Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, क्रिसमस पर एक या दो नहीं, रिलीज हो रही हैं 5 फिल्में

साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, क्रिसमस पर एक या दो नहीं, रिलीज हो रही हैं 5 फिल्में

मनोरंजन
मुंबई। क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस धमाल होने वाला है। एक तरफ, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमकॉम (रोमांटिक कॉमेडी फिल्म) ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा भी कई अन्य फिल्में आपको मनोरंजन करने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।इक्कीस श्रीराम राघवन की वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। दुखद बात ये है कि ये दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म। उनके साथ इस फिल्म में अगस्त्या नंदा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू म...
मां-बाप की मौत के बाद शाहरुख खान की कैसे बदी जिंदगी, SRK ने बताया

मां-बाप की मौत के बाद शाहरुख खान की कैसे बदी जिंदगी, SRK ने बताया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। शाहरुख खान हर बड़े मौके पर अपने पेरेंट्स को जरूर याद करते हैं। हाल ही में वह दुबई के एक इवेंट में थे। यहां एक टॉवर का लॉन्च था जिसका नाम शाहरुख के नाम पर रखा गया है। उनके साथ फराह खान भी थी। शाहरुख ने यहां अपने मां-बाप से जुड़ी इमोशनल बात शेयर की। बताया कि ऐसा क्या था जिसने उनकी जिंदगी का रुख मोड़ दिया और उन्होंने सफल होने के लिए जी-जान लगा दी।शाहरुख ने बताया जिंदगी का टर्निंग पॉइंट इवेंट में शाहरुख खान बोले, 'क्योंकि हम सब इस पर बात कर रहे हैं तो मेरा जीवन बदलने वाला पल वो था जब बहुत छोटी उम्र में मेरे मां-बाप गुजर गए। मुझे लगा कि वे आसमान के सितारे बन गए। मुझे लगा कि वो तारा बन चुके हैं तो मुझे देख नहीं पाएंगे। तो मैंने बड़ा आदमी बनने के लिए बहुत मेहनत की। ईश्वर की बहुत कृपा रही। लंदन में रीसेंटली मैंने अपना दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगा का स्टैच्यू रखा है। मुझे नैशनल अवॉर्ड मिला।...
सलमान खान ने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में दायर की याचिका

सलमान खान ने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में दायर की याचिका

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार (11 दिसंबर) को न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें, सलमान खान से पहले ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।याचिकाकर्ता की मांग सलमान खान ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को उनके नाम, तस्वीर, व्यक्तित्व व समानता का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है। याचिका में सलमान खान ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उनकी तस्वीरों और एआई से बने वीडियोज का इस्तेमाल कर उनकी छवि और नाम खराब करने वालों के खिलाफ आदेश जारी क...
खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस के बाद अब टीवी ऑडियंस के लिए रोहित शेट्टी अपना शो खतरों के खिलाड़ी 15 लेकर आ रहे हैं। टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड एडवेंचर शो अब नए कंटेस्टेंट के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। ये शो एक साल के गैप के बाद टीवी पर आने वाला है ऐसे में ऑडियंस ज्यादा एक्साइटेड है। अब शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन एंटरटेनमेंट दुनिया के सबसे मशहूर सेलेब्रिटीज के साथ होगा।खतरों के लिए कंटेस्टेंट के नाम रिपोर्ट की मानें तो इस बार खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस 18 के अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और इस बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इन सभी सेलेब्स को एक शो में देखना मजेदार होने...
धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

मनोरंजन
मुंबई। साल 2025 अक्षय खन्ना के नाम रहा। उन्होंने छावा और धुरंधर दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी कि लीड एक्टर फीके पड़ गए। अक्षय नए साल में भी अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। आने वाले दिनों में अक्षय और भी शानदार किरदार अपनी ऑडियंस के सामने लाने वाले हैं।ये हैं अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्मेंसाल 2025 का ये आखिरी महीना है। इस साल कई हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। लेकिन जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो साल की शुरुआत में आई छावा और साल के अंत में आई धुरंधर है। खास बात ये है कि दोनों की फिल्मों के विलेन अक्षय खन्ना थे। अब आने वाली इन फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।अक्षय खन्ना अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर कमाल कर दिया है। हाल में चर्चा में चल रही इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इसी पार्ट में उनकी मौत भ...
ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया क्लेरिफाई, स्टनिंग लुक में आई नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया क्लेरिफाई, स्टनिंग लुक में आई नजर

मनोरंजन
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बारे में बात की। उन्होंने साफ किया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आराध्या के नाम से जो पेज हैं वो फैन पेज हैं। उन्होंने या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने न पेज बनाए हैं और न वे उन्हें माॅनिटर करते हैं। ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुकऐश्वर्या बोलीं, “जो चीजें ऑनलाइन हैं, कभी-कभी लोगों को लगता है कि वह आराध्या की हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई शुभचिंतक है जिसने इसे बनाया है, ऐसा मुझे लगता है। जाहिर है, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह आराध्या से, मेरे परिवार से, मेरे पति से और मुझे प्यार करते हैं। आपके सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन वह आराध्या का ऑफिशियल पेज नहीं है। आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं।”ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सीमित मौजूदगी के बारे में भी...
कपिल शर्मा ने रिवील की ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ की रिलीज डेट

कपिल शर्मा ने रिवील की ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ की रिलीज डेट

मनोरंजन
मुंबई। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इस वक्त अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को प्रमोट कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म 12 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में सोमवार के दिन कपिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस सेशन के दौरान लोगों ने उनसे उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग सीजन के बारे में पूछा। आइए बताते हैं कि कॉमेडियन ने क्या कहा। विराट कोहली कब आएंगे? एक फैन ने पूछा, “विराट कोहली को आप अपने शो पर कब इनवाइट कर रहे हो या आपकी इस बारे में उनसे बात हुई या नहीं सर।” इस पर कपिल ने जवाब दिया, “कभी मिला तो जरूर रिक्वेस्ट करूंगा उनसे।”शो कब शुरू होगा? एक यूजर ने पूछा, “सर आपके शो का नया सीजन कब आ रहा है?” कपिल ने जवाब दिया, “यह 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है।”‘धुरंधर’ देखी? तीसरे फैन ने पूछा, “कपिल भाई आपने ‘धुरंधर’ मूव...
OTT Top 5: ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह

OTT Top 5: ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह

मनोरंजन
मुंबई। OTT प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि नॉन-फिक्शन शोज भी खूब पसंद किए गए हैं। ये वही शोज हैं जिन्हें टीवी पर जबरदस्त TRP मिलने के बाद OTT ऑडियंस ने भी पसंद किया। ये शोज इस पूरे हफ्ते में सबसे ज्यादा बार देखे गए। 1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच कौन से रियलिटी शोज ने सबसे ज़्यादा व्यूवरशिप बटोरी, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है। जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रहे ये शोज इस हफ्ते ऑडियंस की पहली पसंद बने हुए हैं।बिग बॉस 19 सबसे ऊपर है जियोहॉटस्टार का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’।1–7 दिसंबर के बीच इसे 7.2 मिलियन लोगों ने देखा है। झगड़ों, प्लॉट ट्विस्ट्स और एंटरटेनमेंट से भरा यह सीजन लगातार ओटीटी पर छाया हुआ है। ये शो फिनाले वीक की वजह से भी खूब देखा और पसंद किया गया। सलमान खान की वजह से इसकी पॉपुलैरिटी हमेशा ऊपर ही रही है।लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 दूसरे नंबर पर है ‘लाफ्टर...
Bigg Boss 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जिससे सलमान खान के निकले आंसू

Bigg Boss 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जिससे सलमान खान के निकले आंसू

मनोरंजन
मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट सलमान खान की आंखें नम हो गईं। वह इमोशनल हो गए। दरअसल, उन्होंने घरवालों को बताया कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट शॉक्ड रह गए। इसके बाद सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स ने खड़े होकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने कहा, ‘जब आप लोग अंदर थे तब हमने अपने ही-मैन को खो दिया। हमने सबसे बेहतरीन इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई इंसान है। उन्होंने अपनी जिंदगी किंग साइज जी है, दिल खोलकर जी है। 60 साल तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने हमें सनी देओल दिया, बॉबी देओल दिया और ईशा देओल दी।’ सलमान खान ने आगे कहा, ‘सबसे खास बात ये है कि जिस वक्त से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की है और आखिरी तक, उनका सिर्फ एक ही सपना था कि काम ...
खंडाला फार्महाउस पर नहीं मनाई जाएगी धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी

खंडाला फार्महाउस पर नहीं मनाई जाएगी धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर अगर जिंदा होते तो आज उनका 90वां बर्थडे होता। धर्मेंद्र के निधन के बाद भी उनका परिवार उनके इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने वाले हैं। पहले कहा जा रहा था कि उनके खंडाला वाले फार्महाउस में एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे और उसमें एक्टर के फैंस भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस प्लान में बदलाव किए गए हैं।क्यों किए गए बदलावएक रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी में बदलाव किए गए हैं और अब एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी को मुंबई वाले घर में सेलिब्रेट करेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि क्योंकि वे सेलिब्रेशन को पर्सनल, इमोशनल और घर के क्लोज रखना चाहते हैं। इसके अलावा एक्टर ने वहीं अपनी लाइफ के ज्यादा पल बिताए हैं।एक्टर के फैंस करेंगे उनकी यादों को सेलिब्रेट खबर यह भी है कि एक्ट...