Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

खेल

T20 World Cup: आज WI से भिड़ेगी टीम इंडिया, जो जीतेगा…. वह सेमीफाइनल में…

T20 World Cup: आज WI से भिड़ेगी टीम इंडिया, जो जीतेगा…. वह सेमीफाइनल में…

खेल
नई दिल्ली । सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026 ) सुपर-8 में अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज (West Indies) से खेलने वाली है। IND vs WI का यह मैच एक तरह का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है। जो टीम आज जीतेगी वह सेमीफाइनल (Semi-finals.) के लिए क्वालीफाई करेगी। ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही नॉकआउट स्टेज में जगह बना चुका है। वहीं ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम क्वालीफाई कर चुकी है। आज इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मुकाबले के जरिए सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम की तस्वीर साफ हो जाएगी। सवाल यह है कि अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उनका सामना इंग्लैंड या न्यूजीलैंड किससे होगा। आईए समझते हैं- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल सुपर-8 ग्रुप-1 की टॉपर टीम और ग्रुप-2 में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच होगा...
श्रीलंका के हेड कोच का पद छोड़ेंगे जयसूर्या… T20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

श्रीलंका के हेड कोच का पद छोड़ेंगे जयसूर्या… T20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

खेल
कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में श्रीलंका (Lanka) के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच सनथ जयसूर्या (Head coach Sanath Jayasuriya) ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने फैसले की घोषणा पाकिस्तान (Pakistan) से श्रीलंका की करीबी हार के बाद की। श्रीलंका को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा, इसी के साथ उनके निराशाजनक कैंपेन का अंत हुआ। हालांकि जयसूर्या ने ऑफिशियली SLC को इस फैसले के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि यह वर्ल्ड कप इस रोल में उनका आखिरी काम होगा। जयसूर्या ने कहा, "मुझे लगा कि यह काम किसी और को देने का समय आ गया है। इसीलिए लगभग दो महीने पहले मैंने इंग्लैंड सीरीज के दौरान कहा था कि मुझे इस काम में ज्यादा समय तक बने रहने की उम्मीद नहीं है। मैंने तब तक यह फैसला कर लिया था। मुझे लगा था कि...
T20 World Cup: श्रीलंका को हराने के बाद भी PAK टूर्नामेंट से बाहर, सेमीफाइनल में NZ

T20 World Cup: श्रीलंका को हराने के बाद भी PAK टूर्नामेंट से बाहर, सेमीफाइनल में NZ

खेल
कोलंबो। आईसीसी टी20 विश्‍व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में शनिवार को पाकिस्‍तान टीम की टक्‍कर श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) से हुई। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्‍तान ने श्रीलंका 5 रन से हराया। पाकिस्‍तान भले ही मैच जीत गई हो पर न्‍यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के 3-3 अंक थे। पर कीवी टीम का नेट रन रेट पाकिस्‍तान से बेहतर था। श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी। इस जीत के बावजूद ग्रीन टीम सेमी-फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. यहीं नहीं उसका टूर्नामेंट से भी बोरिया बिस्तर बंध चुका है. क्योंकि टीम ...
T20 World Cup: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान ने ली राहत की सांस

T20 World Cup: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान ने ली राहत की सांस

खेल
कोलंबो। इंग्लैंड (England) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 के रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान ने राहत की सांस ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उनके लिए अब भी रास्ता खुला है। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, अगर टीम यह मैच बड़े अंतर से जीतती है और बेहतर नेट रन रेट कर लेती है तो सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ट...
क्वार्टर फाइनल की तरह होगा Ind vs WI मैच, बारिश में धुला तो जानिए किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

क्वार्टर फाइनल की तरह होगा Ind vs WI मैच, बारिश में धुला तो जानिए किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

खेल
नई दिल्ली। टी 20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप 1 के दो ही मैच बाकी हैं, जिनमें एक ही साउथ अफ्रीका वर्सेस जिम्बाब्वे (South Africa vs Zimbabwe) मैच, जबकि दूसरा है इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज (India vs West Indies) मैच। पहले मैच का असर सेमीफाइनल्स पर नहीं पड़ेगा, लेकिन दूसरा मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है। इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज सुपर 8 मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, एक चिंता भारतीय फैंस को सता रही है कि क्या बारिश खेल बिगाड़ेगी? अगर बारिश में मैच धुला तो फिर कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी? इन्हीं सवालों का जवाब आपको इस स्टोरी में मिलने वाला है। इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज सुपर 8 का मुकाबला एक मार्च को होना है। शाम सात बजे से टूर्नामेंट का ये अहम मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज अपने दो...
T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला

T20 World Cup : भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला

खेल
चेन्नई। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में भारत (India) ने जिम्बाब्वे (Zimbabwe) को 72 रन से हराकर टूर्नामेंट में दमदार वापसी की। एमए चिदंबरम स्टेडियम खेले गए इस मैच में भारत की जीत के साथ ही जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 184/6 तक ही पहुंच सकी। अर्शदीप का घातक स्पेलतेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके और जिम्बाब्वे की पारी की कमर तोड़ दी। उन्होंने सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल और टोनी मुन्योंगा को आउट कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। ब्रायन बेनेट की जुझारू पारीजिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाकर संघर्ष किया। उनकी पारी में 8 च...
T20 World Cup: श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हराया

T20 World Cup: श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हराया

खेल
कोलंबो। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने बुधवार को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 107 रन पर ढेर गई. श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने 31 जबकि दुनिथ वेलालगे ने 29 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाजा रचिन रवींद्र रहे जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड का पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था. मिचेल सैंटनर की टीम चार अंक लेकर ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि इंग्लैंड चार अंकों के साथ पहले नंबर पर है. श्रीलंका की सुपर 8 में लगातार यह दूसरी हार है और वह इस पॉइंट टेब...
T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

T20 World Cup: पाकिस्तान को दो विकेट से हराया सेमीफाइनल में इंग्लैंड , हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

खेल
कोलंबो। इंग्लैंड (England) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक (Captain Harry Brook) ने शतक लगाया जिससे टीम लक्ष्य का पीछा कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका हो...
Super Sunday: आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक

Super Sunday: आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक

खेल
नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स (Cricket fans) के लिए संडे सच में सुपर होने वाला है. एक ही दिन में टीम इंडिया (Team India) दो बड़े मुकाबलों में मैदान पर उतर रही है. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट (Asia Cup Rising Stars Tournament) के फाइनल में भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) बांग्लादेश से भिड़ेगी, और उसके बाद टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यानी दिन की शुरुआत महिला टीम के खिताबी मुकाबले से होगी और शाम को नजरें टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी रहेंगी। पहले बांग्लादेश से खिताबी जंगएशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने मजबूती दिखाई है, जिसके दम पर वह फाइनल...
T20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा अब तक नहीं खोल पाए खाता… 0 नहीं छोड़ रहा पीछा

T20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा अब तक नहीं खोल पाए खाता… 0 नहीं छोड़ रहा पीछा

खेल
नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया (Team India) 3 मैच जीतकर सुपर 8 (Super 8) के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का अभी तक इस टूर्नामेंट में खाता नहीं खुला है। अभिषेक शर्मा 3 में से दो मैच टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके बल्ले से एक भी रन नहीं आया है। दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए हैं। इतना ही नहीं, एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले वे भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने 7 फरवरी को टी20 विश्व कप में डेब्यू किया। यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब वे उतरे तो सभी को लग रहा था कि यूएसए के गेंदबाजों को वे पटक-पटक कर मारेंगे, लेकिन उनकी पारी पहली गेंद पर ही समाप्त हो गई थी। इसके...