Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप को बड़ा झटका… ईरान के सुप्रीम लीडर बोले- विदेश नहीं भेजेंगे देश का यूरेनियम भंडार

ट्रंप को बड़ा झटका… ईरान के सुप्रीम लीडर बोले- विदेश नहीं भेजेंगे देश का यूरेनियम भंडार

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। अमेरिका (America) के साथ यूरेनियम (Uranium) को लेकर चल रही तीखी तकरार के बीच ईरान (Iran) ने बड़ा फैसला लिया है। दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों के मुताबिक, देश के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाखा मोजतबा मेनेई (Supreme Leader Ayatollah Mojtaba Menei) ने निर्देश जारी कर दिया है कि ईरान का लगभग हथियार-योग्य समृद्ध यूरेनियम भंडार विदेश नहीं भेजा जाएगा। इससे अमेरिका की प्रमुख मांग पर तेहरान का रुख और सख्त हो गया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इजरायल के साथ मिलकर चल रही शांति वार्ता अब और जटिल हो सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप ने इजरायल को आश्वासन दिया था कि ईरान का अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार देश से बाहर भेज दिया जाएगा और किसी भी शांति समझौते में इसे अनिवार्य शर्त बनाया ज...
US में हजारों H-1B वीजा धारक मुश्किल में…. 60 दिन में दूसरी नौकरी नहीं मिली तो छोड़ना पड़ेगा अमेरिका

US में हजारों H-1B वीजा धारक मुश्किल में…. 60 दिन में दूसरी नौकरी नहीं मिली तो छोड़ना पड़ेगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की दिग्गज टेक कंपनियों मेटा (Meta), अमेज़न (Amazon) और ओरेकल (Oracle) में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी ने हजारों भारतीय टेक पेशेवरों (Indian Tech Professionals) को मुश्किल में डाल दिया है। नौकरी जाने के बाद अब H-1B वीज़ा धारक भारतीयों (H-1B Visa holding Indians.) के सामने केवल 60 दिनों का समय बचा है। इसी दौरान उन्हें नई नौकरी खोजनी होगी वरना उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों के अनुसार, H-1B वीजा पर काम कर रहे किसी विदेशी कर्मचारी की नौकरी जाने के बाद उसे 60 दिनों का “ग्रेस पीरियड” मिलता है। इस दौरान अगर उसे कोई नया नियोक्ता नहीं मिलता जो उसके वीज़ा को स्पॉन्सर करे, तो उसे अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। अब इस संकट की वजह से वर्षों से अमेरिका में बसे कई भारतीय परिवारों के लिए स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। उनके सामने अब नौक...
ट्रंप बोले… इजराइल में मेरी लोकप्रियता की रेटिंग 99%…. दो साल बाद वहां जाकर लडूंगा PM चुनाव

ट्रंप बोले… इजराइल में मेरी लोकप्रियता की रेटिंग 99%…. दो साल बाद वहां जाकर लडूंगा PM चुनाव

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने मंगलवार को फिर एक ऐसा दावा किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय जगत में हलचल पैदा हो गई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि इज़रायल (Israel) में उनकी लोकप्रियता 99 प्रतिशत है और मजाकिया अंदाज में कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद (2028 में) वह वहां प्रधानमंत्री पद का चुनाव (Prime Minister's post, election) लड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें एक ताज़ा सर्वेक्षण में बेहद ऊंची रेटिंग मिली है। उन्होंने कहा, "तो शायद यह काम पूरा करने के बाद, मैं इज़रायल जाऊंगा और प्रधानमंत्री पद का चुनाव (Prime Minister's post, election) लड़ूंगा। आज सुबह ही एक जनमत सर्वेक्षण आया है, जिसमें मेरी रेटिंग 99% है।" जब पत्रकारों ने उनसे ईरान पर संभावित हमले के बारे में पूछा, तो ट्रंप ...
रोम से स्वदेश रवाना हुए PM मोदी…. अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करेगा 5 देशों का दौरा

रोम से स्वदेश रवाना हुए PM मोदी…. अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करेगा 5 देशों का दौरा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
रोम (इटली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने पांच देशों के आधिकारिक दौरे को पूरा करते हुए बुधवार को इटली (Italy) के रोम (Rome) से भारत के लिए प्रस्थान किया। यह दौरा भारत की वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इटली यात्रा में रिश्तों को मिली नई मजबूतीप्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इटली यात्रा को बेहद सफल बताते हुए कहा कि उनकी चर्चा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित रही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि भारत और इटली ने अपने संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक पहुंचाने का निर्णय लिया है, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलेगी। पीएम मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, संस्कृ...
समुद्र में फंसा रूसी तेल खरीद सकेगा भारत…. चुकानी होगी ऊंची कीमत

समुद्र में फंसा रूसी तेल खरीद सकेगा भारत…. चुकानी होगी ऊंची कीमत

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनियाभर में तेल (Oil) की ऊंची कीमतों (Higher-Prices) से निपटने के लिए अमेरिका (America) ने रूसी तेल (Russian Oil) खरीदने की मंजूरी एक महीने और बढ़ा दी है। अमेरिका के वित्त विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक, यह अनुमति उन रूसी पेट्रोलियम उत्पादों (Russian Petroleum Products) पर लागू होगी, जो इस समय जहाजों पर लादे जा चुके हैं। अमेरिका के इस कदम से भारत सहित अन्य देशों को समुद्र में फंसे रूसी तेल खरीदने की अनुमति मिलेगी, लेकिन इसके लिए ऊंची कीमत चुकानी होगी। एक न्यूज के मुताबिक, वर्तमान में दुनियाभर के समुद्रों में करीब 12.4 करोड़ बैरल रूसी तेल मौजूद है। रूसी तेल से आपूर्ति जरूर बढ़ेगी, लेकिन कीमतों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। समुद्रों में रूस का 12 करोड़ बैरल तेल मौजूद है, लेकिन यह तेल की महज एक दिन की वैश्विक मांग (10.4 करोड़ प्रतिदिन) से कम है। डच बैंक आईएनजी में कमोडिटीज स्ट...
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की संदग्धि मौत, कमरे में मिला शव

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की संदग्धि मौत, कमरे में मिला शव

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में डेड बॉडी मिली है. पुलिस ने मंगलवार को चटगांव (Chittagong) के खुल्शी इलाके में स्थित भारत के सहायक उच्चायोग (Assistant High Commission) के कार्यालय से एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया. इस व्यक्ति का नाम नरेंद्र है. हरियाणा के रहने वाले नरेंद्र चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर थे. उनके मौत के वजहों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 35 वर्ष के नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे. पहले वहां मौजूद दूसरे अधिकारियों ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हाई कमीशन के एक कमरे से नरेंद्र की बॉडी बरामद की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरें...
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया तंत्र लागू करने की तैयारी में ईरान, टोल वसूलने की योजना

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया तंत्र लागू करने की तैयारी में ईरान, टोल वसूलने की योजना

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 17 मई (हि.स.)। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को नियंत्रित करने की योजना का जल्द खुलासा करेगा। जिसमें इन जहाजों से टोल वसूलने का प्रस्ताव भी शामिल है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान को बुरे दौर का सामना करना पड़ेगा। जिसपर पलटवार करते हुए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने कहा है कि दुनिया नई व्यवस्था की दहलीज पर खड़ी है। अल जजीरा और तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में ईरान ने ताजा मंसूबों का खुलासा किया गया है। ईरान ने कहा है कि अब अमेरिकी हथियारों की खेप को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ़ ने कहा है कि तेहरान होर्मुज पर अपने संप्रभुता के अधिकार को छोड़ कर पहले ऐसी गलती कर चुका है, अब दोबारा ऐसा नहीं होगा। ईरान ने देश की जनता को युद्ध और आर्थिक नुकसान क...
नेपाल के कामिरिता शेरपा ने ३२वीं बार एवरेस्ट के सफल आरोहण का विश्व कीर्तिमान बनाया

नेपाल के कामिरिता शेरपा ने ३२वीं बार एवरेस्ट के सफल आरोहण का विश्व कीर्तिमान बनाया

अंतरराष्ट्रीय, यात्रा
काठमांडू। नेपाल के पर्वतारोही कामिरिता शेरपा ने आज 32वीं बार सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (सगरमाथा) के शिखर पर चढ़ाई कर विश्व कीर्तिमान बनाया। 56 वर्षीय कामिरिता ने आज सुबह 10:12 बजे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सगरमाथा का सफल आरोहण किया। सेवेन समिट ट्रेक्स कंपनी ने यह जानकारी दी । कामिरिता ‘एवरेस्ट मैन’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। सबसे अधिक बार सगरमाथा पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड उनके ही नाम दर्ज है। सेवेन समिट ट्रेक्स ने फेसबुक पर लिखा, “32वीं बार सफल आरोहण के बाद कामिरिता और उनकी टीम फिलहाल बेस कैंप की ओर लौट रही है। उनके सुरक्षित अवतरण की कामना करते हुए काठमांडू में भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।” सन् 1994 से सगरमाथा आरोहण यात्रा शुरू करने वाले कामिरिता ने 2026 तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में अद्वितीय और अतुलनीय सफलता हासिल कर ली है। उन्हें केवल नेपाल का राष्ट्रीय गौरव ही नहीं, बल्कि व...
अपना रक्षा बजट बजट बढ़ाएगा पाकिस्तान…. 100 अरब की कर सकता है बढ़ोतरी

अपना रक्षा बजट बजट बढ़ाएगा पाकिस्तान…. 100 अरब की कर सकता है बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट (Defense Budget) में करीब 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund - IMF) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत अपना बजट तैयार कर रही है, जिसमें राजस्व में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मालूम हो कि पाकिस्तान ने पिछले साल भारत के खिलाफ बड़ा युद्ध हारा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह से पराजित करते हुए कई ठिकानों पर मिसाइलों से हमले किए थे। संघर्ष के दौरान पाकिस्तान भारत से बुरी तरह से 'पिटा' था। ऐसे में अब अगले साल से रक्षा बजट के इतना बढ़ाए जाने से आशंका जताई जा रही है कि क्या पाकिस्तानी सेना कोई बड़ी तैयारी तो नहीं कर रही है और भारत के लिए बड़ा खतरा तो नहीं पैदा ह...
बड़ी रणनीतिक तैयारी में जुटा चीन…. एशिया के विवादित समुद्री इलाकों में तैनात किए बड़े बेड़े

बड़ी रणनीतिक तैयारी में जुटा चीन…. एशिया के विवादित समुद्री इलाकों में तैनात किए बड़े बेड़े

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। नई चाल के तह चीन (China) एशिया (Asia) के विवादित समुद्री इलाकों (Maritime areas) में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। इसके लिए वह मछली पकड़ने वाली नावों, कोस्ट गार्ड जहाजों (Coast Guard vessels.) और समुद्री मिलिशिया यूनिट्स (Maritime Militia Units) के बड़े बेड़े तैनात कर रहा है। यह एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद बिना किसी सीधी सैन्य टकराव के अपना नियंत्रण मजबूत करना है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट और ताइवान न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी गई है। हाल ही में चीन की लगभग 200 मछली पकड़ने वाली नावें येलो सी में और अंदर तक चली गईं। ये नावें उन समुद्री इलाकों के और करीब पहुंच गईं, जिन पर चीन और दक्षिण कोरिया दोनों अपना दावा करते हैं। जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस कंपनी Ingenispace द्वारा जुटाए गए डेटा से पता चला है कि अहम शिपिंग मार्गों और विवादित समुद्री क्षेत्रों में जहाजों की आवाजाही अ...