‘धुरंधर’ की धुआंधार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में ही दिखाने लगी जलवे
मुंबई। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का रणवीर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिर इसके बाद आए इसके गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म की रिलीज को चार दिन बचे हैं, ऐसे में फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके दाम भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई जगह टिकट की कीमत काफी ज्यादा हाई हैं और मुंबई के एक थिएटर में तो 'धुरंधर' की टिकट 2000 से भी ज्यादा की बिकी है। यानी, दर्शकों को रणवीर की ये फिल्म देखने के लिए जेब काफी ढीली करनी होगी।धुरंधर की धुआंधार शुरुआत
धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। धीरे-धीरे एडवांस बुकिंग के लिए शोज की संख्या बढ़ती जा रही है। प...







