Sunday, June 21खबर जो असर करे |
Shadow

Day: April 24, 2026

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पर हमला… पीठ पर फेंका लाल तरल पदार्थ

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पर हमला… पीठ पर फेंका लाल तरल पदार्थ

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान (Iran) के निर्वासित युवराज रेजा पहलवी (Exiled Crown Prince Reza Pahlavi) पर गुरुवार को जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) में हमला किया गया। एक व्यक्ति ने इमारत से बाहर निकलते समय उनके ऊपर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। ईरानी सरकारी मीडिया ने इस घटना का वीडियो जारी किया है, जिसमें हमलावर द्वारा टमाटर केचप फेंकते हुए दिखाया गया है। आईआरएनए द्वारा शेयर किए गए 47 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहलवी बर्लिन की एक इमारत से बाहर आ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर उनकी पीठ पर लाल तरल पदार्थ फेंक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हमलावर को दबोच लिया और रेजा पहलवी को सुरक्षित तरीके से वहां खड़ी कार तक पहुंचाया। कार के आगे ईरानी झंडे लहराते दिख रहे थे और समर्थक मौजूद थे। पहलवी ने जर्मनी से तेहरान के साथ वार्ता छोड़ने की अपील कीबता दें कि इस हमले से पहले पहल...
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, देश के लिए मिले शुभ संकेत

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, देश के लिए मिले शुभ संकेत

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बदरीनाथ मंदिर (Badrinath Dham Temple) के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर छह माह के लिए खोल दिए गए। इस दौरान इसके बाद भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की प्रतिमा पर ओढ़ाया गया घृत कंबल निकाला गया। इस कंबल को श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। घृत कंबल पूरी तरह से घी से लबालब था। माना जाता है कि यह देश में सुख शांति का संदेश होता है। पहले दिन करीब 15000 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ भगवान के साथ ही अखंड ज्योति के दर्शन किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने मंदिर में दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नाम से पहली अभिषेक पूजा की। इस दौरान जय बदरीविशाल के जयकारों के साथ बदरीनाथ क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। आईटीबीपी की टीम की बैंड धुनों के साथ श्रद्धालु थिरकते रहे। इसके ब...
West Asia तनाव के बीच होर्मुज पहुंचा अमेरिका का तीसरा युद्धपोत USS बुश…. ट्रंप की ईरान को चेतावनी

West Asia तनाव के बीच होर्मुज पहुंचा अमेरिका का तीसरा युद्धपोत USS बुश…. ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
दुबई। अमेरिका (America) ने ईरान (Iran) के साथ भले ही संघर्षविराम को बढ़ा दिया है, लेकिन दोनों देशों के साथ तनाव बरकरार है। इसी बीच अमेरिकी सेना (American Military) ने गुरुवार को जानकारी दी कि यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश विमानवाहक पोत पश्चिम एशियाई क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके साथ ही इस इलाके में तैनात अमेरिकी विशाल युद्धपोतों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह कैरियर 23 अप्रैल को हिंद महासागर में उसके जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में संचालित हो रहा था। पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीर में एयरक्राफ्ट कैरियर के डेक पर बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान तैनात दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी सेना के अनुसार यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया पहुंच गया है, जिससे इस क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों की संख्या तीन हो गई...