Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

MP: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

MP: कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
कटनी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni district) में अवैध खनन (Illegal mining.) का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक दलित युवक (Dalit youth) के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उसके चेहरे पर पेशाब करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस वारदात का आरोप गांव के सरपंच रामानुज पांडे (Sarpanch Ramanuj Pandey) और उसके बेटे व अन्य लोगों पर लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना प्रदेश के जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में 13 अक्टूबर को हुई। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में भूमि समतलीकरण के लिए मुरम डलवाए जाने का काम करवाया जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष, इस काम के लिए उसके खेत के पास अ...
Zubin Garg Case: आरोपियों को ले जा रही पुलिस पर पथराव… करना पड़ा हवाई फायर और लाठीचार्ज

Zubin Garg Case: आरोपियों को ले जा रही पुलिस पर पथराव… करना पड़ा हवाई फायर और लाठीचार्ज

राज्य, राष्ट्रीय
गुवाहाटी। असम (Assam) के बक्सा जिले (Baksa district) में बुधवार को उस समय भारी तनाव उत्पन्न हो गया, जब प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग (Famous singer Zubin Garg) की मौत मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस जेल से अदालत ले जा रही थी। तभी सैकड़ों लोग अचानक सड़क पर जमा हो गए और पाँचों आरोपियों को ले जा रहे पुलिस काफिले पर पथराव (Stone pelting Police Convoy) करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ीं और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। दरअसल, जुबिन गर्ग केस की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) बुधवार की सुबह अदालत में पेशी के लिए पाँचों आरोपियों को जेल से लेकर जा रही थी, तभी आक्रोशित लोगों ने जुबिन को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जेल के बाहर पुलिस से उन आरोपियों को सौंपने की मांग की और देखते ही देखते भीड़ पुलिस दल पर पथराव करने लगी। पुलिस ने आंस...
चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन अनमोल है। तेजी में या असावधानीवश सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में उचित नहीं है। दुनिया का कोई भी काम किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं होता, इसलिए चाहे जितनी भी जल्दी हो, सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कतई न भूलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सुधरेंगे, तो जग भी सुधरेगा। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल हमारी जरूरत है, बल्कि एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारी बड़ी जिम्मेदारी भी है। सिविक सेंस कहता है कि वाहन चलाते समय हमें अपने साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा का दायित्व भी समझना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी...
प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार आज भोपाल में, देशभर से 500 प्रतिभागी होंगे शामिल

प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार आज भोपाल में, देशभर से 500 प्रतिभागी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के सहयोग से आज बुधवार को प्रशासन अकादमी, भोपाल में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन “मध्य प्रदेश स्टेकहोल्डर्स एलायंस मीटिंग फॉर डेटा-ड्रिवन हाईवे लोकेल इंटरवेंशंस” के तहत किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 500 तकनीकी अधिकारी, सड़क इंजीनियर, नीति विशेषज्ञ और सुरक्षा सलाहकार भाग लेंगे। सेमिनार का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रबंधन-आधारित दृष्टिकोण को एक साझा मंच पर लाना है। सेमिनार के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, डेट...
रामानुजगंज में छठ पर्व की गूंज : व्रतधारियों की सुविधा के लिए खुलेगा कन्हर नदी का एनीकट गेट, जल संसाधन विभाग ने की पहल

रामानुजगंज में छठ पर्व की गूंज : व्रतधारियों की सुविधा के लिए खुलेगा कन्हर नदी का एनीकट गेट, जल संसाधन विभाग ने की पहल

राज्य
बलरामपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सूर्य उपासना के महापर्व छठ की आस्था पूरे जोश में है और रामानुजगंज एक बार फिर श्रद्धा के रंग में रंगने को तैयार है। बलरामपुर जिले के कन्हर नदी तट पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस बार व्रतधारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल संसाधन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कन्हर नदी के एनीकट गेट जल्द ही खोले जाएंगे। इससे जलस्तर नियंत्रित रहेगा और श्रद्धालुओं को पूजा में आसानी होगी। छठ पर्व को लेकर रामानुजगंज और आसपास के इलाकों में उत्साह चरम पर है। कन्हर नदी इस पर्व का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। दोनों ओर से छत्तीसगढ़ और झारखंड के श्रद्धालु एक साथ इस परंपरा को निभाते हैं, जिससे यह स्थान आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है। निरीक्षण के ...
बलरामपुर : किसान रामबकस ने मोबाइल से सीखी आधुनिक खेती, टमाटर उत्पादन से हो रही लाखों की आमदनी

बलरामपुर : किसान रामबकस ने मोबाइल से सीखी आधुनिक खेती, टमाटर उत्पादन से हो रही लाखों की आमदनी

राज्य
बलरामपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जहां इंटरनेट को अक्सर मनोरंजन या अपराध का जरिया समझा जाता है, वहीं बलरामपुर के एक किसान ने इसे अपनी तरक्की का माध्यम बना दिया। मोबाइल और यूट्यूब से खेती की नई तकनीक सीखकर इस किसान ने टमाटर उत्पादन में ऐसा कमाल किया कि अब हर सीजन लाखों की आमदनी हो रही है। यह कहानी है मुरका गांव के तलैया पारा निवासी रामबकस की, जिन्हें अब लोग ‘स्मार्ट किसान’ के नाम से पहचानते हैं। बलरामपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बसे मुरका गांव के रामबकस पहले पारंपरिक तरीके से खेती करते थे। आमदनी सीमित थी और मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता था। लेकिन एक दिन मोबाइल पर खेती से जुड़ा वीडियो देखने के बाद उनकी सोच बदल गई। उन्होंने यूट्यूब से उन्नत खेती, बीजों की गुणवत्ता, मिट्टी की तैयारी और जैविक खादों के इस्तेमाल की तकनीक सीखी। रामबकस ने टमाटर की खेती को अपनी नई शुरुआत बनाया...
छत्तीसगढ़ में ‘तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान’ प्रारंभ

छत्तीसगढ़ में ‘तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान’ प्रारंभ

राज्य
युवाओं को स्वस्थ जीवन की दिशा में सशक्त बनाने की पहल रायपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भारत सरकार द्वारा ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2025 को किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को तंबाकू एवं नशे की लत से दूर रखना, उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना तथा जो तंबाकू सेवन छोड़ना चाहते हैं, उन्हें सहयोग प्रदान करना है। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ‘तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनाने दिशा निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में ‘तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान’ चलाने के निर्देश मंगलवार को जारी किए गए हैं। इस संबंध में भारत सरकार के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मं...
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री देखेंगे छत्तीसगढ़ की झांकी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री देखेंगे छत्तीसगढ़ की झांकी

राज्य
एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई रायपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में दी गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियां भी शामिल हैं। इस भव्य परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं उपस्थित रहेंगे और चयनित राज्यों की झांकियों का अवलोकन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छत...
विष्णु के सुशासन में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं, छात्र पर सरेआम हमला और महिलाएं सुरक्षित नहीं : दीपक बैज

विष्णु के सुशासन में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस नहीं, छात्र पर सरेआम हमला और महिलाएं सुरक्षित नहीं : दीपक बैज

ब्रेकिंग न्यूज़, राज्य
रायपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया क‍ि, बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर वहां से भागी। कितना शर्मनाक है कि सरकार एक महिला कलाकार को सुरक्षा नहीं दे पाई। तीसरी घटना रायपुर साइंस कॉलेज में देखने को मिली जहां हॉस्टल के छात्रों पर सरेआम लाठियों और तलवार से हमला हुए, बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए, पुल...
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की रीवा जिले की नल-जल योजनाओं की वृहद समीक्षा

मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की रीवा जिले की नल-जल योजनाओं की वृहद समीक्षा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में रीवा ज़िले की नल-जल प्रदाय योजनाओं की वृहद समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा क्रियान्वित योजनाओं के विधिवत संचालन एवं संधारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि, मध्य प्रदेश जल निगम के एमडी केवी.एस. चौधरी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कदैला समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने टमस एवं बाणसागर समूह जल प्रदाय योजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी और निर्देश दिए कि इनटेक वेल, डब्ल्यूटीपी, एमबीआ...