25 जून … ऐतिहासिक दिन.. भारत ने लॉर्ड्स में खेला था पहला आधिकारिक टेस्ट.. यहीं पर 51 साल बाद जीता पहला ODI वर्ल्ड कप
नई दिल्ली। 25 जून की तारीख भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के इतिहास में अमर है. इस तारीख को भारत (India) ने 1983 में लॉर्ड्स (Lord's) में पहला वनडे वर्ल्ड कप (First ODI World Cup) जीतकर इतिहास रचा था. लेकिन एक और कहानी है जो इसी तारीख को इसी मैदान से जुड़ी है. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अगर किसी एक तारीख को 'गोल्डन डे' कहा जाए, तो वो है 25 जून. दिलचस्प बात यह है कि इस तारीख का कनेक्शन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले 'लॉर्ड्स' के मैदान से है. सालों के फासले पर इसी मैदान और इसी तारीख ने भारतीय क्रिकेट को दो ऐसे मोड़ दिए, जिसने पूरी कहानी ही बदल कर रख दी।
साल 1932 से कहानी की शुरुआत होती है जब 25 जून के ही दिन भारत ने सीके नायडू की कप्तानी में अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला था. सामने थी मजबूत इंग्लैंड की टीम और मैदान था लॉर्ड्स का. हालांकि, उस दौरान भारत को जीत नसीब नहीं हुई, लेकिन दु...









