Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

‘केडी: द डेविल’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, रिलीज का रास्ता साफ

‘केडी: द डेविल’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, रिलीज का रास्ता साफ

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
ध्रुव सरजा और संजय दत्त की बहुचर्चित फिल्म 'केडी : द डेविल' की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है, जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। केवीएन प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि अब यह फिल्म केवल 18 साल से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी के कारण निर्माताओं को पहले कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब से हटाना पड़ा था, क्योंकि उसमें कुछ ऐसे दृश्य थे जिन्हें पहले प्रमाणित नहीं किया गया था। अब सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माताओं ने राहत की सांस ली है और फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी '...
एक मई को बुद्ध पूर्णिमा पर अस्त होंगे बुध…. 27 दिनों तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर….

एक मई को बुद्ध पूर्णिमा पर अस्त होंगे बुध…. 27 दिनों तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर….

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। एक मई को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का पर्व मनाया जाएगा. संयोगवश इसी दिन बुध (Budh Asta 2026) मेष राशि (Aries) में अस्त हो रहे हैं, जिससे बुध की स्थिति अगले 27 दिनों तक बहुत ही कमजोर हो जाएगी. ज्योतिष के अनुसार जब बुध ग्रह अस्त होते हैं, तो इसका असर खासतौर पर हमारी सोचने-समझने की क्षमता और बातचीत के तरीके पर पड़ता है. मई में बुध के अस्त होने से कुछ राशियों के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। वृषभ राशि: इस समय आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है. पैसों के मामले में सतर्क रहें. बड़े निवेश या जोखिम लेने से बचें. छोटी-छोटी लापरवाही भी आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है। मिथुन राशि: आपकी योजनाएं इस दौरान पूरी तरह सफल नह...
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच

मध्य प्रदेश, लाइफस्टाइल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कला को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिये निरंतर प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश की विशिष्ट 'बाग प्रिंट' कला को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित मेले ‘’फ़ोयर डे पेरिस” में प्रदर्शित किया जायेगा। यह मेला 30 अप्रैल से 11 मई 2026 तक पेरिस के पोर्टे डे वर्साय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया जाएगा। केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय द्वारा देशभर से चयनित पांच श्रेष्ठ शिल्पकारों में प्रदेश के नेशनल अवार्डी शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री को शामिल किया गया है। वे इस मेले में प्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला का प्रतिनिधित्व करते हुए मास्टर क्राफ्ट्समैन के रूप में शामिल होंगे। 'बाग प्रिंट' हस्तशिल्प भौगोलिक संकेत (GI) के अंतर्गत संर...
संजय दत्त फिर बनेंगे ‘बल्लू’, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान

संजय दत्त फिर बनेंगे ‘बल्लू’, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साल 1993 की चर्चित फिल्म ‘खलनायक’ का लोकप्रिय किरदार 'बल्लू' अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रहा है। अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी नई फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' की आधिकारिक घोषणा की। इस फिल्म को मूल फिल्म का नया रूप बताया जा रहा है, जिसने 90 के दशक में दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। संजय दत्त ने बताया कि उनकी कंपनी थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स और अक्षा कंबोज की एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट ने मिलकर फिल्मकार सुभाष घई और उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स से फिल्म के अधिकार हासिल किए हैं। कार्यक्रम में फिल्म का एक छोटा टीज़र भी दिखाया गया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार 'बल्लू' के नए और दमदार अंदाज में नजर आए। इस मौके पर अभिनेता ने सुभाष घई को फिल्म की विरासत के लिए धन्यवाद भी दिया। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म का विचार उस समय आया था जब वह जेल...
प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा ‘ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर’

प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा ‘ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। गोल्ड हाउस द्वारा आयोजित 'गोल्ड गाला 2026' में उन्हें प्रतिष्ठित ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 9 मई को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित 'द म्यूजिक सेंटर' में आयोजित होगा, जहां मनोरंजन और कला जगत की कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहेंगी। प्रियंका को यह सम्मान फिल्म जगत में उनके 25 वर्षों के योगदान और एशियाई प्रशांत संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उनकी भूमिका के लिए दिया जा रहा है। गोल्ड हाउस के अनुसार, प्रियंका ने भारतीय सिनेमा और हॉलीवुड के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया है और अपनी प्रतिभा से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है। इस सम्मान समारोह में चार्ल्स मेल्टन, जेट ली, सिमु लियू और ईजेएई जैसे अन्य चर्चित नाम भी सम्मानित किए जाएंगे। 'गोल्ड गाला' का यह पांचवां ...
सलमान खान की नई फिल्म ‘एसवीसी63’ ईद 2027 पर होगी रिलीज

सलमान खान की नई फिल्म ‘एसवीसी63’ ईद 2027 पर होगी रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'एसवीसी 63’ को लेकर प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया। सलमान ने बताया कि उनकी यह अनाम फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ज़्यादा जानें सलमान खान ने पोस्ट के साथ लिखा कि थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा की गई। फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे जब सही समय आएगा। ... पेशेंस, थोड़ा सा सब्र... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है... हाहा अपने खास अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, वह खुद भी उतनी ही बेसब्री से इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से शे...
प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा ‘ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर’

प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा ‘ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। गोल्ड हाउस द्वारा आयोजित 'गोल्ड गाला 2026' में उन्हें प्रतिष्ठित ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 9 मई को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित 'द म्यूजिक सेंटर' में आयोजित होगा, जहां मनोरंजन और कला जगत की कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहेंगी। प्रियंका को यह सम्मान फिल्म जगत में उनके 25 वर्षों के योगदान और एशियाई प्रशांत संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उनकी भूमिका के लिए दिया जा रहा है। गोल्ड हाउस के अनुसार, प्रियंका ने भारतीय सिनेमा और हॉलीवुड के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया है और अपनी प्रतिभा से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है। इस सम्मान समारोह में चार्ल्स मेल्टन, जेट ली, सिमु लियू और ईजेएई जैसे अन्य चर्चित नाम भी सम्मानित किए जाएंगे। 'गोल्ड गाला' का यह पांच...
आयुष्मान खुराना-शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिली रिलीज तारीख

आयुष्मान खुराना-शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिली रिलीज तारीख

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा इंतजार रहता है और अब उनकी अगली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। राजश्री प्रोडक्शन ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट साझा की। बताया जा रहा है कि रिलीज के लिए ऐसी तारीख चुनी गई है, जिसके आसपास किसी दूसरी बड़ी फिल्म की टक्कर नहीं है। दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली 'रामायण: भाग 1' के बाद नवंबर के अंत तक बड़े बैनर की कोई और फिल्म तय नहीं होने से आयुष्मान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिल सकता है। पारिवारिक और भावनात्मक कहानियों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या इस फिल्म के जरिए एक बार...
जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी, बचपन की दोस्त बनी दुल्हन

जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी, बचपन की दोस्त बनी दुल्हन

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल की निजी जिंदगी एक बार फिर उनसुर्खियों में है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने उत्तराखंड स्थित अपने गृहनगर में एक निजी समारोह में अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लिए हैं। इस सादगी भरे समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। ज़्यादा जानें पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जुबिन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हो गयी थी। गायक जुबिन और उनके परिवार के लोग नही चाहते थे कि इस निजी पारिवारिक कार्यक्रम को अन्य लोगों से साझा किया जाए। लेकिन अब जब यह बात लोगों को पता चल गयी है और उनके सामने आ गयी है तो इसे स्वीकारने में कोई गुरेज नही है। हालांकि जुबिन की शादी की खबर ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है। इस दावे के बाद अब शादी की टाइमलाइन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और फैंस क...
निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता, भावुक वीडियो पोस्ट में बताया घर आई नन्हीं परी

निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता, भावुक वीडियो पोस्ट में बताया घर आई नन्हीं परी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह जोड़ी दूसरी बार माता-पिता बनी है। एटली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। उन्होंने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका बेटा मीर अपनी छोटी बहन के आने का स्वागत करता नजर आया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए एटली ने लिखा, धन्य महसूस कर रहा हूं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, अब मुझे एक छोटी बहन मिल गई है – बड़ा भाई मीर। इससे पहले दोनों ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैमिली फोटोशूट के जरिए दी थी और फैंस से प्यार व आशीर्वाद मांगा था। इस खुशखबरी के बाद कई सितारों ने दंपति को बधाई दी। सामंथा रुथ प्रभु, कीर्ति सुरेश और काजल अग्रवाल समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजीं। ...