Wednesday, July 29खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

‘भाभी जी घर पर हैं’ में 9 साल बाद वापसी को लेकर शिल्पा शिंदे ने किया रिएक्ट …’

‘भाभी जी घर पर हैं’ में 9 साल बाद वापसी को लेकर शिल्पा शिंदे ने किया रिएक्ट …’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो की कॉमेडी के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर शो की अंगूरी भाभी। शो में कई बार फीमेल लीड किरदार बदल चुके हैं। अंगूरी भाभी का किरदार पहले शिल्पा शिंदे ने निभाया था और उनके जाने के बाद शुभांगी अत्रे नई अंगूरी भाभी बनी थीं। वहीं, अब एक बार फिर से अंगूरी भाभी के किरदार के बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे शो में फिर से वापसी कर रही है। इसके अलावा शो में और कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। ऐसे में अब पहली बार शिल्पा ने शो में अपनी वापसी की खबरों पर रिएक्ट किया है। 'यह एक बड़ा रिस्क है'शिल्पा शिंदे ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में शिल्पा ने कहा, 'मुझे सुबह से ही बहुत सारे कॉल आ रहे हैं। मैं किसी और काम पर लगी हुई ...
क्या बंद होने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ?

क्या बंद होने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ?

मनोरंजन
मुंबई। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जब शुरू होने वाला था तब कहा जा रहा था कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगी। अब शो के बंद होने की खबरों के बीच शो में तुलसी के बेटे करण का किरदार निभा रहे एक्टर हितेन तेजवानी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि जब इस शो के लिए उनके पास कॉल आया था तो कहा गया था कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगाी। उन्होंने कहा कि वो रोज शूट नहीं करते हैं इस वजह से उन्हें इस बारे में साफ-साफ कुछ पता नहीं है। शो के बंद होने पर क्या बोले हितेन तेजवानीहितेन तेजवानी ने कहा, “मुझे पता नहीं कि क्या हो रहा है क्योंकि मैं शो के लिए रोजाना शूट नहीं कर रहा हूं। अगर मैं सेट पर ज्यादा जाता तो शायद मुझे ज्यादा पता होता है। लेकिन मैं यहां कुछ दिन होता हूं और फिर अमेरिका चला जाता हूं, तो मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं।” हितेन तेजवानी ने क्या बताया हितेन ने आगे कहा, “ज...
Bigg Boss 19 Review: भड़के ‘बिग बॉस 19’ दर्शक, बोले- ये मेकर्स की बेवकूफी है

Bigg Boss 19 Review: भड़के ‘बिग बॉस 19’ दर्शक, बोले- ये मेकर्स की बेवकूफी है

मनोरंजन
मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ के दर्शक भड़क गए हैं। दरअसल, आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घर के सदस्यों को कैप्टेंसी टास्क दिया। उन्होंने टास्क समझाने के बाद घरवालों की जोड़ी बनाई। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘इसमें अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का नाम नहीं है क्योंकि ये टास्क कैप्टेंसी की दावेदारी का है और कैप्टेन होने की एक अहम जिम्मेदारी है कि कैप्टेन इस बात का भी ध्यान रखे कि घर के नियमों का पालन हो।' बिग बॉस ने आगे कहा, 'तो जब अभिषेक और अशनूर सोच समझकर, जानबूझकर खुद घर के नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं तो उन्हें कोई हक नहीं कि वे घर की कैप्टेंसी पाने की कोशिश भी करें। तो मैं अभिषेक और अशनूर को इस कार्य में हिस्सा लेने से ही मना करता हूं और इस बार में ये निर्णय मैं न ताे घरवालों की सरकार और न उनके द्वारा चुने गए कैप्टेन मृदुल पर छोड़ रहा हूं।’ बिग बॉस की बातें सुनकर दर्शक भड़क गए। वे सोशल मीडिय पर इसे गलत ब...
ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को नस्लभेदी कमेंट्स का करना पड़ा सामना

ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को नस्लभेदी कमेंट्स का करना पड़ा सामना

मनोरंजन
मुंबई। दिलजीत ने बताया कि जब वह लंदन में लैंड हुए तब पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगी थी। हालांकि जब उन्होंने फोटोज शेयर की तो कमेंट सेक्शन में काफी अजीब कमेंट्स आने लगे। उन्होंने कहा, ‘किसी एजेंसी ने रिपोर्ट किया कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया में लैंड हुआ। तो किसी ने मुझे कमेंट्स भेजे जो लोग बोल रहे थे। लोग बोल रहे थे कि नया उबर ड्राइवर आ गया या नया 7-11 कर्मचारी आ गया है. मैंने ऐसे नस्लवादी कमेंट्स पढ़े। लेकिन मेरा मानना ​​है कि दुनिया एक होनी चाहिए और कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए।’दिलजीत बोले मैं गुस्सा नहीं हूंदिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें इन लोगों से कम्पेयर होने में कोई दिक्कत नहीं है। दिलजीत ने कहा, 'मुझे कैब या ट्रक ड्राइवर से कम्पेयर होने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं गुस्सा नहीं हूं, मेरे गाने हर जगह जाते हैं। उनके पास भी जो मेरे बारे में ये बोल रहे हैं।'दिलजीत की फिल्में दिलजीत की प्रोफेशन...
31 अक्टूबर को देख सकते हैं ये 10 सुपरहिट्स फिल्में, लिस्ट में शाहरुख-प्रभास की भी मूवीज

31 अक्टूबर को देख सकते हैं ये 10 सुपरहिट्स फिल्में, लिस्ट में शाहरुख-प्रभास की भी मूवीज

मनोरंजन
मुंबई। 31 अक्टूबर का दिन सिनेप्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। इस दिन सिनेमाघरों में पुराने दौर की यादें भी ताजा होंगी और नई कहानियों का रोमांच भी मिलेगा। कई क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज के साथ कुछ नई फिल्मों का भी जादू बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। यानी 31 अक्टूबर (शुक्रवार) से लेकर 2 नवंबर (रविवार) तक का वीकेंड पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर रहेगा। चलिए जानते हैं, इस खास मौके पर थिएटर्स में क्या-क्या देखने को मिलेगा।शाहरुख खान की सात सुपरहिट्स एक साथबॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा मिलने वाला है। देश-विदेश के 30 से ज्यादा शहरों और 75 से अधिक सिनेमाघरों में ‘शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन हो रहा है। इस फेस्टिवल के तहत उनकी सात आइकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में बड़े पर्दे पर दोबारा दिखाई जाएंगी। इनमें शामिल हैं – कभी हां कभी ना दिल से ...
Bigg Boss 19: बसीर अली बोले- ये तो क्लियर था कि मेकर्स मुझे कभी जीतने नहीं देते

Bigg Boss 19: बसीर अली बोले- ये तो क्लियर था कि मेकर्स मुझे कभी जीतने नहीं देते

मनोरंजन
मुंबई। सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से एविक्ट होने के बाद बसीर अली ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने एलिमिनेशन पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे फिनाले तक जरूर पहुंचेंगे। उन्हें पूरा विश्वास था कि वह टॉप 5 या टॉप 6 में जरूर रहेंगे। उन्होंने हंसते हुए ये भी कहा, “यह तो क्लियर था कि वो मुझे शो जीतने नहीं देते। मुझे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिलता।”‘मैं इस शो के लिए कुछ ज्यादा ही था’ बसीर ने कलर्स के आस्क मी एनिथिंग सेशन में खुलकर कहा, “मैं इस शो के लिए कुछ ज्यादा ही था। मेरी ईमानदारी, मेरा ऑरा, मेरी पर्सनैलिटी शायद इस सीजन के बाकी लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा ही था।”फैंस को दिया मैसेज जब उनसे पूछा गया कि उनका सबसे ज्यादा समर्थन किसने किया, तो बसीर ने कहा, किसी ने नहीं, और जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उन्हें सबसे ज्यादा निराश किया तो उन्होंने कहा, ...
शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में 1.5 लाख की वाइन, 1050 का सलाद, 920 की चाय…

शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में 1.5 लाख की वाइन, 1050 का सलाद, 920 की चाय…

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी सिर्फ फिल्मों या योगा वीडियोज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब वो भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की भी बड़ी खिलाड़ी बन चुकी हैं. साल 2019 में रेस्टोरेंट ब्रांड ‘बास्टियन’ (Bastian) के फाउंडर रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप के बाद शिल्पा ने इस लग्जरी डाइनिंग ब्रांड में 50% हिस्सेदारी ली थी.आज बास्टियन सिर्फ मुंबई का नहीं, बल्कि भारत का एक प्रतिष्ठित ‘सेलिब्रिटी जॉइंट’ बन चुका है.बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां 'बास्टियन' सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं, बल्कि लक्जरी और एक्सक्लूसिविटी का स्टेटस बन चुका है. यहां के मेन्यू की कीमतें सुनकर आम आदमी के होश उड़ जाते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह रेस्तरां रात-दिन लोगों से भरा रहता है और कथित तौर पर रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहा है.मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित Bastian At The Top...
Bigg Boss 19: अभिषेक की पूर्व पत्नी ले सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिगड़ने वाला है बजाज का गेम

Bigg Boss 19: अभिषेक की पूर्व पत्नी ले सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिगड़ने वाला है बजाज का गेम

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के शनिवार वाले वीकेंड वार पर सलमान खान ने अभिषेक बजाज की तरफ इशारा करते हुए उनकी एक्स वाइफ का ज़िक्र किया था। सलमान ने बोला कि जो लोग तान्या की बाहर की बातें सुनकर हंस रहे हैं उनके बारे में उनकी वाइफ, एक्स वाइफ भी बहुत कुछ बोल रही हैं। इसके बाद अभिषेक बजाज थोड़े निराश नजर आए। उन्होंने अश्नूर के सामने अपनी एक्स वाइफ को लेकर कहा भी कि वो शो में ना आ जाए। लेकिन अब लगता है मेकर्स इस सीजन को कुछ ज्यादा ही मजेदार बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स अभिषेक बजाज की वाइफ आकांक्षा जिंदल को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।अभिषेक की पूर्व पत्नी ले सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्रीएक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है ये अभिषेक बजाज की पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल हैं। तस्वीर में उन्हें एक वैनिटी वैन के बाहर निकलते देखा जा सकता है। आकांक्षा ने गुलाबी रंग की ड्रेस प...
सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड ने नौकरी छोड़ मिस यूनिवर्स जीतने में की थी मदद

सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड ने नौकरी छोड़ मिस यूनिवर्स जीतने में की थी मदद

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। सुष्मिता सेन की पहली मोहब्बत की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं। उनके पहले बॉयफ्रेंड का नाम रजत तारा है। मिस यूनिवर्स का टाइटल जीतने के बाद उन्होंने खुद दुनिया को अपने पहले बॉयफ्रेंड से मिलवाया था और बताया था कि रजत ने उनके लिए क्या-क्या किया था। फारूक शेख के टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में सुष्मिता सेन ने रजत को इंट्रोड्यूज करते हुए कहा था, “आपको मैं एक बहुत जरूरी बात बताना चाहती हूं। ये मेरे पहले बॉयफ्रेंड हैं, रजत। ये मेरी जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं क्योंकि जब मैं मिस इंडिया जीती थी और मुझे मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग करने के लिए बॉम्बे जाने को कहा था तब मैं डर गई थी। बॉम्बे मेरे लिए विदेश जैसा था क्योंकि मैं दिल्ली में बड़ी हुई हूं। मैं रोने लगी थी कि मुझे नहीं जाना बॉम्बे, मुझे नहीं जाना मिस यूनिवर्स, सबकुछ अकेले अकेले नहीं करना।” सुष्मिता ने आगे कहा था, "ऐसे में रजत सामने आ...
ऐसा सुपरस्टार जिसने इन 5 हीरोइनों के साथ जमकर किया रोमांस

ऐसा सुपरस्टार जिसने इन 5 हीरोइनों के साथ जमकर किया रोमांस

मनोरंजन
मुंबई। आजकल हर फिल्म के लिए एक नई हीरोइन आती है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. पहले सीमित हीरोइनें ही होती थीं. कई बार ऐसा होता था कि अगर किसी फिल्म के लिए एक हीरोइन की तारीखें नहीं मिल पाती थीं, तो दूसरी हीरोइन को फाइनल कर लिया जाता था. अनुष्का शेट्टी, काजल अग्रवाल, श्रिया सरन, नयनतारा जैसी हीरोइनें फिल्मी दुनिया में कदम रखते ही छा गईं.इन हीरोइनों के साथ एक हीरो ने कई फिल्में की हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम है प्रभास. वह अनुष्का, काजल, श्रिया, श्रुति नयनतारा जैसी हीरोइनों के साथ काम कर चुके हैं. अनुष्का के साथ उन्होंने पहली बार 'मिर्ची' फिल्म में स्क्रीन शेयर की. इसके बाद 'बाहुबली 1' और 'बाहुबली 2' जैसी हिट फिल्में आईं.श्रिया सरन के साथ प्रभास ने 'छत्रपति' फिल्म की, जो इंडस्ट्री में रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म साबित हुई. इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था. प्रभास और श्रिया की ...