शुरू होने से पहले ही बंद हुई ‘रामरी’, सिद्धांत चतुर्वेदी की नई फिल्म पर पड़ा ब्रेक
सिद्धांत चतुर्वेदी की बहुप्रतीक्षित एक्शन-क्रिएचर फिल्म ‘रामरी’ लंबे समय से चर्चा में रही है। फिल्म में मोहित रैना ने भी एक अहम भूमिका निभाने वाले थे और खबरें थीं कि खुद अजय देवगन इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने वाले थे। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था क्योंकि कहानी, एक्शन और क्रिएचर-कॉन्सेप्ट सभी का आकर्षक मिश्रण था। इसके अलावा फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी, जिससे इसे और व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने की उम्मीद थी।
हालांकि अब फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रामरी' को बीच में ही बंद करने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा, "फिल्म पर एक साल से अधिक समय से काम चल रहा था। विषय और शेड्यूल के कारण यह एक महंगी फिल्म बन गई थी, लेकिन बजट की कमी ने इसे रोक दिया। नेटफ्लिक्स कहानी और प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित था, लेकिन फिल्म मे...








