MP सरकार गेहूं पर देगी बोनस, CM ने किया ऐलान, पंजीयन की तिथि भी बढ़ाई
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार गेहूं की सरकारी खरीद पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) (Minimum Support Price (MSP)) के अलावा बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री ने 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया है। राज्य सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन (Registration) की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है। यह पहले 7 मार्च थी।
40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का ऐलानएमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी प्रदान करेगी।
2,625 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीदमोहन यादव ने इंदौर में बताया कि हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि हम गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को 2,5...









