Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

US: ट्रंप के नए आदेश से बदल जाएगी बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था….

US: ट्रंप के नए आदेश से बदल जाएगी बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था….

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के नए कार्यकारी आदेश से बच्चों के टीकाकरण (Child Vaccination) की मौजूदा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। आदेश में खसरा, गलसुआ और रूबेला यानी एमएमआर जैसे संयुक्त टीकों को अलग-अलग टीकों में बांटने और जहां संभव हो, टीकों के बीच ज्यादा अंतर रखने की बात कही गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका असर सिर्फ टीका लगाने के तरीके पर नहीं पड़ेगा, बल्कि दवा कंपनियों, डॉक्टरों और माता-पिता पर भी पड़ेगा। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अमेरिका में इन बीमारियों के अलग-अलग टीके दशकों से व्यापक रूप से इस्तेमाल नहीं हुए हैं। ट्रंप के आदेश में आखिर क्या बदलने की बात कही गई?ट्रंप के आदेश के तहत संघीय अधिकारियों को 90 दिनों के भीतर एमएमआर टीके को अलग-अलग करने और दूसरे टीकों के बीच अंतर बढ़ाने की योजना तैयार करने को कहा गया है। अ...
US की खुफिया एजेंसी का दावा….नाटो समिट के दौरान ईरानी मिसाइल के निशाने पर थे ट्रंप!

US की खुफिया एजेंसी का दावा….नाटो समिट के दौरान ईरानी मिसाइल के निशाने पर थे ट्रंप!

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर खतरे का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कई इनपुट मिले थे कि ईरान (Iran) को तुर्किये (Türkiye) की राजधानी अंकारा में ट्रंप के ठिकाने की सटीक जानकारी थी। बताया गया कि ईरानी एजेंटों को उस होटल की मंजिल तक की जानकारी थी, जहां ट्रंप ठहरे हुए थे। सुरक्षा अधिकारियों ने इसी दौरान ट्रंप को निशाना बनाने वाले संभावित सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल खतरे का भी पता लगाया। क्या ट्रंप को मिसाइल से निशाना बनाने की तैयारी थी?खतरे का आकलन इतना गंभीर बताया गया कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने असाधारण सुरक्षा योजना तैयार की। रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो सम्मेलन के आसपास एक व्यक्ति को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल के साथ भी देखा गय...
ट्रंप का समुद्री मार्ग पर नियंत्रण का दावा…. बोले- होर्मुज में अमेरिका ने खड़ी की स्टील की दीवार

ट्रंप का समुद्री मार्ग पर नियंत्रण का दावा…. बोले- होर्मुज में अमेरिका ने खड़ी की स्टील की दीवार

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने कहा है कि अल्लाह का शुक्र है कि अमेरिका (America) ने होर्मुज समुद्री मार्ग (Strait of Hormuz Maritime Route) में स्टील की दीवार खड़ी कर दी है और आगे भी उसे बरकरार रखेगा। उन्होंने इस अहम समुद्री मार्ग पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा किया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी नौसेना की इस कार्रवाई की सफलता की तारीफ की और दावा किया कि इसे "स्टील की दीवार" बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि अमेरिका इस अहम जल मार्ग को कंट्रोल करता है, जो मिडिल ईस्ट से तेल-गैस और दूसरी चीज़ों के निर्यात के के लिए ज़रूरी है। दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। दरअसल, ईरान होर्मुज जलमार्ग में एक टोल सिस्टम लागू करना चाहता है। इस...
बलोच नेता ने किया अपनी आजादी का ऐलान… कहा- बलूचिस्तान अब एक आजाद देश

बलोच नेता ने किया अपनी आजादी का ऐलान… कहा- बलूचिस्तान अब एक आजाद देश

अंतरराष्ट्रीय
बलूचिस्तान। बलूचिस्तान (Balochistan) के एक अलगाववादी ने सोमवार को अपनी आजादी का ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील भी की कि उन्हें ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ (‘Republic of Balochistan’) के तौर पर पहचान दी जाए। एक्स पर लिखी पोस्ट में बलोच नेता, मीर यार बलोच (Mir Yaar Baloch) ने दावा किया कि अब वह एक आजाद देश हैं। साथ ही अन्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से भी कहाकि उन्हें पाकिस्तानी प्रांत के तौर संबोधित न किया जाए। बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान के लोगों के लिए नैतिक समर्थन जारी रहना चाहिए ताकि हम अपनी जमीन से कैंसर जैसे पाकिस्तान को हटा सकें। इन दावों को पाकिस्तान या अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने मान्यता नहीं दी है। बलूचिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के एक प्रांत के रूप में मान्यता प्राप्त है। हालांकि, पिछले महीने विद्रोही समूह ने क्षेत्र के अधिकांश हिस्...
US: नॉन-इमिग्रेंट वीजा वालों को नौकरी जाते ही छोड़ना पड़ेगा अमेरिका… 60 दिन का ग्रेस पीरियड हो सकता खत्म!

US: नॉन-इमिग्रेंट वीजा वालों को नौकरी जाते ही छोड़ना पड़ेगा अमेरिका… 60 दिन का ग्रेस पीरियड हो सकता खत्म!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। अमेरिका (America) एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिससे नॉन-इमिग्रेंट वीजा (Non-Immigrant Visa) पर काम करने वाले कुछ विदेशी कर्मचारियों (Foreign Employees) को नौकरी छूटने के बाद मिलने वाला 60 दिन का ग्रेस पीरियड (छूट का समय) खत्म हो सकता है. अगर यह बदलाव लागू होता है, तो प्रभावित कर्मचारियों को नई नौकरी खोजने के लिए समय मिलने के बजाय तुरंत देश छोड़ना पड़ सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के इस प्रस्ताव की समीक्षा अभी फेडरल ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट कर रहा है. प्रस्ताव के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं है। अभी नियम ये है कि अगर कर्मचारी की नौकरी उनके रहने की अनुमति खत्म होने से पहले ही छूट जाती है तो कुछ मुख्य नॉन-इमिग्रेंट और उनके आश्रितों को अमेरिका में रहने का 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है. यह नियम 2017 में इसलिए बनाया गया था ताकि विदेशी कर्मचारियों और...
US: डेमोक्रेट्स ने बनाया ट्रंप को घेरने का नया प्लान… महाभियोग के बजाय उनसे जुड़ी कंपनियों की करेंगे जांच

US: डेमोक्रेट्स ने बनाया ट्रंप को घेरने का नया प्लान… महाभियोग के बजाय उनसे जुड़ी कंपनियों की करेंगे जांच

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिकी संसद (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) (US Congress -House of Representatives) में दोबारा अपनी सरकार बनाने की उम्मीद में जुटी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने बड़ा प्लान बनाया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर आने वाले चुनाव में डेमोक्रेट्स को जीत मिलती है, तो वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग नहीं चलाएंगे. इसके बजाय, वो ट्रंप सरकार, उनकी कंपनियों और उनके बिजनेस पार्टनर्स की जांच करेंगे। सीनियर डेमोक्रेटिक नेताओं और समिति सलाहकारों ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसके तहत, ट्रंप के पॉलिटिकल और कमर्शियल दायरे से जुड़ी संस्थाओं से रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सुनवाई, समन और दस्तावेजों की मांग जैसे विधायी अधिकारों का खुलकर इस्तेमाल किया जाएगा। डेमोक्रेट्स का मानना है कि सीधे व्हाइट हाउस से टकराने के बजाय उससे जुड़ी प्राइवेट कंपनियों और वित्तीय सलाहकारो...
अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज से गुजरे 30 जहाज…. 53 वाणिज्यिक जहाजों के बदले गए रूट

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज से गुजरे 30 जहाज…. 53 वाणिज्यिक जहाजों के बदले गए रूट

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम (American Central Command - CENTCOM) ने शनिवार को कहा कि ईरान (Iran) के खिलाफ जारी अमेरिकी नाकेबंदी (American Blockade) के तहत 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला गया है। कमांड के मुताबिक, दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। वहीं, 30 से ज्यादा जहाजों को मानवीय सहायता के लिए नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला। इसके अलावा दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। कमांड ने कहा कि मानवीय सहायता ले जा रहे 30 से अधिक जहाजों को नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई है। सेंटकॉम ने इस दौरान यूएसएस अब्राहम लिंकन पर तैनात एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट विमानों की भी जानकारी साझा की। अमेरिकी नौसै...
जापान में चक्रवाती तूफान ‘डॉल्फिन’ ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त… 500 उड़ानें रद्द

जापान में चक्रवाती तूफान ‘डॉल्फिन’ ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त… 500 उड़ानें रद्द

अंतरराष्ट्रीय
टोक्यो। पूर्वी एशिया (East Asia) एक बार फिर महातूफान की मार झेल रहा है। भारत का मित्र देश जापान (Japan) अभी पिछले हफ्ते आए भीषण भूकंप (Earthquake) के झटकों से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब एक और कुदरती आफत 'डॉल्फिन' तूफान (Cyclone 'Dolphin') ने वहां दस्तक दे दी है। शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को यह शक्तिशाली चक्रवाती तूफान (Powerful cyclonic storm) दक्षिण-पश्चिम जापान (southwest Japan) के ओकिनावा इलाके से टकराया, जिससे वहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जापान के मौसम विभाग के मुताबिक, इस महातूफान की वजह से ओकिनावा इलाके में 140 से लेकर कहीं-कहीं 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके अलावा समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसकी वजह से जनजीवन महासंकट में है। तूफान के चौतरफा मार की वजह से पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है...
युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध (Ukraine War) के बीच रूस (Russia) में एक नया घोटाला (New Scam) सामने आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं (Women) युद्ध पर जा रहे सैनिकों (soldiers) से जल्दबाजी में शादी (Fake Marriage) कर रही हैं और उनकी मौत के बाद मिलने वाला सरकारी मुआवजा (Compensation) हड़प जा रही है। रूस में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सैनिकों ने मोर्चे पर जाने से ठीक पहले या अस्पताल में मौत से पहले शादी की। इस पूरे घोटाले में सिर्फ महिलाएं व युवतियां ही नहीं, अस्पताल से लेकर सेना तक पर मिलीभगत के आरोप हैं। सबसे चर्चित मामला एक सैन्य अस्पताल में कार्यरत नर्स का है, जिस पर आरोप है कि उसने इलाज करा रहे पांच घायल सैनिकों से अलग-अलग समय पर शादी की। वह सैनिकों की मौत के बाद उनका मुआवजा लेना चाहती थी। पिता की मौत के बाद बेटी को पता चला-दो ...
अदन की खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव, टैंकर के पास धमाके से मचा हड़कंप; हूती मिसाइल हमले की आशंका

अदन की खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव, टैंकर के पास धमाके से मचा हड़कंप; हूती मिसाइल हमले की आशंका

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता गहरा गई है। यमन के दक्षिणी तट से सटी अदन की खाड़ी में एक तेल टैंकर के बेहद करीब जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और टैंकर को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, यह घटना अदन से करीब 95 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हुई। जहाज के कप्तान ने बताया कि टैंकर के बेहद नजदीक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। इसी बीच यमन के अल-बैदा प्रांत के मुकयारस क्षेत्र से स्थानीय सूत्रों ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने वहां से अदन की खाड़ी की दिशा में एक म...