भारतीय सेना प्रमुख से नेपाली सेना के उप प्रमुख ने की द्विपक्षीय वार्ता, स्थायी संबंधों पर जोर
काठमांडू। नई दिल्ली में 14 से 16 अक्टूबर तक हुए संयुक्त राष्ट्र मिशन में योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन के बाद शुक्रवार को नेपाल के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप जंग केसी ने भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
नेपाली सेना की तरफ से इस मुलाकात को लेकर आज एक बयान में बताया गया है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पेशेवर संबंधों को और आगे ले जाने को लेकर बातचीत हुई है। नई दिल्ली स्थित सैन्य मुख्यालय में हुई इस बैठक के दौरान भारत और नेपाली सेना के बीच स्थायी संबंध पर जोर दिया गया।
दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त प्रशिक्षण पहल को बढ़ाने और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि यूएन पीस क...









