उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 29 मई को सिनेमाघरों में
रोमांस, कॉमेडी और मेलोड्रामा से भरपूर फिल्म 'रजनी की बारात' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। दरभंगा की खूबसूरत लोकेशंस और देसी बिहारी अंदाज में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री उल्का गुप्ता एक दमदार किरदार निभाती नजर आ रही हैं। करीब एक मिनट के टीजर की शुरुआत बिहारी स्टाइल 'लौंडा नाच' के अनाउंसमेंट से होती है, जिसके बाद उल्का का दमदार डायलॉग सुनाई देता है, हमको रज्जन से शादी करनी है। टीजर में कॉमिक, रोमांटिक और इमोशनल पलों का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।
टीजर में इशिता सिंह का संवाद रज्जन जी से मिलकर स्पेशल तो लगा कहानी में लव ट्रायंगल का ट्विस्ट जोड़ता है। वहीं सुनीता राजवार अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाती नजर आती हैं। जरीना वहाब और सुनीता राजवार के डांस सीक्वेंस भी टीजर का खास आकर्षण बने हैं। अंत में पुलिस ऑफिसर के रोल में अश्वथ भट्ट की एंट्री और उनका संवाद लव स्टोरी बह...









