Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी का कट्टरपंथी एजेंडा: उदारवादी मुखौटे के पीछे छिपा सत्य

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी का कट्टरपंथी एजेंडा: उदारवादी मुखौटे के पीछे छिपा सत्य

अंतरराष्ट्रीय
ढाका, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बांग्लादेश की कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की तथाकथित “मध्यमार्गी” छवि और उसकी वैचारिक जड़ों के बीच गहरा विरोधाभास स्पष्ट हुआ है। एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, जमात का मूल सिद्धांत जनता की संप्रभुता नहीं, बल्कि ईश्वर की सर्वोच्चता पर आधारित है, और उसका अंतिम लक्ष्य ‘इकामत-ए-दीन’ यानी इस्लाम को जीवन की पूर्ण व्यवस्था के रूप में स्थापित करना है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि जमात ने “दोहरी भाषा” की राजनीति में महारत हासिल कर ली है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, पार्टी के वरिष्ठ नेता संवैधानिक मूल्यों की बात करते हैं और तुरंत शरीयत लागू न करने का वादा करते हैं, जिससे वे खुद को एक उदार और लोकतांत्रिक संगठन के रूप में प्रस्तुत कर सकें। लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति पूरी तरह भिन्न है। ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां चुनावी समर्थन का निर्धारण होता है, जम...
रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रूस ने क्यूबा पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की तीखी निंदा करते हुए एकतरफा प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस मामले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर को दरकिनार कर किसी भी संप्रभु देश पर लगाए गए प्रतिबंध “पूरी तरह अस्वीकार्य” हैं। जखारोवा ने यह प्रतिक्रिया उस अमेरिकी कार्यकारी आदेश पर दी, जिसमें क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम वॉशिंगटन की क्यूबा के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे “अधिकतम दबाव” नीति का एक और उदाहरण है, जिसका उद्देश्य इस कैरेबियाई देश को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। इस बीच, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिल्ला ने अमेरिका के इस फैसले को गंभीर बताते हुए “अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति” की घोष...
भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया

भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू । भारी बर्फबारी के कारण हिंदुओं के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।मंदिर क्षेत्र तक पहुंचना असंभव होने के बाद यह मार्ग बंद कर दिया गया है। पोखरा से कागबेनी–मुक्तिनाथ सड़क पर मोटी बर्फ जम जाने के कारण जोमसोम से आने वाले वाहन बुधवार सुबह से ही मुक्तिनाथ की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मंगलवार रात हुई भारी बर्फबारी से पूरा मुक्तिनाथ क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया है। वरागुंग मुक्तिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झारिकोट, खिंगा, रानीपौवा बाजार, पुराङ, छेंगुर और आसपास की बस्तियां घनी बर्फ के कारण पूरी तरह सफेद हो गई हैं। मंदिर परिसर, 108 जलधारा और मंदिर के सामने स्थित स्नान कुंड भी बर्फ से ढक गए हैं, जिससे स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने बुधवार को सड़क से बर्फ ...
ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल का उत्तराधिकारी खोजा

ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल का उत्तराधिकारी खोजा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को नया अध्यक्ष जल्द मिलने वाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का उत्तराधिकारी खोज लिया है। वह फेड के नए अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को करेंगे। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पर बनी फिल्म मेलानिया के प्रीमियर में राष्ट्रपति ने कहा कि इस खोज में पांच माह का वक्त लगा। इस पद को भरने के लिए प्रक्रिया सितंबर में 11 उम्मीदवारों के साथ शुरू हुई थी। इसमें पूर्व और वर्तमान फेड अधिकारी, अर्थशास्त्री और वॉल स्ट्रीट निवेश पेशेवर शामिल थे। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि इन उम्मीदवारों में से अंतिम चार में पूर्व फेड अध्यक्ष केविन वॉर्श, नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हैसेट, मौजूदा फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर और ब्लैकरॉक के फिक्स्ड इनकम के मुख्य निवेश अधिकारी रिक रीडर शामि...
इस मुस्लिम देश के पूर्व राष्ट्रपति ने किया भगवान तिरुपति बालाजी का पूजन…हाथ जोड़कर पैदल ही पहुंचे मंदिर

इस मुस्लिम देश के पूर्व राष्ट्रपति ने किया भगवान तिरुपति बालाजी का पूजन…हाथ जोड़कर पैदल ही पहुंचे मंदिर

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
बेंगलुरु। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो (Former Indonesian President Joko Widodo) ने गुरुवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Lord Venkateswara Swamy Temple at Tirumala) में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर पैदल ही दर्शन के लिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने विडोडो का स्वागत किया और बाद में उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए ले गए। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इंडोनेशिया के सातवें राष्ट्रपति (विडोडो) ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और उनका स्वागत टीटीडी के अधिकारियों ने किया।’’ दर्शन के बाद टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें रेशमी वस्त्र और प्रसाद भेंट किया तथा रंगनायकुला मंडपम में भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर प्रदान की। कभी बौद्ध और हिंदू ...
नेपाल दूतावास की चेतावनी: अमेरिकी नियमों का पालन नहीं करने पर वीजा और ग्रीन कार्ड हो सकते हैं रद्द

नेपाल दूतावास की चेतावनी: अमेरिकी नियमों का पालन नहीं करने पर वीजा और ग्रीन कार्ड हो सकते हैं रद्द

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे नेपाली नागरिकों के लिए नेपाल दूतावास ने अमेरिकी कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। दूतावास ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर केवल वीज़ा ही नहीं, बल्कि ग्रीन कार्ड भी रद्द किया जा सकता है। दूतावास ने जारी की गई एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि अध्ययन, यात्रा, रोजगार, व्यवसाय या पारिवारिक यात्रा के उद्देश्य से अमेरिका में रहने वाले नेपाली नागरिकों को अवैध गतिविधियों में संलग्न नहीं होना चाहिए। उन्हें अमेरिकी नागरिकों के लिए निर्धारित सुविधाओं का अवैध लाभ उठाने के लिए गलत या भ्रामक जानकारी भी प्रस्तुत नहीं करनी चाहिए। दूतावास ने यह भी बताया कि अमेरिकी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यदि कोई विदेशी नागरिक स्वास्थ्य सेवा, आवास, पारिवारिक सहायता या शैक्षणिक सहायता जैसी सुविधाओं पर अवैध...
नेपाल चुनाव: वाग्ले का यू टर्न, पार्टी को बताया सनातन का रक्षक

नेपाल चुनाव: वाग्ले का यू टर्न, पार्टी को बताया सनातन का रक्षक

अंतरराष्ट्रीय
क Kathmandu, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के उपाध्यक्ष डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने देश की धार्मिक पहचान को लेकर अपने पुराने बयान के चलते उठे विवाद के बीच यू टर्न लेते हुए कहा है कि उनकी पार्टी हिन्दू, बौद्ध तथा किरात समाज वाली सनातन सभ्यता का कवच है। डॉ. वाग्ले ने शुक्रवार सुबह फेसबुक पर अपने खिलाफ लगे आरोपों का खंडन करते हुए यह स्पष्ट किया। दरअसल पिछले चुनाव में डॉ. वाग्ले ने एक भाषण में कहा था कि जो भी नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहता है, उसे इस पार्टी को छोड़ देना चाहिए। हालांकि, उनका यह बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों से मतदाता सवाल पूछने लगे हैं। वाग्ले के इस बयान का जबरदस्त विरोध होने के कारण उन्होंने आज सफाई दी है। उन्होंने लिखा, “सनातन सभ्यता और उन्नत लोकतंत्र—जब हमारी यह धारणा इतनी स्पष्ट है...
अल-कायदा और हमास जैसे आतंकी संगठनों की सूची में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स …

अल-कायदा और हमास जैसे आतंकी संगठनों की सूची में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स …

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर क्रूर दमन के दौरान 6,373 लोगों की हत्या करने वाले ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को यूरोपीय संघ आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने जा रहा है. इस कदम के लिए यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के सर्वसम्मत समर्थन की आवश्यकता होगी और उम्मीद है कि इससे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर को अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट, दाएश और हमास जैसे आतंकी समूहों के साथ जोड़ा जाएगा. कल्लास ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "यदि आप आतंकवादी के रूप में कार्य करते हैं, तो आपके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार भी किया जाना चाहिए." एस्टोनिया की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकीं कल्लास ने कहा कि इससे एक स्पष्ट संदेश जाएगा कि यदि आप लोगों का दमन कर रहे हैं, तो इसकी कीमत चुकानी होगी और इसके लिए आपको दंडित किया जाएगा.फ्रांस पहले विरोध में था, अब किया समर्थन ...
बिना शादी सेक्स पर 140 कोड़े, प्रेमी जोड़े को ‘तालिबानी सजा’

बिना शादी सेक्स पर 140 कोड़े, प्रेमी जोड़े को ‘तालिबानी सजा’

अंतरराष्ट्रीय
जाकार्ता। शादी के बिना सेक्स और शराब पीने की सजा क्या हो सकती है, यह सवाल चौंकाने वाला लग सकता है। लेकिन इंडोनेशिया में एक ऐसी सजा दी गई है, जिसे जानकर लोग सन्न रह गए। यहां बिना शादी के शारीरिक संबंध बनाने और शराब पीने के मामले में एक प्रेमी जोड़े को सार्वजनिक रूप से कठोर दंड दिया गया। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के आचे प्रांत में शरिया पुलिस ने इस जोड़े को 140-140 बार बांस की पतली छड़ी से कोड़े मारे। यह सजा इस्लामी कानून लागू होने के बाद दी गई सबसे कठोर सजाओं में से एक मानी जा रही है। आचे इंडोनेशिया का एकमात्र प्रांत है, जहां शरिया कानून का एक रूप लागू है और अविवाहित जोड़ों के बीच सारीरीक संबंध पूरी तरह गैरकानूनी हैं। घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के संवाददाता के अनुसार, एक सार्वजनिक पार्क में दर्जनों लोगों की मौजूदगी में पुरुष और महिला की पीठ पर बेंत से वार किए गए। स...
ट्रंप बोले- रूस और यूक्रेन के बीच एक हफ्ते के लिए सीजफायर

ट्रंप बोले- रूस और यूक्रेन के बीच एक हफ्ते के लिए सीजफायर

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन के बीच सात दिनों का सीजफायर हुआ है। हालांकि, रूस की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। ट्रंप ने बताया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ठंड के कारण यूक्रेन में सात दिनों के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।रूस-यूक्रेन सीजफायर पर ट्रंप का ऐलानवॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को एक हफ्ते के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, रूस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिकी सरकार के शटडाउन पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट मीटिंग में बोलते हुए, ट्रंप ने गाजा सीजफायर और यूक्रेन युद्ध के बारे में अपडेट दिए। ट्रंप के अनुसार, यह फैसला इलाके में बहुत ज्यादा ठंड की वजह से लिया गया है। ट्रंप ने क्या कहाट्रंप ने कहा, "ठंड की वजह से, बहुत ज्यादा ठं...