सिद्धी देवलेकर ने अपनी शिकायत में कहा कि शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले से कानूनी प्रतिबंधों का हवाला दिया जाता रहा है। उन्होंने 2013 में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां विर...
अमेरिका में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर, ट्रंप का ऐलान- रणनीतिक भंडार से जारी होगा तेल

अमेरिका में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर, ट्रंप का ऐलान- रणनीतिक भंडार से जारी होगा तेल

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यूरोपीय देश अपने भंडार से बड़ी मात्रा में डीजल जारी करने पर सहमत हो गए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह जी7 ने रणनीतिक भंडार से 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसकी शुरुआत बड़े पैमाने पर डीजल की आपूर्ति से होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डीजल जारी करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत 22 सितंबर को 6.52 डॉलर प्रति गैलन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। शुक्रवार को यह घटकर 6.37 डॉलर प्रति गैलन रही। ईंधन की ऊंची कीमतों से अमेरिकी उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बना हुआ है। फ्रांस ने तेल जारी करने की योजना की जानक...
फ्लाईदुबई के को-पायलट पर पहले भी उठे थे सवाल, ट्रेनिंग के दौरान कट्टरपंथी दस्तावेज मिलने का दावा

फ्लाईदुबई के को-पायलट पर पहले भी उठे थे सवाल, ट्रेनिंग के दौरान कट्टरपंथी दस्तावेज मिलने का दावा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
दुबई। दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में आरोपी ओमानी सह-पायलट को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ओमान एयर में काम करने के दौरान भी सवालों के घेरे में आया था। वर्ष 2024 में ट्रेनी को-पायलट रहते हुए उसके पास कथित तौर पर कट्टरपंथी और जिहादी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज मिले थे। इसके बाद उसे उड़ान संबंधी जिम्मेदारियों से हटाकर प्रशासनिक कार्यों में लगाया गया था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पहले सवालों के घेरे में आ चुका व्यक्ति फ्लाईदुबई में सह-पायलट कैसे बना। साथ ही, इजरायल जाने वाली उड़ान में उसे जिम्मेदारी दिए जाने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को सऊदी अरब में इलाज के बाद आगे की जांच के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौं...
संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर लापता युवक के परिजनों का धरना, पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित दे दूंगा जान

संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर लापता युवक के परिजनों का धरना, पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित दे दूंगा जान

राष्ट्रीय
मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए घर से निकले 17 वर्षीय युवक के तीन महीने से लापता होने के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने वृंदावन के रमणरेती स्थित आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज के बाहर धरना दिया। परिजनों ने युवक के आश्रम में होने की आशंका जताते हुए उसे सामने लाने की मांग की। दिनभर चले प्रदर्शन के दौरान आश्रम के बाहर गहमागहमी बनी रही। मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस ने आश्रम के रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन उसमें युवक का नाम नहीं मिला। देर शाम सीओ वृंदावन के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। तीन महीने से लापता है 17 वर्षीय अनुज हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामनी निवासी अनुज चौधरी के लापता होने से परिवार परेशान है। शुक्रवार सुबह उसके पिता राजवीर सिंह, मां मीना, दादी मुन्नी, चाचा जीतू और चार बहनों सहित परिवार के सदस्य तथा गांव के 50 से अधिक ल...