रणवीर सिंह की धुरंधर की रिलीज पर रोक की मांग, मामला पहुंचा हाईकोर्ट
मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी है। फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिकाबार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक चक्र अवॉर्डी और सेना मेडल अवॉर्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।मेजर शर्मा के परिवार ने की फिल्म पर रोक की मांग
अपनी याचिका में परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी स्पेशल फोर्स के अधिकारी (शहीद मेजर मोहित शर्मा) के जीवन, सीक्रेट ऑपरेशन्स और शहादत से प्रेरित लगती है और फिल्म ...









