MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में खराब सड़कों (Bad Roads) को लेकर बीजेपी की एक महिला पार्षद (BJP Woman Councilor) ने नगर निगम को अल्टीमेटम दिया है। पार्षद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई,तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाएंगी। यह वीडियो बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल (Aparna Patil) ने बसंत विहार इलाके की खराब सड़कों को लेकर जारी किया है। पाटिल ने कहा कि इन सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं,जिनमें लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसंत विहार के निवासी पूरा टैक्स चुकाते हैं,लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पार्षद ने बताया कि वह तीन साल से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही हैं,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
अपर्णा पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दु...









