Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

फिल्म समीक्षा : ‘दुल्हनिया ले आएगी’ मनोरंजन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल

फिल्म समीक्षा : ‘दुल्हनिया ले आएगी’ मनोरंजन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म: 'दुल्हनिया ले आएगी' कलाकार: खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा, स्नेहिल दीक्षित, ओमकार कपूर, अगू स्टेनली निर्देशक: आकाशादित्य लामा लेखक: जयंत गुप्ता, अनुप्रिया रॉय शैली: रोमांटिक कॉमेडी | पारिवारिक ड्रामा रेटिंग: ⭐⭐⭐½ (3.5/5) शादी और बारात पर आधारित फिल्में बॉलीवुड में पहले भी कई बार बन चुकी हैं, लेकिन 'दुल्हनिया ले आएगी' अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से अलग पहचान बनाती है। यहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं आता, बल्कि दुल्हन खुद अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ने निकल पड़ती है। इसी दिलचस्प विचार के साथ फिल्म हंसी, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों का खूबसूरत मेल पेश करती है। निर्देशक आकाशादित्य लामा ने एक हल्की-फुल्की लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी को मनोरंजक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म की कहानी नव्या (खुशाली कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड...
‘द इंडिया स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई आयी सामने

‘द इंडिया स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई आयी सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन महज 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों में इसका कोई कारोबार दर्ज नहीं हुआ। चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे ने लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया है। फिल्म की शूटिंग पुणे और कोल्हापुर में हुई है और इसे हिंदी, तमिल तथा तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म को शुरुआती दिन दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा मुरली शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओ...
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक मिलाप मिलान जावेरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का नया पार्टी ट्रैक 'फ्रेंड फ्रेंड' रिलीज हो गया है। ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गीतों के बाद अब इस नए गाने ने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज हुए 'फ्रेंड फ्रेंड' गीत में अमन और आकांक्षा की शानदार केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस देखने को मिलता है। पार्टी थीम पर आधारित इस गाने को मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जबकि गीत कुमार ने लिखे हैं। गाने में नासिर का रैप भी शामिल है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है। रोमांस, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर 'तेरा यार हूं मैं' में परेश रावल और जॉ...
वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। गैंगस्टर एक्शन ड्रामा पर आधारित यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर और दो गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। 'टॉक्सिक' को लेकर फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि यह फिल्म बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसका पैमाना, भव्यता तथा कहानी कहने का अंदाज अन्य फिल्मों से अलग है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी प्रस्तुति और निर्माण स्तर की सराहना करेंगे। निर्माता ने यह भी स्पष्ट किया कि 'टॉक्सिक' एक ऐसी परीकथा है, जो केवल वयस्क दर्शकों के लिए ब...
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को बोर्ड ने बिना किसी बदलाव के प्रमाणपत्र दिया है। इसके साथ ही फिल्म 14 अगस्त को तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें लाहौर के एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसका सामना एक ऐसी हिंदू महिला से होता है, जो अपना पैतृक घर छोड़ने से इनकार कर देती है। विभाजन के दौर की भावनाओं और मानवीय रिश्तों को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। प्रीति पांच साल से अधिक समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर र...
250 कुत्तों के साथ ‘ओह माय डॉग’ पर नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, ट्रेलर जारी

250 कुत्तों के साथ ‘ओह माय डॉग’ पर नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, ट्रेलर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक अमित राय की आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'ओह माय गॉड' जैसी सफल फिल्म फ्रेंचाइजी के बाद अमित राय इस बार इंसान और जानवरों के रिश्ते पर आधारित भावनात्मक कहानी लेकर आए हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ 250 से अधिक कुत्तों की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है। कलाकारों की टोली में माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, सुलक्षणा बरुआ, राजेश कुमार और विजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर एक छोटे बच्चे और एक आवारा कुत्ते की मासूम दोस्ती से शुरू होता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ अप्रत्याशित घटनाएं भावनात्मक मोड़ लेती हैं और परिवार, संवेदनाओं तथा रिश्तों की गहराई को सामने लाती हैं। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ इंसान और जानवरों के बीच प्रेम, करुणा और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से दिखाया गया है। 'ओह माय डॉग...
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक मिलाप मिलान जावेरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का नया पार्टी ट्रैक 'फ्रेंड फ्रेंड' रिलीज हो गया है। ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गीतों के बाद अब इस नए गाने ने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज हुए 'फ्रेंड फ्रेंड' गीत में अमन और आकांक्षा की शानदार केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस देखने को मिलता है। पार्टी थीम पर आधारित इस गाने को मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जबकि गीत कुमार ने लिखे हैं। गाने में नासिर का रैप भी शामिल है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है। रोमांस, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर 'तेरा यार हूं मैं' में परेश रावल और जॉ...
‘गॉडजिला’ स्टार केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन….सड़क हादसे में हुई मौत

‘गॉडजिला’ स्टार केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन….सड़क हादसे में हुई मौत

अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन
नई दिल्ली। हॉलीवुड की फेमस फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' ('Godzilla vs Kong') और 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ('Godzilla x Kong: The New Empire') में जिया का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस केली हॉटल (Kaylee Hottle) का 18 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत अमेरिका के मैरीलैंड में हुए एक सड़क हादसे में हुई। केली के पिता जोशुआ हॉटल ने अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) में फेसबुक लाइव के जरिए उनकी मौत की जानकारी दी. बाद में उन्होंने TMZ से भी इस दुखद खबर की पुष्टि की। स्कूल ने भी दी मौत की पुष्टिकेली टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ (Texas School for the Deaf) की सीनियर स्टूडेंट थीं. स्कूल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया। स्कूल ने लिखा- हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी सीनियर छात्रा केली हॉटल का मैरीलैंड के फ्रेडरिक में एक कार ...
अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें अभिनेत्री साहिबा बाली के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, साहिबा ने इन अफवाहों पर अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए सभी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हर बात पर यकीन मत करो, भाग 2। उनके इस मजाकिया पोस्ट को डेटिंग की अफवाहों का जवाब माना जा रहा है। अभिनेत्री ने बिना किसी औपचारिक बयान के हल्के-फुल्के अंदाज में इन खबरों को खारिज करने का संकेत दिया। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं। साहिबा...
जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में सिंगापुर के व्यवसायी विलियम इश्माएल के साथ निजी समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। वीडियो में जेनिफर सफेद वेडिंग गाउन का ट्रायल करती और डिजाइनरों के साथ ड्रेस की बारीकियों पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। एक अन्य क्लिप में वह तैयार वेडिंग ड्रेस पहनकर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे। हालांकि, अब तक न तो जेनि...