Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

अफ्रीका में इबोला के प्रकोप के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड पर … कोविड जैसे प्रोटोकॉल लागू

अफ्रीका में इबोला के प्रकोप के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड पर … कोविड जैसे प्रोटोकॉल लागू

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अफ्रीका (Africa) के कुछ हिस्सों में इबोला (Ebola) के प्रकोप के मद्देनजर भारत सरकार (Government of India) अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। खबर है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइनों से विभिन्न उपायों को लागू करने के लिए कहा है। इनमें उड़ान के दौरान उद्घोषणाएं करना और प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों से अनिवार्य रूप से स्व-घोषणा प्रपत्र या सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाना शामिल है। भारत में क्या है स्थितिसरकार ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक इबोला वायरस (Ebola Virus) के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा (JP Nadda) ने भारत में बीमारी के किसी भी प्रसार को रोकने के लिए तैयारियों और निगरानी के उपायों की समीक्षा की। नड्डा ने अधिकारियों को देश भर में हवाई अड्डों, बंदरगाहों और भूमि सीमा पार करने सहित देश के सभी प्रवेश बिंदुओं पर इबोला स्क्रीन...
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज खुलेगा, समझौता जल्द

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज खुलेगा, समझौता जल्द

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया और होर्मुज जलडमरू मध्य पर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र, तुर्किये और बहरीन के नेताओं और अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने घोषणा की ईरान होर्मुज जलडमरू मध्य को खोलने पर सहमत हो गया है। होर्मुज जल्द खुलेगा। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले शांति समझौते का मध्यस्थ देश अंतिम मसौदा तैयार कर रहे हैं। यह काम पूरा होने के बाद शांति समझौते की घोषणा की जाएगी। अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी फोन पर बातचीत की। उन्हें कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र, तुर्किये और बहरीन के नेताओं के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा साझा किया। ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर कहा कि इस समझौ...

दिल्ली से करोड़ों की चोरी करने में दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, लाखों का सामान सरमद

अंतरराष्ट्रीय
काठमां। भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुई चोरी की घटना में दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हीरा, मोती, सोने-चांदी के गहने, विभिन्न कंपनियों की घड़ियां और नकदी समेत करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने खप्तड गाउँपालिका निवासी लोकेश धामी और बुढीगंगा नगरपालिका निवासी उपेन्द्र रावत को गिरफ्तार किया है। प्रदेश प्रहरी कार्यालय धनगढी और जिल्ला प्रहरी कार्यालय कैलाली की संयुक्त टीम ने लंबे समय तक जांच के बाद यह गिरफ्तारियां कीं और रविवार को सार्वजनिक किया।चोरी में शामिल साँफेबगर निवासी अर्जुन सुनार फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रदेश प्रहरी कार्यालय धनगढी के प्रमुख पुलिस नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) ओम बहादुर राना के अनुसार पकड़े गए आरोपित काम की तलाश में दिल्ली पहुंचे थे। घरेलू कामगार के रूप में काम करने के दौरान उन्ह...
चीन ने लॉन्च किया शेनझोउ 23 अंतरिक्ष यान… 3 लोगों को भेजा स्पेस स्टेशन, एक सालभर रहेगा

चीन ने लॉन्च किया शेनझोउ 23 अंतरिक्ष यान… 3 लोगों को भेजा स्पेस स्टेशन, एक सालभर रहेगा

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। चीन (China) ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम (Space Program) को नई रफ्तार देते हुए रविवार रात शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान (Shenzhou-23 spacecraft) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इस मिशन के जरिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन (Tiangong Space Station) भेजा गया है। खास बात यह है कि इस मिशन में शामिल एक अंतरिक्ष यात्री पूरे एक साल तक अंतरिक्ष में रहेगा। चीन इसे इंसानी शरीर और दिमाग पर लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के असर को समझने का बड़ा प्रयोग मान रहा है। इस मिशन को चीन के 2030 तक इंसान को चांद पर उतारने के लक्ष्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्या है शेनझोउ-23 मिशन की सबसे बड़ी खासियत?शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिम चीन स्थित जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया। मिशन में कमांडर झू यांगझू के साथ झांग झियुआन और लाई का-यिंग शामिल हैं। लाई का-यिंग को ची...
ईरान की दो टूक….. उसके पास ही रहेगा होर्मुज का नियंत्रण….समझौता के ट्रंप के दावे को किया खारिज

ईरान की दो टूक….. उसके पास ही रहेगा होर्मुज का नियंत्रण….समझौता के ट्रंप के दावे को किया खारिज

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है। हालांकि ईरान ने साफ किया है कि फिलहाल परमाणु कार्यक्रम पर कोई बातचीत नहीं हुई है। होर्मुज (Hormuz) पर भी ईरान के ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज पर ईरान का ही नेतृत्व रहेगा। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान संवर्धित यूरेनियम छोड़ने पर सहमत हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने किसी भी शुरुआती समझौते के लिए ईरान से यूरेनियम कार्यक्रम पर प्रतिबद्धता की मांग की थी। हालांकि समझौते के सटीक विवरण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का बड़ा ह...
वैश्विक संकट के बीच दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

वैश्विक संकट के बीच दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों (Global Crude Oil Prices) में तेज उछाल के बीच दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices ) में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि भारत (India) में ईंधन की कीमतों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 76 दिनों बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की है। भारत में पेट्रोल की कीमत में करीब 4.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 4.82 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। सरकार का दावा है कि वैश्विक संकट और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद भारत में आम लोगों पर कम बोझ डाला गया है। दुनिया के मुकाबले भारत में कितनी कम बढ़ी कीमतें?तेल वितणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 फीसदी की वृद्धि की है। वहीं कई देशों में यह ...
मध्य पूर्व संघर्ष फिर हुआ तेज….. इजरायल ने लेबनान के साथ गाजा के नुसीरात कैंप पर दागीं मिसाइलें

मध्य पूर्व संघर्ष फिर हुआ तेज….. इजरायल ने लेबनान के साथ गाजा के नुसीरात कैंप पर दागीं मिसाइलें

अंतरराष्ट्रीय
येरुशलम। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है. ताजा जानकारी के अनुसार, इजरायल (Israel) ने सीरिया सीमा के निकट पूर्वी लेबनान (Eastern Lebanon near the Syrian border) में 5 हवाई हमले (5 Airstrike) किए हैं. ये हमले ऐसे समय में हुए जब इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कुछ क्षेत्रों के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी. दूसरी ओर, गाजा पट्टी के मध्य हिस्से में स्थित नुसीरात शरणार्थी कैंप पर भी एक बार फिर हमला किया गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नुसीरात कैंप पूरे संघर्ष के दौरान बार-बार हमलों का केंद्र बना हुआ है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगातार हो रहे हमलों के कारण इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है...
ट्रंप बोले- बेटे की शादी में पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा, मगर उनके लिए ये समय सही नहीं

ट्रंप बोले- बेटे की शादी में पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा, मगर उनके लिए ये समय सही नहीं

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) इन दिनों एक अजीब धर्मसंकट में फंसे हुए हैं। एक तरफ जहां अमेरिका ईरान के साथ युद्ध (America Iran war) को खत्म करने की जद्दोजहद में लगा है, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr) इसी वीकेंड शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ट्रंप ने साफ किया है कि वह अपने बेटे की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि ईरान युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच इस शादी की 'टाइमिंग' उनके लिए बिल्कुल गलत है। बहामास में होगी 'प्राइवेट वेडिंग'अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 वर्षीय डॉन जूनियर बहामास में बेटिना एंडरसन के साथ विवाह करने जा रहे हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "वह (डॉन जूनियर) चाहते...
नेपाल में एक ही दिन में 247 पर्वतारोहियों का माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड

नेपाल में एक ही दिन में 247 पर्वतारोहियों का माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय, विशेष समाचार
काठमांडू, 21 मई (हि.स.)। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा) पर आज 274 पर्वतारोहियों ने दक्षिणी मार्ग से सफल चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह एक ही दिन में नेपाली मार्ग से एवरेस्ट फतह करने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। दक्षिणी फेस से एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई का पिछला रिकॉर्ड 22 मई 2019 को बना था, जब 223 पर्वतारोही शिखर तक पहुंचे थे। हालांकि, उस दिन कुल वैश्विक संख्या अधिक थी क्योंकि तिब्बत की ओर से भी पर्वतारोही चढ़े थे लेकिन इस वर्ष चीन द्वारा कोई पर्वतारोहण अनुमति जारी न करने के कारण उत्तरी मार्ग पूरी तरह बंद रहा। इस माह की शुरुआत में लंबे समय तक मार्ग बंद रहने से अत्यधिक भीड़ की स्थिति पैदा हुई। “आइसफॉल डॉक्टर” कहलाने वाले उच्च हिमालयी श्रमिकों ने मार्ग में बाधा बने विशाल हिमखंड (सेराक) को हटाने में कई सप्ताह लगाए। यह रास्ता 13 मई तक नहीं खुल सका, जिसके कारण ...
ट्रंप के बाद अब पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ करेंगे चीन की यात्रा…. जानें क्या है एजेंडा?

ट्रंप के बाद अब पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ करेंगे चीन की यात्रा…. जानें क्या है एजेंडा?

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) चीन की यात्रा (China Tour) करने वाले हैं। चीन (China) के प्रधानमंत्री ली क्वियांग (Prime Minister Li Keqiang) ने उन्हें बुलावा भेजा है। शरीफ की चीन यात्रा 23 से 26 मई के बीच होगी। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपिंग (Chinese President Xi Jinping) और प्रधानमंत्री ली क्वियांग से मिलेंगे। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) चीन की यात्रा से लौटे हैं। चीन यात्रा के दौरान ट्रंप और जिनपिंग ने ईरान युद्ध और ताइवान समेत विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। अब देखने वाली बात यह है कि शरीफ चीन पहुंचकर क्या खिचड़ी पकाते हैं। यात्रा के क्या हो सकते हैं मायनेचीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, गुओ जियाकुन ने कहाकि शरीफ का दौरा दोनों देशों के बीच काफी अहम होने वाला है...