Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

खेल

क्रिकेट के तेज विस्तार पर चर्चा: वानखेड़े में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले अमेरिका के राजदूत

क्रिकेट के तेज विस्तार पर चर्चा: वानखेड़े में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिले अमेरिका के राजदूत

खेल
मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम अमेरिका (India vs America) मुकाबले के बीच अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर (Ambassador Sergio Gore) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच अमेरिका में क्रिकेट के तेजी से बढ़ते दायरे और संभावनाओं पर चर्चा हुई। राजदूत गोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही और अमेरिका में क्रिकेट के “एक्सपोनेंशियल ग्रोथ” पर बातचीत हुई। उन्होंने अमेरिका में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरती प्रतिभाओं और बढ़ते फैन बेस का भी जिक्र किया। इसी मैच के दौरान गोर ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से भी मुलाकात की और इसे सुखद बताया। मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्ता...
भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप… जानें क्यों नहीं मिली विजेता-उपविजेता टीम को प्राइज मनी!

भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप… जानें क्यों नहीं मिली विजेता-उपविजेता टीम को प्राइज मनी!

खेल
नई दिल्ली। आईसीसी (ICC) क्या…हर छोटे-बड़े टूर्नामेंट जीतने पर विनिंग टीम (Winning team.) और लूजिंग टीम (Losing team) को कुछ ना कुछ प्राइज मनी मिलती है। आईसीसी तो क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए साल दर साल अपनी प्राइज मनी भी बढ़ाता रहता है। मगर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 World Cup 2026) का खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आईसीसी ने कोई प्राइज मनी नहीं दी। इसके पीछे क्या वजह है? बता दें, भारत ने इंग्लैंड को हराकर 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यह टीम इंडिया (Team India.) की 6ठी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है। भारत की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को बुरी तरह धोते हुए 175 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। आईसीसी ने क्यों U19 ट...
डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने रॉटरडैम ओपन से हटने का किया ऐलान

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने रॉटरडैम ओपन से हटने का किया ऐलान

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज इस साल एबीएन एमरो (रॉटरडैम) ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगे। टूर्नामेंट आयोजकों ने सोमवार को पुष्टि की कि विश्व नंबर एक अल्कराज एटीपी 500 स्तर के इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। स्पेन के स्टार खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कड़े अभियान के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है, जहाँ उन्होंने मेलबर्न में ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज की थी। अल्कराज के इस फैसले के साथ ही रॉटरडैम आहोय में उनकी दोबारा मौजूदगी की संभावना समाप्त हो गई है। उन्होंने 2025 में इसी टूर्नामेंट में एलेक्स डी मिनौर को तीन सेटों में हराकर खिताब जीता था, जो उनके करियर का पहला इंडोर एटीपी खिताब भी था। एबीएन एमरो ओपन के आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “कार्लोस अल्कराज रॉटरडैम में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन के द...
श्याम लाल कॉलेज ने पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीती

श्याम लाल कॉलेज ने पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीती

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने मंगलवार को एमिटी यूनिवर्सिटी को 7-0 से पराजित कर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए प्रत्यूष सिंह जग्गी और हर्ष शर्मा ने दो-दो गोल किए, जबकि नंद किशोर, भूपेंद्र और रोहित ने एक-एक गोल किया। प्रत्यूष सिंह जग्गी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। अन्य मुकाबलों में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एसएलसी एलुमनी को कांटे के संघर्ष में 4-3 से मात दी। विजेता टीम के ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए करण पाल, नकुल, सुमित और ऋतिक ने एक-एक गोल किया। एसएलसी एलुमनी के लिए शशिकांत ने दो और डी एस जग्गी ने एक गोल किया। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने श्याम लाल बी टीम को 3-2 से मात दी। वि...
फीफा अध्यक्ष इन्फैंटिनो का रूस प्रतिबंध पर बयान, 2026 विश्व कप का बहिष्कार असंभव

फीफा अध्यक्ष इन्फैंटिनो का रूस प्रतिबंध पर बयान, 2026 विश्व कप का बहिष्कार असंभव

खेल
लंदन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतिबंध को समाप्त करने की मांग की है और इसे "निरर्थक" करार देते हुए कहा है कि इस चार साल के बैन ने कोई प्रभाव नहीं डाला है। उन्होंने खासकर रूस की युवा टीमों की बहाली की पैरवी की। स्काई स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में इन्फैंटिनो ने कहा, "हमें रूस की बहाली पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इस प्रतिबंध ने कुछ हासिल नहीं किया। इससे सिर्फ निराशा और नफरत बढ़ी है। अगर रूस के बालक-बालिकाओं को यूरोप के अन्य हिस्सों में फुटबॉल खेलने का मौका मिलेगा, तो यह फायदेमंद होगा।" रूस को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद फरवरी 2022 में फीफा द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप रूस 2022 के कतर विश्व कप में भाग नहीं ले सका और 2026 विश्व कप की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में भी शामिल नहीं ...
अमरनाथ बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, ओम्बुड्समैन के आदेश से नया मोड़

अमरनाथ बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, ओम्बुड्समैन के आदेश से नया मोड़

खेल
हैदराबाद (तेलंगाना), 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ओम्बुड्समैन के आधिकारिक आदेशों के बाद अमरनाथ को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमरनाथ ने 2023 में हुए एचसीए चुनाव में जगनमोहन राव से मात्र एक वोट से हारकर उपविजेता का स्थान हासिल किया था। बाद में फर्जीवाड़े और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के चलते जगनमोहन राव की नियुक्ति को अमान्य घोषित कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप अमरनाथ की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का मार्ग प्रशस्त हुआ। इससे पहले अक्टूबर में, तेलंगाना क्रिकेट संघ (टीसीए) ने हैदराबाद में जिला समितियों और गवर्निंग काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एचसीए को पूरी तरह निलंबित करने की मांग की थी। टीसीए ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपील की थी कि उसे तेलंगाना राज्य का पूर्ण सदस्य क्रिकेट निकाय मानते हुए राज्य में क्रिकेट प्रशासन का पुनर्गठन करना चाह...
गुकेश डोमाराजू नॉर्वे चेस 2026 में प्रतियोगिता में भाग लेंगे

गुकेश डोमाराजू नॉर्वे चेस 2026 में प्रतियोगिता में भाग लेंगे

खेल
स्टावेंगर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुकेश डोमाराजू, मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन, नॉर्वे चेस 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट दुनिया के सबसे मजबूत शतरंज प्रतियोगिताओं में गिना जाता है और गुकेश एक बार फिर इस कार्यक्रम में सबसे कम उम्र के निर्विवाद विश्व चैंपियन के रूप में शामिल होंगे। गुकेश ने नॉर्वे चेस में अपनी वापसी को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं नॉर्वे चेस में लौटकर बेहद उत्साहित हूं। यहाँ हमेशा मजबूत खिलाड़ी होते हैं और मैं सभी रोमांचक मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।" साल 2024 में गुकेश ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद तत्कालीन विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व खिताब अपने नाम किया। उनके करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं, जिनमें 2750 रेटिंग अंक पार करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनना और 12 साल की उम्र में ग्रै...
भारत 2027 में एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

भारत 2027 में एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश में ओलंपिक खेल शूटिंग की शासी संस्था, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि नई दिल्ली ने एशियन राइफल-पिस्टल चैंपियनशिप 2027 की मेज़बानी का अधिकार हासिल कर लिया है। इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लॉस एंजेलिस 2028 (एलए 28) ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान दांव पर होंगे। एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन (एएससी) के महासचिव इंजीनियर दुआइज अलओतैबी ने 2 फरवरी को एनआरएआई अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव को भेजे गए पत्र के माध्यम से इसकी पुष्टि की। यह लगातार दूसरा अवसर होगा, जब भारत राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं की इस शीर्ष महाद्वीपीय चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। इस खेल की वैश्विक शीर्ष संस्था अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने पहले ही अप्रैल, 2027 में नई दिल्ली में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉट...
पैट कमिंस की टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर प्रतिक्रिया: ‘समय की कमी थी’

पैट कमिंस की टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर प्रतिक्रिया: ‘समय की कमी थी’

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में शामिल होने के बेहद करीब थे, लेकिन रिकवरी में थोड़ी देर होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे और उनकी जगह टीम में बेन ड्वार्शिस को शामिल किया गया है। कमिंस ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा टूर्नामेंट से बाहर होने पर कहा कि वह शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कर रहे थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचा था। उन्होंने आईसीसी को बताया, “यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण रहा। मैं अच्छा महसूस कर रहा था, बस एक छोटी-सी परेशानी थी और सच कहूं तो समय ही कम पड़ गया। अब मैं कुछ हफ्तों तक आराम करूंगा और फिर आगे की योजना बनाऊंगा।” ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि मेडिकल टीम ने उनकी पीठ को पूरी तरह ठीक होने के लिए चा...
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए वर्ल्ड रेसलिंग ने क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की घोषणा की

लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए वर्ल्ड रेसलिंग ने क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की घोषणा की

खेल
कोर्सिएर-सुर-वेवे (स्विट्ज़रलैंड), 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने सोमवार को लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए कुश्ती की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई प्रणाली और विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कोटा वितरण की घोषणा की। एलए 2028 से प्रत्येक भार वर्ग में कुल 16 पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगे। ये स्थान चार अलग-अलग माध्यमों से भरे जाएंगे—विश्व चैंपियनशिप, महाद्वीपीय क्वालिफायर, वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफायर और यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग। क्वालिफिकेशन का पहला चरण अगले वर्ष होने वाली विश्व चैंपियनशिप से शुरू होगा, जिसमें कुल 72 ओलंपिक कोटा दिए जाएंगे। 18 ओलंपिक भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक विजेता अपने-अपने राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) के लिए एलए 2028 का टिकट पक्का करेंगे। पहले चरण में क्वालिफाई नहीं कर पाने वा...