Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी बने माता-पिता, घर आई नन्हीं परी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को सुरभि और सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों ने उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया। सुरभि और सुमित ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ॐ। हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। दंपती ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 13 जून, 2026 को हुआ। पोस्ट के साथ उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का एक खूबसूरत कार्ड भी शेयर किया, जिस पर गुलाब का फूल बना हुआ था और लिखा था, बेटी हुई है। 13 जून, 2026। प्यार, सुरभि और सुमित। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। अभिनेत्री क...
इम्तियाज अली ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी

इम्तियाज अली ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक इम्तियाज अली की चर्चित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में इम्तियाज ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलकर बात करते हुए बताया कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़ी वास्तविक घटनाओं और मार्मिक किस्सों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस विषय पर फिल्म बनाने की उनकी कोई योजना नहीं थी, लेकिन 'अमर सिंह चमकीला' पर काम करते समय उन्हें विभाजन से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव सुनने को मिले, जिन्होंने उन्हें गहराई से प्रभावित किया और इसी से इस फिल्म का जन्म हुआ। इम्तियाज ने फिल्म में दिलजीत दोसांझ को मुख्य भूमिका देने के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्हें देश के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया था। इस बात ने उनके विश्वास को और मजबूत किया कि दिलजीत इस किरद...
राम चरण की ‘पेड्डी’ ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

राम चरण की ‘पेड्डी’ ने चार दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। महज चार दिनों में इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसकी सफलता की चर्चा तेज हो गई है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पेड्डी' ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 31.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का...
झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

झारखंड की शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान, कोलकाता-श्रीलंका फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

मनोरंजन
रांची। झारखंड के फिल्मकारों के लिए गर्व की बात है कि नौरस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘नो मोर वॉर’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फिल्म का चयन प्रतिष्ठित विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता और श्रीलंका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से राज्य की फिल्म प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अमित अक्षत ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत फिल्म का प्रदर्शन 21 जून को कोलकाता के साइंस सिटी में आयोजित समारोह के दौरान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्मकार के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी कृति का चयन होना बड़ी उपलब्धि होती है और यह फिल्म की विषयवस्तु की प्रासंगिकता को भी दर्शाता है। अमित अक्षत के अनु...
डेजी शाह की नई फिल्म में दिखेगा वर्दी वाला अंदाज

डेजी शाह की नई फिल्म में दिखेगा वर्दी वाला अंदाज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'डीजीपी कश्मीर' में एक आईपीएस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आएंगी। इम्तियाज भट्ट के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साहस, समर्पण और बलिदान की कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म का उद्देश्य उन गुमनाम नायकों को सम्मान देना है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा की है।अपने किरदार को लेकर डेजी शाह ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। उन्होंने बताया, "मैंने पहले पर्दे पर एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है, लेकिन पहली बार एक आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाने जा रही हूं। यह मेरे लिए एक नया अनुभव और बड़ी जिम्मेदारी है।" डेजी का मानना है कि इस किरदार के जरिए उन्हें एक मजबूत और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करने का अवसर मिला है।...
मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन

मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मशहूर एक्टर (Famous Actor) सलीम कुमार (Salim Kumar) का निधन हो गया है. वे सिर्फ 56 साल के थे. दुनिया से उनका जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam film industry) के लिए बड़े झटके जैसा है. एक्टर की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सलीम कुमार को 2010 में समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'अदमिंते मकान अबू' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिला था. उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका था. उनके बेटे चंदू सलीम कुमार भी एक एक्टर हैं. कॉमेडी रोल्स के किंग थे सलीम कुमारसलीम मुख्य रूप से कॉमेडी एक्टर थे और उन्होंने मलयालम की कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था. उनके कॉमेडी डायलॉग्स क...
नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अनुपम ने इस परियोजना को 'सत्य, आस्था और घर वापसी' की कहानी बताते हुए कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।...
‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर तेलुगु फिल्म उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों को रिलीज के अंतिम समय में कई तरह की बाधाओं और दबावों का सामना करना पड़ता है, जिससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित होती है। पवन कल्याण ने 'पेड्डी' की पूरी टीम को अपना समर्थन देते हुए कहा कि रिलीज से पहले पैदा होने वाली अनिश्चितताएं केवल कलाकारों और निर्माताओं तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों, कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए फिल्म उद्योग के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया...
वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्देशक इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब इसका नया गीत 'इश्क मस्ताना' भी जारी कर दिया गया है। गाने में वेदांग रैना और शरवरी वाघ की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। साल 1947 के भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में वेदांग रैना दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इतिहास, भावनाओं और मानवीय रिश्तों के ताने-बाने को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसके चलते इसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। 'इश्क मस्ताना' गीत को मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ नरगिस तेजी और पूजा तिवारी ने भी स्वर मिलाए हैं। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत...
शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

मनोरंजन
अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की पुष्टि कर दी है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है और केवल कुछ पैचवर्क बाकी है। सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के लोकप्रिय किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 'दृश्यम 3' में अभिनेता जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और शूटिंग पूरी होने के साथ इसकी रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया है कि हिंदी संस्करण की कहानी मलयाल...