Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2026

NZ Tour: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान… 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

NZ Tour: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान… 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

खेल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Cricket Control Board of India- BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) के लिए टीम इंडिया (Team India) और इंडिया 'ए' के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि इंडिया 'ए' की टीम न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीन मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी. वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा फिलहाल बाद में की जाएगी। इस स्क्वाड की सबसे बड़ी खबर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी है, जिन्हें एक बार फिर नीली जर्सी में गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा गया है. श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को दी गई है। क्यों हुई भुवनेश्वर कुमार की वापसी?भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 ...
UP से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 2 निर्दलीयों ने भी भरे पर्चे

UP से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 2 निर्दलीयों ने भी भरे पर्चे

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। यूपी (UP) से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में नामांकन (Enrollment) दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन था. इस दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ओंकारनाथ चौरसिया ने पर्चा भरा. इसके साथ ही बीजेपी के 8 और एक निर्दलीय समेत 9 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक कुल 12 राज्यसभा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. 12वें प्रत्याशी के रूप में इंडिपेंडेंट कांते सायन्ना ने नामांकन दाखिल किया. अब तक बीजेपी के 8, समाजवादी पार्टी के 2 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इन सभी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्...
एशियन गेम्स में दुनिया ने देखा भारत की नारी शक्ति का दम

एशियन गेम्स में दुनिया ने देखा भारत की नारी शक्ति का दम

लेख
 निर्मला भूरिया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को 85 पदक दिलाए और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत के खाते में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक आए। इस उपलब्धि की सबसे गौरवपूर्ण तस्वीर यह है कि महिला खिलाड़ियों ने 38 पदक अपने नाम किए, जो पुरुष खिलाड़ियों के बराबर हैं। इनमें 11 स्वर्ण पदक महिला खिलाड़ियों और महिला टीमों ने जीते।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी भारत की बेटियों का यह प्रदर्शन केवल खेल की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह बदलते भारत और सशक्त होती नारी शक्ति की तस्वीर है। क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, वहीं महिला कबड्डी और महिला हॉकी टीम ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम वापसी विशेष रूप से ऐतिहासिक रही, जिसने 44 वर्ष बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स में ...
संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेता संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बढ़ते विवाद के बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बयान का संदर्भ स्पष्ट किया है।इतिहास संजय दत्त ने कहा कि उनका इरादा किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उनका अपमान करने या अनादर करने का बिल्कुल नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी एक पूर्व निर्धारित बातचीत का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण माहौल बनाना था। अभिनेता ने अपने बयान को 'मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में दिखाए गए हास्य और व्यंग्य से जोड़ते हुए कहा कि उनका संदर्भ 'गांधीगिरी' की उस सोच से था...
संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करेंगी आलिया भट्ट, ‘इंशाअल्लाह’ पर नजर

संजय लीला भंसाली के साथ फिर काम करेंगी आलिया भट्ट, ‘इंशाअल्लाह’ पर नजर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं। दोनों लंबे समय से अटकी फिल्म 'इंशाल्लाह' को नए सिरे से बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह फिल्म पहली बार 2019 में सलमान खान के साथ घोषित की गई थी, लेकिन बाद में यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब फिल्म की कहानी और पटकथा में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं और इसे मौजूदा दौर के हिसाब से नए अंदाज में पेश करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली फिलहाल कास्टिंग तय करने से पहले फिल्म की कहानी पर दोबारा काम कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म में कुछ नए चेहरे नजर आने की संभावना है। सलमान खान फिलहाल अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि शाहरुख खान की ओर से भी इस फिल्म के लिए अभी कोई अंतिम सहमति नहीं मिली है। ऐसे में निर्माताओं की नजर युवा कलाकारों पर भी हो सकती है। हालांकि, फिल्म की...
2027 में देशभर में लाइव परफॉर्म करेंगे अरिजीत सिंह, ‘इंडिया टूर’ का ऐलान

2027 में देशभर में लाइव परफॉर्म करेंगे अरिजीत सिंह, ‘इंडिया टूर’ का ऐलान

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। मशहूर पार्श्व गायक अरिजीत सिंह ने अपने संगीत सफर के 20 साल पूरे होने के मौके पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। गायक ने 'इंडिया टूर 2027' की घोषणा की है। जनवरी से मई 2027 तक चलने वाले इस दौरे के तहत देश के नौ शहरों में अरिजीत लाइव प्रस्तुति देंगे। इस दौरान उनके लोकप्रिय गीत 'अगर तुम साथ हो', 'विदा करो' और 'तुम ही हो' सहित कई पसंदीदा गानों की प्रस्तुति सुनने को मिलेगी। 'इंडिया टूर 2027' का आयोजन टीम इनोवेशन की ओर से किया जा रहा है और कोटक सॉलिटेयर इसे प्रस्तुत कर रहा है। दौरे की शुरुआत 9 जनवरी को अहमदाबाद से होगी। इसके बाद 23 जनवरी को चंडीगढ़, 7 फरवरी को जयपुर, 20 फरवरी को मुंबई, 13 मार्च को बेंगलुरु, 27 मार्च को नई दिल्ली, 10 अप्रैल को पुणे, 01 मई को इंदौर और 15 मई को हैदराबाद में अरिजीत सिंह का लाइव शो आयोजित किया जाएगा। अपने इस संगीत दौरे को लेकर अरिजीत सिंह ने उत्साह जताते ...
शहरी विकास, निवेश, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरण अनुकूल शहरों सहित विभिन्न विषयों पर आधारित होगा अर्बन कॉन्क्लेव

शहरी विकास, निवेश, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यावरण अनुकूल शहरों सहित विभिन्न विषयों पर आधारित होगा अर्बन कॉन्क्लेव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन कॉन्क्लेव 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। नगरीय विकास को नई गति देने, शहरी अधोसंरचना में निवेश को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहरों को अधिक सुविधायुक्त और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में राज्य सरकार के विजन को साझा किया जाएगा। श्रेणी-2 के शहरों के विकास एवं डिजिटल गवर्नेंस पर विचार-मंथन कॉन्क्लेव में महानगरों से आगे बढ़कर श्रेणी-2 के शहरों के विकास पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पुनःघनीकरण, परिवहन आधारित विकास (टीओडी), टीडीआर, आवास, पुनर्विकास, मास्टर प्लान, विकास गलियारे, रेरा स्वीकृतियां, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, अनापत्ति प्रमाण-पत्रों में कमी (एनओसी) तथा एफएआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। नगरीय प्रशासन में सुधार और डिजिटल सशक्तिकरण प...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त

मध्य प्रदेश
भोपाल । वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर सागर और बुंदेलखंड के लिए वन्यजीव संरक्षण का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त करेंगे। इसके साथ ही यह मध्यप्रदेश में चीतों का तीसरा आवास बन जाएगा। चीतों की मौजूदगी से सागर और बुंदेलखंड में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर सृजित होंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों के यहां पहुंचेंगे, जिससे होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, परिवहन, गाइड, वाहन चालक, छोटे व्यवसाय और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। 439 हेक्टेयर क्षेत्र में चीतों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधीसागर वन्य...
भारत-स्विट्जरलैंड के बीच कई समझौतों पर बनी सहमति…. नौकरी से लेकर व्यापार तक हुई डील

भारत-स्विट्जरलैंड के बीच कई समझौतों पर बनी सहमति…. नौकरी से लेकर व्यापार तक हुई डील

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को भारत यात्रा (India Trip) पर आए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन (Swiss President Guy Parmelin) से द्विपक्षीय वार्ता की। इस मौके पर हरित ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी, परिवहन, आवाजाही समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (एफ्टा) देशों के साथ हुए व्यापार समझौते से अगले 15 सालों में देश में सौ अरब डॉलर का निवेश आएगा और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। एफ्टा यूरोपीय देशों का एक मुक्त व्यापार संगठन है जिसे 1960 में स्थापित किया गया था। इसमें चार देश स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति पारमेलिन के सहयोग से एफ्टा देशों के बीच मुक्त व्यापार सम...
सऊदी अरब में नागरिक उड़ानें असुरक्षित….. हूतियों ने चेतावनी के बाद मचा हड़कंप

सऊदी अरब में नागरिक उड़ानें असुरक्षित….. हूतियों ने चेतावनी के बाद मचा हड़कंप

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान (Iran) के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) के हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों (Civil flights) के लिए असुरक्षित बताते हुए चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार सऊदी हवाई समर्थन के साथ हूतियों के कब्जे वाले इलाकों पर जवाबी हमला कर रही है। यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा ने बताया कि हूतियों की HOCC एजेंसी ने कहा कि सऊदी हवाई क्षेत्र सुरक्षित नहीं है और यह हमारी सेना की कार्रवाई का ठिकाना होगा। हालांकि, इस चेतावनी में पवित्र शहरों मक्का और मदीना के ऊपर के हवाई क्षेत्र को छूट दी गई है। यानी इन दोनों शहरों की ओर जाने वाली उड़ानों को इस चेतावनी से बाहर रखा गया है। सऊदी अरब और हूथियों के बीच जुलाई 2022 में हुआ समझौता टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव फिर बढ़ गया था। पिछले महीने...