त्योहारों से पहले झटका…. महंगी हुई LPG गैस, 62.50 रुपये बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो चुकी है और पहले ही दिन महंगाई (Inflation) का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह LPG Cylinder Price में बदलाव कर नए रेट जारी किए हैं और ये त्योहारों से पहले महंगा हो गया. हालांकि, तेल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमतों बढ़ाई हैं और इसका दाम 62.50 रुपये बढ़ाया गया है।
मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में बढ़ोतरी के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत इंदौर में 2,919.50 रुपये, उज्जैन में 2,980 रुपये, भोपाल में 2,815 रुपये, जबलपुर में 3,030 रुपये और ग्वालियर में 3,037 रुपये हो गई है। सितंबर की कीमतों की तुलना में इंदौर में सिलेंडर 63.50 रुपये महंगा हुआ है। उज्जैन में 63 रुपये, भोपाल में 62.50 रुपये,...
