Sunday, November 1खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

मोहनलाल की एल 367 का हुआ बड़ा ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से रिलीज होगी फिल्म

मोहनलाल की एल 367 का हुआ बड़ा ऐलान, ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से रिलीज होगी फिल्म

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म एल367 के आधिकारिक नाम से आखिरकार पर्दा उठ गया है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस' रखा गया है। फिल्म की कहानी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए चलाए गए भारत के बड़े रेस्क्यू मिशन 'ऑपरेशन गंगा' पर आधारित है। फिल्म में मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, पार्थिबन और आदिल हुसैन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया है, जिसके जरिए दर्शकों को भारत के उस अभियान की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें युद्धग्रस्त यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया था। विष्णु मोहन इस कहानी को मानवीय भावनाओं और रोमां...
महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी

महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही पर्दे पर महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। तस्वीर में मनोज बाजपेयी गांधी जी के रूप में पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं। उनके लुक के साथ-साथ बॉडी लैंग्वेज में भी गांधी जी की झलक दिखाई दे रही है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म और अभिनेता के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की कहानी आजादी के दौर से जुड़े 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बताई जा रही है। मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनके लुक को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता थी। सामने आई तस्वीर में उनका इंटेंस अंदाज और किरदार के लिए किया गया ट्रांसफॉर्मेशन खास तौर पर ध्यान खींच रहा है। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ अभि...
इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी

इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल ने सुनाई अपनी कहानी

मनोरंजन
विशाल की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और अब दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म को अपनी रिलीज के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 'अवारापन 2' और 'बंटवारा' जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते इसके शो की संख्या 250 से घटकर महज 25 रह गई थी। इसके अलावा पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स भी शुरुआत में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन देने को लेकर हिचकिचा रहे थे। इन मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक के साथ खुद मोर्चा संभाला। तीनों ने सूरत और अलीगढ़ जैसे शहरों में जाकर दर्शकों से सीधे मुलाकात की और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी। टीम की यह कोशिश रंग लाई औ...
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देंगे : मिथुन चक्रवर्ती

बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देंगे : मिथुन चक्रवर्ती

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुक्रवार को सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किये गये वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की। इससे एक दिन पहले महानायक उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मिथुन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फिल्म निर्माण के लिए विशेष सब्सिडी देने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया था। शुक्रवार को अपनी नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाल ने फिल्म जगत में जो कुछ खोया है, उसे वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत सब्सिडी देने का उद्देश्य देशभर के फिल्म निर्माताओं को बंगाल में शूटिंग के लिए आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से ...
वरुण धवन का देसी अंदाज, खेतों में सीख रहे धान की खेती

वरुण धवन का देसी अंदाज, खेतों में सीख रहे धान की खेती

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ खेती-बाड़ी का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक फार्म खरीदा है और इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया था। उस समय सामने आए वीडियो में वरुण अपने फार्म पर बैठकर चाय और बिस्कुट का लुत्फ उठाते दिखाई दिए थे। अब अभिनेता ने फार्म से अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'खेती शुरू।' तस्वीरों में वह खेत में धान के पौधे लगाते और किसानों के साथ मिलकर खेत जोतते नजर आ रहे हैं। अभिनेता बेहद सहज अंदाज में खेती के तौर-तरीके सीखते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों से साफ है कि वरुण सिर्फ फार्म खरीदकर रुकने के बजाय खेती के काम को करीब से समझने और खुद उसका अनुभव लेने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वरुण की इ...
तनुश्री ने बताई इमरान हाशमी संग बोल्ड सीन्स की सच्चाई

तनुश्री ने बताई इमरान हाशमी संग बोल्ड सीन्स की सच्चाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' ने तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी की जोड़ी को रातोंरात चर्चा में ला दिया था। फिल्म में दोनों की बोल्ड और रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई, जबकि फिल्म का टाइटल ट्रैक भी सुपरहिट रहा। पर्दे पर दोनों के बीच नजर आई नजदीकियों को देखकर अक्सर उनके रिश्ते को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे, लेकिन तनुश्री ने सालों बाद इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बताया कि इमरान के साथ उनका कभी कोई अफेयर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने रोमांटिक नजर आने वाली उनकी जोड़ी असल जिंदगी में बिल्कुल अलग थी और दोनों का रिश्ता भाई-बहन जैसा था। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने फिल्मों में किसिंग और बोल्ड सीन्स की शूटिंग के अनुभव को भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि पर्दे पर भले ही ऐसे सीन बेहद रोमांटिक दिखाई देते हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान कलाकारों के लिए यह सिर्फ ...
‘पद्मावत’ को लेकर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

‘पद्मावत’ को लेकर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म में जौहर के चित्रण को लेकर सवाल खड़े किए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने भंसाली को एक खुला खत लिखकर अपनी आपत्ति जाहिर की थी। बाद में 'वीमेन लाइफ फ्रीडम' कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने अपने खत को लेकर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म में जौहर को जिस तरह दिखाया गया, उससे उन्हें काफी असहज महसूस हुआ। उनका कहना था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि जैसे यौन हिंसा की शिकार महिला के लिए अपनी जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। स्वरा ने कहा था कि फिल्म में करीब 800 महिलाओं को जौहर करते हुए देखकर उनके मन में कई सवाल उठे। उन्होंने कहा, 'भगवान न करे कि मैं रेप पीड़िता होती।' अभिनेत्री ने सवाल किया था कि अगर कोई महिला अपनी जिंदगी खत्म करने के बजाय आगे जीने का फैसला करे तो क्या उसे कायर समझा जाएगा? उन्होंने कहा...
जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते पर शबाना आजमी ने की खुलकर बात

जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते पर शबाना आजमी ने की खुलकर बात

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में शबाना ने बताया कि वह हमेशा से जावेद की बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व से प्रभावित रही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों के बीच हर समय सब कुछ खुशनुमा नहीं रहता और कई बार बड़े झगड़े भी होते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती बेहद मजबूत है। शबाना के मुताबिक, दोनों का बैकग्राउंड और दुनिया को देखने का नजरिया काफी हद तक एक जैसा है। अपने इंटरव्यू में शबाना ने कहा कि उनके और जावेद के माता-पिता प्रगतिशील लेखक थे और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए थे। दोनों परिवारों में उर्दू शायरी के प्रति भी गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता था कि उनकी और जावेद की शादी अरेंज्ड होनी चाहिए थी। हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में मतभेद और बहस भी होती ...
गद्दी के लिए छिड़ेगी खूनी जंग, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

गद्दी के लिए छिड़ेगी खूनी जंग, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म में पुराने दुश्मनों की वापसी के साथ सत्ता हासिल करने के लिए हिंसक टकराव देखने को मिलेगा। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अली फजल गुड्डू, दिव्येंदु मुन्ना और श्वेता त्रिपाठी गोलू के किरदार को आगे बढ़ाएंगी। वहीं, जितेंद्र कुमार बबलू पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में किरदारों के बीच बदलते समीकरण, बदला और सत्ता की लड़ाई कहानी को आगे बढ़ाएगी। 'मिर्जापुर: द मूवी' अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजनों की कहानी को आगे ले जाएगी। सीरीज अपनी दमदार अदाकारी, बोल्ड कंटेंट, एक्शन और रोमांचक कहानी के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है। अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की दुनिया और इसके किरदारों की खूनी जंग को देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की लंबी अवधि और 'ए' सर्टिफिकेट के बावजूद प्रशंसकों में इसे लेकर खास उत्साह है। ---------------...
‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पैन-इंडिया फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म में विजय राणाबाली नाम के योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा का किरदार निभा रही हैं। निर्माताओं ने विजय का दमदार पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की घोषणा की। पोस्टर के साथ लिखा गया, हमारे इतिहास का सबसे काला अध्याय इस अक्टूबर में शुरू हो रहा है। 'राणाबाली' की कहानी 1870 के दशक की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। फिल्म में उस दौर में दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल और उसके बीच ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक विद्रोही योद्धा की कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। 'डियर कॉमरेड' (201...