एलजी और एनवीडिया ने रोबोटिक्स सहयोग तेज किया, साल के अंत तक तैयार होगा एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा
सियोल। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में एनवीडिया के साथ अपने सहयोग को तेज करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियां रोबोटों के प्रशिक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वास्तविक और कृत्रिम डेटा तैयार करने पर काम कर रही हैं। लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक करीब एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा तैयार करना है। यह मात्रा लगभग 12 वर्ष के लगातार संचालन से प्राप्त डेटा के बराबर होगी।
इसी सहयोग के तहत एलजी ने सियोल स्थित अपने यांगजे अनुसंधान एवं विकास परिसर में निर्माणाधीन डेटा फैक्ट्री में एनवीडिया के वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी की। दोनों पक्षों ने डेटा फैक्ट्री की प्रगति की समीक्षा करने के साथ रोबोटिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल पर चर्चा की। यह बैठक 13 अगस्त को अमेरिका के सांता क्लारा स्थित एनवीडिया मुख्यालय में एलजी समूह और एनवीडिया के बीच रणनीतिक सहयोग...









