Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

एक्टर प्रदीप रावत का 74 की उम्र में निधन, अश्वत्थामा से ‘गजनी’ तक… संघर्षों से भरी रही जिंदगी

एक्टर प्रदीप रावत का 74 की उम्र में निधन, अश्वत्थामा से ‘गजनी’ तक… संघर्षों से भरी रही जिंदगी

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुम्बई। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों 'गजनी' और 'लगान' ('Ghajini' and 'Lagaan') में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत (Veteran actor Pradeep Rawat) का 74 की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस दोनों गहरे सदमे में हैं. प्रदीप रावत के निधन के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर शोक की लहर दौड़ गई है. कई फिल्मी सितारों ने उन्हें भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। ब्लड कैंसर से जूझ रहे थेप्रदीप रावत के बिजनेस मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी (Siddharth Tiwari) ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एक्टर पिछले पांच साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर दोबारा लौट आया. पिछले दो महीनों से वह अस्पताल में भर्ती थे और बीते कुछ दिनों में उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. आखिरका...
ऑनलाइन जॉब स्कैम पर आधारित ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक आयी सामने

ऑनलाइन जॉब स्कैम पर आधारित ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक आयी सामने

मनोरंजन
प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'जॉब ट्रैफिकिंग' की पहली झलक जारी कर दी है। प्रशांत नायर द्वारा निर्मित और निर्देशित यह आठ एपिसोड की सर्वाइवल ड्रामा सीरीज ऑनलाइन फ्रॉड और मानव तस्करी के खतरनाक गठजोड़ पर आधारित है। सीरीज का निर्माण सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रतीक खन्नूजा, समीर चंद, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने किया है। इसमें निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत और साउथ-पूर्व एशिया की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज ऑनलाइन ठगी के उस नेटवर्क को उजागर करती है, जिसे दुनिया भर में 'पिग बुचेरिंग' स्कैम के नाम से जाना जाता है। कहानी उन युवाओं पर केंद्रित है, जिन्हें विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर सीमाओं के पार ले जाया जाता है और बाद में उन्हें मजबूरन साइबर ठगी के गिरोह का हिस्सा ...

गुलबहार सिंह निर्देशित फिल्म ‘प्रेमचंद : एक जीवन’ में कालजयी लेखक की जीवन यात्रा का मार्मिक चित्रण

मनोरंजन
कोलकाता। भारतीय साहित्य के अप्रतिम साहित्यकार उपन्यास सम्राट प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी स्थित भाषा भवन के सेमिनार हॉल में निर्देशक गुलबहार सिंह द्वारा दूरदर्शन के लिए बनाई गई 'प्रेमचंद: एक जीवन' फिल्म का प्रदर्शन हुआ। इस फिल्म के जरिए प्रेमचंद के संघर्ष और विचारों को जिस तरीके से अपने निर्देशन में गुलबहार सिंह ने दर्शकों के सामने रखा वह अविस्मरणीय है। रशिद इकबाल की पटकथा पर बनी यह फिल्म के चार भागों में विभक्त है। इतनी लंबी फिल्म अपनी पटकथा, निर्देशन और योग्य कलाकारों की वजह से तनिक भी बोझिल नहीं लगी। गुलबहार ने उन सभी स्थान और घरों को पर्दे पर दर्शकों के सामने लेकर आये जहां प्रेमचंद कभी रहे थे या वहां से उनके संबंध थे। प्रख्यात अभिनेता इरफ़ान खान ने इसमें प्रेमचंद का किरदार निभाया था और अपनी अदाकारी से उन्होंने प्रेमचंद के किरदार को जीवंत कर दिया था। ...
इम्तियाज अली का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, सालों से नहीं मिली बड़ी सफलता

इम्तियाज अली का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी, सालों से नहीं मिली बड़ी सफलता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एक समय 'जब वी मेट' और 'लव आज कल' जैसी सुपरहिट फिल्मों से रोमांटिक सिनेमा की नई पहचान बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली पिछले 17 वर्षों से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के लिए जूझ रहे हैं। 2009 में रिलीज हुई 'लव आज कल' के बाद उनकी कोई भी थिएटर रिलीज फिल्म व्यावसायिक रूप से बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी। 'रॉकस्टार' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों को समय के साथ कल्ट का दर्जा और समीक्षकीय प्रशंसा जरूर मिली, लेकिन टिकट खिड़की पर ये उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वहीं 'तमाशा', 'जब हैरी मेट सेजल' और 2020 की 'लव आज कल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। ओटीटी पर रिलीज हुई 'चमकिला' ने इम्तियाज अली को एक बार फिर चर्चा में जरूर ला दिया, लेकिन थिएटर में उनकी वापसी मानी जा रही 'मैं वापस आऊंगा' भी उनकी किस्मत नहीं बदल सकी। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म ने भारत में कर...
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, यश का नया पोस्टर जारी

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज, यश का नया पोस्टर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया दमदार पोस्टर जारी करते हुए इसकी ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। नए पोस्टर में यश अपने किरदार 'राया' के रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्टर में यश की सिर्फ सिल्हूट दिखाई गई है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। मेकर्स ने इस बार भी फिल्म की कहानी से पर्दा नहीं उठाया है, बल्कि रहस्य को बरकरार रखते हुए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब तक रिलीज हुए टीजर और पोस्टर्स की तरह इस नए पोस्टर को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस फिल्म की कहानी और यश के किरदार को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। फिल्म का ट्रेल...
सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री बरखा सिंह का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में 'क्रिमिनल जस्टिस' और अब 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। बरखा ने कहा कि 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें। अपने पसंदीदा...
रावण के अवतार में यश ने लूटी महफिल

रावण के अवतार में यश ने लूटी महफिल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भव्य विजुअल्स और शानदार प्रस्तुति के बीच अभिनेता यश ने रावण के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। ट्रेलर में उनकी पहली झलक से लेकर अंतिम गर्जना तक हर दृश्य दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता नजर आता है। शाही कवच, प्रभावशाली व्यक्तित्व और तीखे भावों के साथ यश का रावण एक शक्तिशाली और आत्मविश्वासी शासक के रूप में सामने आया है। ट्रेलर में रावण के कुछ चुनिंदा लेकिन प्रभावशाली दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें यश बिना लंबे संवादों के भी अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार की गंभीरता को उभारते नजर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत रावण की झलक से होती है और अंत उनकी दमदार गर्जना के साथ होता है, जिसने दर्शकों के बीच इस किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मी...
‘टॉक्सिक’ को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

‘टॉक्सिक’ को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला किरदारों के चित्रण पर सवाल उठाए थे। इन आलोचनाओं के बीच कियारा ने कहा कि फिल्म में हर महिला किरदार को मजबूत और महत्वपूर्ण ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के साथ काम करने के अनुभव को भी यादगार बताया। ज़्यादा जानें एक बातचीत में कियारा ने कहा कि निर्देशक गीतू मोहनदास की सोच और कहानी ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उनका किरदार 'नादिया' कई भावनात्मक परतों से भरा हुआ है, जिसमें मजबूती, संवेदनशीलता, सनक और लाचारी जैसे कई रंग देखने को मिलते हैं। कियारा के अनुसार, इस भूमिका की...
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी प्रतिष्ठित फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1981 में रिलीज हुई थी और इस साल अपनी रिलीज के 45 वर्ष पूरे कर रही है। फिल्म में रेखा के अलावा फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग को लेकर रेखा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी यादों और जीवन का अहम हिस्सा है। रेखा ने कहा कि इतने वर्षों बाद इस फिल्म को वैश्विक मंच पर फिर से सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और विनम्र कर देने वाला...
सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री बरखा सिंह का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में 'क्रिमिनल जस्टिस' और अब 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। बरखा ने कहा कि 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें। अपने पसंदीदा...