Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

एक व्यक्ति नहीं बन सकता NOTA … SC ने पूछा- इस विकल्प से क्या ‘निर्वाचित नेताओं की उत्कृष्टता’ में सुधार हुआ?

एक व्यक्ति नहीं बन सकता NOTA … SC ने पूछा- इस विकल्प से क्या ‘निर्वाचित नेताओं की उत्कृष्टता’ में सुधार हुआ?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को पूछा कि क्या विधानसभा (Assembly) और आम चुनावों (General Elections) में नोटा (NOTA) विकल्प के प्रावधान से 'निर्वाचित नेताओं की उत्कृष्टता' में कोई सुधार हो पाया है? एकल उम्मीदवार वाले चुनावों सहित सभी चुनावों में 'नोटा' विकल्प को अनिवार्य बनाने का अनुरोध करने वाली एक याचिका की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि इस विकल्प से एक सीट भी नहीं भरी जा सकती है। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के एक प्रावधान को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें यह कहा गया कि संबंधित प्रावधान मतदाताओं को एकमात्र उम्मीदवार के मामले में 'नोटा' विकल्प चुनने से रोकता है। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज बनाम भारत संघ के मामले से संबंधित ऐतिहासिक फ...
Delhi: कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग…एक घायल

Delhi: कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग…एक घायल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) के ISBT के पास मंगलवार रात को बेखौफ बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi.) की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी। हमले के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। गाड़ी में मौजूद लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। हमले में एक शख्स घायल भी हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर ने कार को सिविल लाइंस के पास एक होटल के सामने रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश कर रही है। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंगबताया जाता है कि कश्मीरी गेट इलाके में ISBT के पास हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार रात को बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इस हमले में अधिवक्ता संदीप को दो गोलियां लगी हैं। कार सवार लारेंस बिश्नोई की लीगल ट...
Haryana: IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का घोटाला…. मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

Haryana: IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का घोटाला…. मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में 590 करोड़ रुपये के घोटाला में बड़ी खबर है. इस मामले में एसीबी की टीम ने घोटाला के मास्टर मांइड (Master Mind) रिभव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फर्जीवाड़े में शामिल अभिषेक सिंगला, अभय और महिला स्वाति की गिरफ्तारी हुई है। देर रात पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल में सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया गयया है. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से मामला दर्ज किया गया है.गौर रहे है कि आरोपी रिषभ बैंक में पूर्व मैनेजर था, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया था. हरियाणा सरकार के पंचायत विभाग के पैसों का गबन किया गया था। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड रिषभ मोहाली का रहने वाला है और वह बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात रहा था. गौरतलब है कि बैंक की तरफ से अब तक 578 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार को लौटा दिए गए हैं. इस पूरे घोटाले में...
होली से पहले LPG उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका… 1 मार्च को अपडेट होंगे रेट

होली से पहले LPG उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका… 1 मार्च को अपडेट होंगे रेट

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। होली से पहले 1 मार्च को LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के रेट ( Price) अपडेट होंगे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (Oil Marketing Companies) इस दिन नए रेट जारी करेंगी। पिछले 5 साल का ट्रेंड बताता है कि मार्च के महीने में घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े ही हैं। कॉमरशियल सिलेंडर तो हर बार महंगा हुआ है, जबकि इस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG cylinder) के रेट मार्च में जब भी बदले, उपभोक्ताओं को झटका ही लगा है। अभी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है। आंकड़े इंडियन ऑयल की वेबसाइट से लिए गए हैं। इसके अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1740.50 रुपये, कोलकाता में 1844.50 रुपये, मुंबई में 1692 और चेन्नई में 1899.50 रुपये में बिक रहा है। घरेलू सिलेंडर के रेट का मार्च ट्रेंडपिछल...
ISRO के मिशनों में आई तकनीकी बाघाओं की होगी जांच…NSA के दौरे के बाद समिति गठित

ISRO के मिशनों में आई तकनीकी बाघाओं की होगी जांच…NSA के दौरे के बाद समिति गठित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) के हालिया मिशनों में आई तकनीकी बाधाओं और विफलता की खबरों ने देश के सुरक्षा गलियारों में हलचल तेज कर दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के हालिया इसरो दौरे के बाद अब इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ को शामिल करते हुए इस विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान यानी PSLV की लगातार विफलताओं के पीछे के 'प्रणालीगत मुद्दों' और संगठनात्मक समस्याओं की जांच करेगी। हालिया विफलताएं जिनका होगा विश्लेषणPSLV-C62 (12 जनवरी, 2026): यह मिशन 16 सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। रॉकेट...
MP: मुरैना में 10वीं का पेपर देने पहुंची छात्रा परीक्षा केन्द्र में अचानक बेहोश होकर गिरी और हो गई मौत..

MP: मुरैना में 10वीं का पेपर देने पहुंची छात्रा परीक्षा केन्द्र में अचानक बेहोश होकर गिरी और हो गई मौत..

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) के बानमोर कस्बे में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा (10th Board Exam) देने पहुंची एक छात्रा अचानक परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बमौर स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर चल रहा था। इसी दौरान ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकुनारा गांव निवासी देवेंद्र कुशवाह की बेटी वर्षा कुशवाह अचानक अपनी सीट से गिरकर बेहोश हो गई। परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और अधिकारियों को सूचना दी। वर्षा अपने भाई अंकेश कुशवाह के साथ परीक्षा देने आई थी।दोनों भाई-बहन 10वीं कक्षा में थे और बानमोर के ही स्कूल से बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था। सूचना मिलते ही परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंच गए।आनन-फानन में छात्रा को इलाज ...
MP में मौसम ने फिर ली करवट… कई हिस्सों में हुई झमामझ बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

MP में मौसम ने फिर ली करवट… कई हिस्सों में हुई झमामझ बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। गर्मी (Summer) की दस्तक से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश (Heavy Rain) ने लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी। राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी शाम के वक्त बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश के बावजूद भोपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ चक्रव...
Maharashtra: NCP का बड़ा फैसला… सुनेत्रा पवार की जगह बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजने की तैयारी

Maharashtra: NCP का बड़ा फैसला… सुनेत्रा पवार की जगह बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजने की तैयारी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की सात राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव (Rajya Sabha Election) से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। महायुति की सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party- NCP) ने इस संबंध में अपने उम्मीदवार को लेकर बड़ा फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार,सोमवार की रात प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की हुई बैठक में पार्थ पवार को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी है। इस अहम बैठक मुंबई में प्रफुल्ल पटेल के अलावा उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में केवल राज्यसभा उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि पार्टी की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 26 फरवरी को होने वाली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय...
T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

खेल
कोलंबो। इंग्लैंड (England) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक (Captain Harry Brook) ने शतक लगाया जिससे टीम लक्ष्य का पीछा कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका हो...
विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के साथ एमओयू करेगा उच्च शिक्षा विभाग

विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के साथ एमओयू करेगा उच्च शिक्षा विभाग

मध्य प्रदेश
सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में होगा कार्यक्रम भोपाल! विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बुधवार को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (पश्चिमी क्षेत्र) मुंबई के साथ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्वशासी महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के अधिकारियों द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप से जोड़ना है। इसके अंतर्गत शैक्षणिक स...