US-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीद से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में नरमी….
तेहरान। यूएस-इजरायल और ईरान (US-Israel and Iran) के बीच चल रही जंग में एक बार फिर से समझौते की कोशिश की जा रही है. शांति की उम्मीद में शुक्रवार को 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने वाले क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) में गिरावट देखी जा रही है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi) के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच रुकी हुई बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है. इससे बाजार को मजबूती मिली है. दोनों देशों के बीच शांति वार्ता का यह दूसरा दौर हो सकता है. हालांकि, ईरान ने शांति वार्ता में सीधा हिस्सा लेने से साफ मना किया है।
शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान क्रूड ऑयल का दाम चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था. लेकिन शाम होते-होते ईरान के प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान...







