USA: डेलावेयर के गवर्नर की योग दिवस पर खास घोषणा…. नागरिकों से की योग अपनाने की अपील
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर (Delaware Governor Matthew Meyer ) ने इंटरनेशनल डे ऑफ योगा यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को लेकर एक खास ऐलान किया है. उन्होंने एक प्रोक्लेमेशन यानी सरकारी घोषणा जारी की है. इस घोषणा में उन्होंने अपने राज्य के लोगों से कहा है कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए योग को जरूर अपनाएं।
मैथ्यू मेयर ने अपनी घोषणा में बताया कि योग भारत की एक बहुत पुरानी परंपरा है. यह करीब 5000 साल पुरानी प्रैक्टिस है. उन्होंने कहा कि योग में दिमाग, शरीर और आत्मा तीनों को एक साथ जोड़ा जाता है. इससे सेहत और अच्छा महसूस करने में मदद मिलती है.
गवर्नर ने यह भी कहा कि योग करने से शरीर मजबूत बनता है और लचीलापन बढ़ता है. इसके अलावा दिमाग साफ रहता है और इमोशनल बैलेंस भी बना रहता है. उनके मुताबिक योग स्ट्रेस को मैनेज करने और कम्युन...









