Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2026

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने सह-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। शो में माही विज ने जब उनसे पूछा कि क्या निरहुआ की पहले गर्लफ्रेंड्स थीं, तो आम्रपाली ने जवाब दिया, गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही निरहुआ शादीशुदा थे।कैलेंडर देखें आम्रपाली और निरहुआ ने 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी लोकप्रिय हुई और उनके अफेयर की चर्चाएं भी सामने आने लगीं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा इन खबरों को खारिज करते हुए दोनों को अच्छा दोस्त बताती रही हैं। जून 2025 में एक शो 'द एड शो' में आम्रपाली ने अपनी और निरहुआ की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी चर्चाएं बंद क...
यश के रावण अवतार पर आर्य बब्बर ने उठाए सवाल, फिल्म दो भागों में रिलीज होगी

यश के रावण अवतार पर आर्य बब्बर ने उठाए सवाल, फिल्म दो भागों में रिलीज होगी

मनोरंजन
मुंबई। नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में यश रावण की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनके लुक को लेकर अभिनेता आर्य बब्बर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक हालिया साक्षात्कार में आर्य ने कहा कि यश के रावण वाले रूप में उन्हें फिलहाल कुछ नया नजर नहीं आया। उन्होंने इसकी तुलना यश की फिल्म 'केजीएफ' के लुक से की। हालांकि, आर्य ने यह भी कहा कि पूरी फिल्म देखने के बाद ही उनके किरदार को लेकर कोई अंतिम राय बनाई जा सकती है। आर्य बब्बर इन दिनों थिएटर प्ले 'महाबली' में रावण का किरदार निभा रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के अभिनय का बचाव किया। आर्य के मुताबिक, सैफ ने निर्देशक के नजरिए के अनुसार किरदार निभाया और उसमें अलग तीव्रता लाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसी किरदार के चित्रण के लिए केवल अभिनेता को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। वहीं, यश के लुक पर उन्होंने टिप्पणी...
एकता कपूर ने धार्मिक पहचान को लेकर उठाए सवाल

एकता कपूर ने धार्मिक पहचान को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। निर्माता एकता कपूर ने बॉलीवुड में धार्मिक पहचान और हिंदू परंपराओं को लेकर होने वाली प्रतिक्रियाओं पर अपनी बात रखी है। उन्होंने सवाल उठाया कि पश्चिमी परंपराओं को सहजता से स्वीकार किया जाता है, लेकिन हिंदू रीति-रिवाजों और पौराणिक कथाओं को लेकर कई बार आपत्ति क्यों जताई जाती है। एकता ने अपनी फिल्म 'द वन' का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कहानियों पर खुलकर चर्चा करने में आखिर इतना संकोच क्यों है। उनके मुताबिक, इन कहानियों को भी मनोरंजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति का हिस्सा माना जाना चाहिए। एकता ने अपने बचपन के अनुभव शेयर करते हुए बताया कि टीका-धागा पहनने पर उन्हें अजीब समझा जाता था और कई बार उनका मजाक भी उड़ाया जाता था। उन्होंने कहा कि अपने धर्म और धार्मिक पहचान को सार्वजनिक रूप से जाहिर करना उनके लिए आसान नहीं रहा। एकता के मुताबिक, टीका लगाना या अपनी धार्मिक परंपराओं का ...
क्रांतिकारी लाला हरदयाल: अंग्रेजों के प्रलोभन ठुकराए, लंदन में किया असहयोग का आह्वान

क्रांतिकारी लाला हरदयाल: अंग्रेजों के प्रलोभन ठुकराए, लंदन में किया असहयोग का आह्वान

लेख, विशेष समाचार
रमेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी और विचारक लाला हरदयाल की गणना उन विरले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में होती है, जिन्होंने भारत, अमेरिका और लंदन में अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध अभियान चलाया और राष्ट्र जागरण की अलख जगाई। लाला जी ने अंग्रेजों के हर प्रलोभन को ठुकराया। अंग्रेजों ने लंदन में उन्हें उस समय की सबसे प्रतिष्ठित आईसीएस सेवा में पद का प्रस्ताव भी दिया था, जिसे लाला जी ने ठुकरा दिया था। यही आईसीएस सेवा अब आईएएस के रूप में जानी जाती है। लाला हरदयाल का जन्म 14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में हुआ था। उनका घर दिल्ली के चाँदनी चौक में गुरुद्वारा शीशगंज के पीछे था। गुरुद्वारा शीशगंज उसी स्थल पर है, जहाँ औरंगजेब की कठोर यातनाओं के कारण गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हुआ था। उनके पिता गौरीदयाल माथुर संस्कृत के विद्वान और कोर्ट में रीडर थे। माता भोली रानी रामचरितमानस क...
J&K: उड़ी के राजेरवानी में भारी बारिश….भूस्खलन से नेशनल हाईवे बंद, 33 केवी लाइन टूटने से अंधेरे में डूबे 50 गांव

J&K: उड़ी के राजेरवानी में भारी बारिश….भूस्खलन से नेशनल हाईवे बंद, 33 केवी लाइन टूटने से अंधेरे में डूबे 50 गांव

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर (North Kashmir) के बारामुला जिले (Baramulla district) के सीमांत सब-डिवीजन उड़ी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) के चलते राजेरवानी क्षेत्र में भारी भूस्खलन (Massive Landslide) हुआ है। इस आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, वहीं 33 केवी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के करीब 40 से 50 गांव अंधेरे में डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार, एनएचपीसी उड़ी-I के पास एडीआईटी-4 के समीप भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रभावित हिस्से पर लगातार पत्थरों के गिरने से स्थिति काफी जोखिम भरी बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी कर इस मार्ग से यात्रा न करने की अपील की है। चालकों और यात्रियों को गिंगल–दावरान–परमपिला–बांडी–उड़ी के वैकल्पिक म...
रणथंभौर से कूनो तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट… बाघ के साथ चीतों के दीदार कर सकेंगे पर्यटक

रणथंभौर से कूनो तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट… बाघ के साथ चीतों के दीदार कर सकेंगे पर्यटक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) घूमने आने वाले पर्यटक जल्द ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) और माधव टाइगर रिजर्व (Madhav Tiger Reserve) तक भी वन्यजीव पर्यटन का सफर कर सकेंगे। तीनों संरक्षित क्षेत्रों को जोड़कर एक वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट (Wildlife Tourism Circuit) विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसका मकसद राजस्थान और मध्य प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों को सफारी और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के ज्यादा विकल्प देना है। मध्य प्रदेश के वन विभाग ने रणथंभौर को कूनो नेशनल पार्क और शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस सर्किट से घरेलू और विदेशी पर्यटकों को एक ही यात्रा में अलग-अलग वन्यजीवों और प्राकृतिक स्थलों को देखने का मौका मिल सकेगा।...
भारत-कनाड़ा के बीच कारोबारी रिश्तों को मजबूत करेगी IDBI बैंक डील…..इन क्षेत्रों में आएगा निवेश

भारत-कनाड़ा के बीच कारोबारी रिश्तों को मजबूत करेगी IDBI बैंक डील…..इन क्षेत्रों में आएगा निवेश

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और कनाडा (India and Canada) के बीच कारोबारी रिश्तों को बढ़ावा देने की दिशा में आईडीबीआई बैंक का सौदा (IDBI Bank Deal) अहम माना जा रहा है। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू (Maninder Sidhu) ने कहा है कि उनका देश भारत में निवेश और बढ़ाने की संभावनाएं देख रहा है। केंद्र सरकार ने बुधवार को आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री और पुनर्गठन को मंजूरी दी है। यह सौदा 52,878 करोड़ रुपये का है और इसमें कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की भूमिका अहम है। सिद्धू के मुताबिक, भारत में बुनियादी ढांचे, विमानन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कनाडाई कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। सिद्धू ने कहा कि कनाडा अब तक भारत में करीब 107 अरब अमेरिकी डॉलर (107 Billion US Dollars) का निवेश कर चुका है। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि कनाडाई ...
MP: लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी, खुलेगा पोर्टल… मंत्री ने दिए संकेत

MP: लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी, खुलेगा पोर्टल… मंत्री ने दिए संकेत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Chief Minister's Ladli Behna Yojana) का लाभ पाने से वंचित रह गई महिलाओं (Women) के लिए राहत की उम्मीद जगी है. राज्य सरकार योजना से छूटी हुई महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार कर सकती है. स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (Minister Narendra Shivaji Patel) ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने निकट भविष्य में लाड़ली बहना योजना से छूटी हुई महिलाओं के नाम जोड़ने की बात कही है. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना के दायरे से बाहर रह गई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री के इस बयान के बाद उन महिलाओं को उम्मीद बंधी है, जो पात्र होने ...
MP में विदाई के बाद फिर लौटेगा मानसून…कई जिलों में आज से 4 दिन तक आंधी-बारिश के आसार

MP में विदाई के बाद फिर लौटेगा मानसून…कई जिलों में आज से 4 दिन तक आंधी-बारिश के आसार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के बीच अब आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 15 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior-Chambal Division) में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जबकि उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर में बारिश हो सकती है। इसके बाद 16, 17 और 18 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। सामान्य से 1...
सऊदी में हूतियों के हमले जारी… तेल कंपनी अरामको के मुख्यालय को बनाया निशाना

सऊदी में हूतियों के हमले जारी… तेल कंपनी अरामको के मुख्यालय को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने रात में सऊदी अरब (Saudi Arabia) की तेल कंपनी अरामको (Oil company Aramco) के मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के इस्तेमाल वाली इमारत की सबसे ऊपरी तीन मंजिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक अधिकारी के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यालय भी हमले की चपेट में आया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हूती विद्रोहियों ने इससे पहले कहा था कि उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल से धहरान को निशाना बनाया, जहां अरामको का मुख्यालय है। इससे पहले बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर आरोप लगाया। हूती विद्रोहियों के एक अधिकारी...