Iran ने लीक किया अमेरिका के 2000 से अधिक सैनिकों का डेटा….पेंटागन सतर्क
वाशिंगटन। ईरान अमेरिका (Iran America) के बीच भले ही सीजफायर (Ceasefire) है,लेकिन दोनों देशों के बीच नया वॉर (New war) शुरू हो गया है। खबर है कि ईरान से जुड़े एक साइबर ग्रुप (Cyber Group) ने 2000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों के घर के पते लीक कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साइबर ग्रुप 'हंडाला' ने मंगलवार को दावा किया है कि उसने फारस की खाड़ी में तैनात अमेरिकी मरीन सैनिकों की संवेदनशील निजी जानकारी चुराकर सार्वजनिक कर दी है। समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर 2379 सैनिकों के नाम और अन्य पहचान संबंधी जानकारी पोस्ट कर दी।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने इस लीक को अपनी क्षमता' का प्रमाण बताते हुए टेलीग्राम पर शेयर किया है। समूह ने दावा किया कि उसके पास सैनिकों के पारिवारिक, घर के पते, दैनिक दिनचर्या और अन्य जानकारी उपलब्ध है। उसने आगे और खुलासे करने के संकेत भी दिए हैं। इराक स्थित ...









